Mumbai Shopping Markets: मुंबई के इस मार्केट से करें जमकर खरीदारी, कम कीमत में मिलेगा सारा सामान

Mumbai Famous Shopping Markets: मुंबई अपने खूबसूरत समुद्री बीच के अलावा मार्केट के लिए भी पहचानी जाती है। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ प्रसिद्ध बाजारों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 11 Jun 2024 7:45 AM GMT
Mumbai Famous Shopping Markets
X

Mumbai Famous Shopping Markets (Photos - Social Media) 

Mumbai Famous Shopping Markets : माया नगरी मुंबई अपनी चकाचौंध भरी दुनिया के लिए पहचानी जाती है। इस शहर में वह सब कुछ है जो हर व्यक्ति देखना चाहता है। खूबसूरत पर्यटक स्थलों के अलावा यहां समुद्र के दूर-दूर तक फैले हुए नजारे, नाइट लाइफ, कैफे, पब रेस्टोरेंट सब कुछ मिल जाएंगे। अक्सर लोग यहां घूमने करने के लिए पहुंचते हैं। अपने पर्यटक स्थलों और सुंदरता के अलावा मुंबई को शॉपिंग के लिए भी पहचाना जाता है। आपको यहां पर कई ऐसे मार्केट मिल जाएंगे जहां बहुत ही कम कीमतों में एक से बढ़कर एक वैरायटी के आइटम्स की खरीदारी की जा सकती है। चलिए आज हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताते हैं जहां बहुत ही कम कीमत में आपको एक से बढ़कर एक समान मिल जाएंगे।

मुंबई कॉजवे मार्केट (Mumbai Causeway Market)

अगर आपको कहीं घूमने जाना है या फिर पार्टी में आप सबसे अलग लगा चाहती हैं तो फैशन की दुनिया से जुड़ी हर चीज आपको कोलाबा के इस मार्केट में मिल जाएगी। कॉकटेल गाउन हो या फिर चिकनकारी कुर्ती, ज्वेलरी से लेकर शानदार फुटवियर सब कुछ यहां बहुत कम कीमत में उपलब्ध है। यह मार्केट रोजाना सुबह 11:00 से रात 11:00 बजे तक खुलता है। यहां का नजदीकी लोकल ट्रेन स्टेशन चर्चगेट पड़ता है जहां से मार्केट की दूरी 1.6 किमी है।

Mumbai Causeway Market


मुंबई चोर बाजार (Mumbai Chor Market)

वैसे तो यह शेर बाजार है जो डेढ़ सौ साल पुराना है। यहां पर आपको फर्नीचर से लेकर रेट्रो टेलीफोन और रेडियो मार्बल टॉप टेबल सब कुछ मिल जाएगा। यहां पर सारी चीज बहुत ही कम दाम में मिलती है। यह मार्केट सुबह 11:00 बजे खुल जाता है और शाम 7:00 बजे बंद हो जाता है। शुक्रवार के दिन यह नहीं खुलता। आप लोकल ट्रेन से मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंचकर यहां जा सकते हैं।

Mumbai Chor Market


मुंबई दादर मार्केट (Mumbai Dadar Market)

अगर आप अपने घर को फूलों से सजाना चाहते हैं तो आपको दादर के फ्लावर मार्केट जाना चाहिए। यहां पर आपको गुलाब मेरीगोल्ड कमल हर किस्म का फ्लावर कम दाम में मिल जाएगा। केवल 20 सफेद गुलाब का बंच यहां ₹50 में मिल जाता है। सुबह 4:00 बजे से 9:00 तक यह रोज खुलता है और दादर स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर है।

Mumbai Dadar Market


मुंबई हिल रोड मार्केट (Mumbai Hill Road Market)

मुंबई के बांद्रा में हिल रोड मार्केट उपलब्ध है जो शॉपिंग के लिए बेहद शानदार है। घर सजाने के लिए अगर आपको खरीदारी करनी है तो यहां पर आपको बहुत ही किफायती दामों में सामान मिल जाएगा। सुबह 11:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक यहां पर खरीदारी की जा सकती है। यहां पहुंचने के लिए आपको बांद्रा स्टेशन जाना होगा जहां से मार्केट 2.8 किलोमीटर दूर है।

Mumbai Hill Road Market

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story