Mumbai Famous Pav Bhaji Shop: पाव भाजी के शौकीनों के लिए बेस्ट है मुंबई की ये जगह, यहां लें बेहतरीन स्वाद का आनंद

Mumbai Famous Pav Bhaji Shop : मायानगरी मुंबई को अपनी बेहतरीन लाइफस्टाइल, नाइट लाइफस्टाइल, शानदार टूरिस्ट प्लेस के लिए पहचाना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि यहां पर बेस्ट पाव भाजी कहां मिलेगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 6 Sep 2024 2:45 AM GMT (Updated on: 6 Sep 2024 2:45 AM GMT)
Mumbai Famous Pav Bhaji Shop
X

Mumbai Famous Pav Bhaji Shop (Photos - Social Media)

Mumbai Famous Pav Bhaji Shop : मुंबई के स्ट्रीट फूड पाव-भाजी से लगभग कम ही लोग होंगे जो वाकिफ नहीं होंगे। मुंबई गए और वहां की पाव-भाजी नहीं खाया तो फिर यात्रा अधूरी है। ये स्ट्रीट फूड्स मुंबई वासियों और दूसरे राज्यों से गए सैलानियों के लिए गिफ्ट वाउचर की तरह हैं। क्योंकि कम पैसे में कुछ अच्छा खाने को मिल जाता है। मुंबई में चलते फिरते राहगिर और प्रयटको के लिए पाव-भाजी का स्वाद चखना किसी और स्ट्रीट फूड्स से बेहद पसंद होता है। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मुंबई के पाव-भाजी स्ट्रीट फूड्स की लिस्ट लाए हैं जो आपके मुंह का स्वाद भी बना देंगा और आपका वॉलेट भी हल्का नहीं होने दैगा। आप मुंबई के इन जगहों पर पाव-भाजी का स्वाद ले सकते हैं।

द स्क्वायर जूहु बीच मुंबई (The Square Juhu Beach Mumbai)

मुंबई का जूहु बीच जितना फेमस है उसके आसपास के बिकने वाली स्ट्रीट फूड्स भी उतने ही फेमस है। सुबह से लेकर शाम तक आपको जुहू बीच के किनारे बहुत से स्ट्रीट फुड्स मिल जाएंगे। लेकिन द स्क्वायर स्ट्रीट फूड के पाव-भाजी का स्वाद आपको नहीं मिल पाएंगा। जब भी आप अकेले, दोस्त या फैमलि के साथ जाए तो एक बार जुहू के द स्क्वायर के पाव-भाजी का स्वाद जरुर चखे। यहां पाव-भाजी खाने के बाद आपको अफसोस नहीं होगा कि मुंबई गए और पाव-भाजी नहीं खा पाए।

Mumbai Famous Pav Bhaji Shop


अमर रस केंद्र, विले पार्ले मुंबई (Amar Ras Kendra, Vile Parle Mumbai)

जब शाम के टाइम कुछ चटपटा खाने का मन करे तो फिर पाव-भाजी क्यों नहीं। अगर आप मुंबई के विले पार्ले के आसपास रहते हैं और कुछ चटपटा सा खाने का मन कर रह है तो अमर रस केंद्र की पाव-भाजी क्यों नहीं। यहां कि पाव-भाजी इतनी लोकप्रिय है कि 50-50 किलोमिटर दूर से लोग आते हैं पाव-भाजी खाने। यहां पाव-भाजी के अलावा हिट अमर रस पाव भाजी थाली का टेस्ट करना भी ना भूले।

Mumbai Famous Pav Bhaji Shop


सरदार रिफ्रेशमेंट्स, टार्डियो (Sardar Refreshments, Tardeo)

खाने कि बात हो और किसी सरदार के रेस्टोरेंट्स की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता। सरदार रिफ्रेशमेंट्स होटल इसी लिस्ट में से एक ऐसा होटल है जहां पाव-भाजी कई तरह के मिलते हैं। इस होटल को देख कर आपको एक देहाती होटल लग सकता है लेकिन इसके पाव-भाजी के स्वाद की तुलना किसी बड़े होटल से जरुर कर सकते हैं। यहा कि मक्खन पाव-भाजी का स्वाद लेना तो कतई ना भूले।

Mumbai Famous Pav Bhaji Shop


श्री सिद्धिविनायक फास्ट फूड, जुहू बीच मुंबई (Shree Siddhivinayak Fast Food, Juhu Beach Mumbai)

जहां दोनों चीज मिले वहा कौन नहीं जाना चाहता। मतलब भगवान के दर्शन भी और पेट पुजा भी। श्री सिद्धिविनायक के मंदिर के पास श्री सिद्धिविनायक फास्ट फूड का पाव-भाजी इसी दर्शन और पेट पुजा का अनुभव देता है। श्री सिद्धिविनायक के दर्शन के बाद अधिकतर लोग आपको यही मिलेंगे। 50 से 100 रुपए के बीच में इससे बेहतर पाव-भाजी मुंबई के किसी मंदिर के आसपास शायद ही मिले।


Mumbai Famous Pav Bhaji Shop


द गोठ पाव भाजी, मसाला बार, बांद्रा मुंबई (The Goth Pav Bhaji, Masala Bar, Bandra Mumbai)

सुबह या रात को अगर आपको खाना नहीं मिल रहा तो द गोठ पाव भाजी होटल के पाव-भाजी से पेट जरुर भर सकते हैं। यह एक मास्टर-शेफ द्वारा खोला गया दूकान है। यहां के पाव-भाजी को खाने के लिए लोग अपने-अपने गाड़ियों में भर के आते हैं।तो अगर आप मुंबई में है या मुंबई के लिए जा रहे हैं तो इन स्ट्रीट दुकानों के पाव-भाजी का स्वाद एक बार जरुर चखे।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story