×

Mumbai Darshan Plan: माया नगरी मुंबई की करना है सैर, इन शानदार स्थानों पर जाने का बनाएं प्लान

Mumbai Darshan Trip Plan: माया नगरी मुंबई सालों से अपने आकर्षण से लोगों को आकर्षित करती आई है। चलिए आज यहां के कुछ प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 15 March 2024 5:03 AM GMT
Mumbais Best Place
X

Mumbais Best Place (Photos -Social Media)

Place To visit in Mumbai : मुंबई जिसका पुराना नाम बॉम्बे था। भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। मुंबई शब्द का उदगम मुंबा देवी से हुआ है। कोली जनजाति की कुलदेवी का नाम मुंबादेवी है और वो लोग जिस बस्ती में रहते थे, उस बस्ती को मुंबई कहते थे। मुंबई शहर भारत के पश्चिमी तट पर कोंकण तटीय क्षेत्र में उल्हास नदी के मुहाने पर स्थित है। इसमें सैलसेट द्वीप का आंशिक भाग है और शेष भाग ठाणे जिले में आते हैं। अधिकांश नगर समुद्रतल से जरा ही ऊंचा है, जिसकी औसत ऊंचाई 10 मी॰ (33 फीट) से 15 मी॰ (49 फीट) के बीच है।

क्यों कहा जाता है मायानगरी

मुंबई को धन की देवी 'लक्ष्मी' का मायका कहा गया है। पुराणों के अनुसार देवी लक्ष्मी, 'समुद्र' की बेटी है। यही वजह है कि समुंदर किनारे बसे शहरों में अथाह संपत्ति, धन, एश्वर्य और संपदा हमेशा से बनी रही है। अब चूंकि हमारे यहां धन को 'माया' भी कहा गया है, यही वजह है कि मुंबई को 'मायानगरी' भी कहा जाता है।

गेट वे ऑफ इंडिया

इसे हमारे देश भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता हैं। यह शहर की एक अलग ही पहचान कराता हैं। इसका निर्माण सन 1924 में ब्रिटिश राज में किया गया था। इसके निर्माण का उद्देश्य ब्रिटिश महाराज जॉर्ज वी और महारानी मेरी के भारत आगमन पर उनका स्वागत करने का था। मुंबई देश के प्रमुख बंदरगाहों में से एक हैं, इसीलिए इसे प्रवेश द्वार मानते हुए, इसे गेट वे ऑफ़ इंडिया नाम दिया गया। यह ब्रिटिशों के महाराज के आगमन पर उनके उत्कर्ष का प्रतिक था। गेट वे ऑफ़ इंडिया अपोलो बन्दर के जल क्षेत्र के सामने बनाया गया हैं और आज पूरे विश्व के लोगों के लिए सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक हैं।

गेट वे ऑफ इंडिया


हाजी अली की दरगाह

यह मुंबई के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक हैं। यह अरब सागर के बीच में स्थित हैं और किनारे से 500 यार्ड्स की दूरी पर स्थित हैं। यह मुस्लिम संत पीर हाजी अली शाह बुखारी की दरगाह हैं। यह लगभग 400 साल पुरानी दरगाह हैं, जो हिन्दू – मुस्लिम कलाकारी का उत्कृष्ट उदाहरण हैं. इस दरगाह की मुख्य बात यह है कि समुद्र के बीचों बीच होने के बावजूद यह कभी नहीं डूबती है। कहते है, बाबा के दरबार तक कभी भी पानी नहीं घुसा है।

हाजी अली की दरगाह


जुहू

भारत में सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बीचों में से एक है, जुहू बीच। साथ ही यहां पर कई प्रसिद्ध हस्तियों और फ़िल्मी दुनिया के चमकते हुए सितारों के घर भी हैं, इसलिए भी यह बहुत प्रसिद्ध हैं और लोग इन्हें देखने भी यहाँ जाते हैं। इस बीच पर मिलने वाले पकवानों के लिए भी कई लोग यहां दूर दूर से आते हैं। यहां की पाव भाजी, भेल, पानीपूरी जग प्रसिध्य है। यहां बीच पर रेत पर घूमते हुए लोग घुड़सवारी का मजा लेते हैं, बंदरों की उछल – कूद देखते हैं, बच्चे खिलौनों और गुब्बारों को खरीदकर उनसे खेलने में खुश होते हैं और भी कई मनोरंजन के साधनों से लोग यहां अच्छा समय व्यतीत करते हैं।

जुहू


नेहरू तारामंडल

बच्चे जगमगाते तारा को खूब पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें घुमाने के लिए आप विश्व प्रसिद्ध नेहरू तारामंडल लेकर जा सकते हैं। आपको बता दें कि यहां बच्चों के लिए शो आयोजित किया जाता है जहां फ्यूचर के लिए मोटिवेट भी किया जाता है, ऐसे में आप यहां बच्चों के साथ ज़रूर घूमने पहुंचे। इस तारामंडल में द इटरनल लाइट, द वंडर्स ऑफ द यूनिवर्स आदि शो भी देख सकते हैं।

नेहरू तारामंडल


स्नो वर्ल्ड

स्नो वर्ल्ड, मुंबई (Snow World) आदि शहरों के लोगों के लिए घूमने के मामले में एक लोकप्रिय जगह है। यहां बच्चों के साथ-साथ आप भी स्केटिंग, स्नो स्लेजिंग स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठा सकते हैं। एक तरह से मुंबई में शिमला या मनाली जैसी मस्ती आप कर यहां सकते हैं। कहा जाता है कि स्नो वर्ल्ड का तापमान -10. C पर बना रहता है।

स्नो वर्ल्ड


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story