×

Mumbai Mein Ghumne Ki Jagah : मुंबई में घूमने की ये हैं सबसे अच्छी जगहें

मुंबई की सबसे चर्चित घूमने की जगह जुहू चौपाटी है। इसे मुंबई चौपटी के नाम से भी जाना जाता है। शहर के बीचों-बीच स्थित इस बीच पर आकर आप अपने करीबियों, दोस्तों और परिवार वालों के साथ खुशनुमा समय बिता सकते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 16 Nov 2021 4:52 PM GMT
best places to visit in mumbai with friends
X

मुंबई घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह (फोटो- सोशल मीडिया)

Mumbai Mein Ghumne Ki Jagah : मायानगरी मुंबई में जाने का लोगों का अलग-अलग सपना होता है। कोई अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए तो कोई अपनी जिंदगी के हसीन लम्हों को बिताने जाता है। समुद्र से घिरा हुआ ये शहर कभी ब्रिटिशर्स का सबसे पसंदीदा शहर होता था। इस चमकीले शहर का दीदार करने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते है।

ऐसे में अगर आप मुंबई में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि किस मुंबई में कहां-कहां घूमने की सबसे अच्छी जगह हैं। किन-किन जगहों पर आपको किस समय जाने चाहिए, जिससे आप अपनी ट्रिप का भरपूर आनंद उठा सकें। चलिए फिर शुरू करते हैं-

जुहू चौपाटी
Juhu Beach

मुंबई की सबसे चर्चित घूमने की जगह जुहू चौपाटी है। इसे मुंबई चौपटी के नाम से भी जाना जाता है। शहर के बीचों-बीच स्थित इस बीच पर आकर आप अपने करीबियों, दोस्तों और परिवार वालों के साथ खुशनुमा समय बिता सकते हैं। साथ ही खाने-पीने का शौक रखने वाले लोगों के लिए ये जगह बहुत ही अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि यहां पर मुंबई के फेमस और तरह-तरह के व्यंजन मिलते हैं। टीवी की दुनिया की तमाम हस्तियां इसी के आसपास रहती हैं।

यहां जुहू बीच के नजदीक राधा-कृष्ण का इस्कॉन मंदिर, हौली क्रॉस चर्च, महालक्ष्मी मंदिर, और सिद्धि विनायक मंदिर हैं। जब आप जुहू की सैर पर निकलें तो अपना कैमरा लाना बिलकुल न भूलें। शाम के समय में यहां घूमने से मजा दोगुना हो जाता है। सूर्यास्त का दृश्य बहुत सुहाना लगता है। एक बात ध्यान और रखें कि यहां अपने साथ कैमरा ले जाना बिल्कुल न भूले।

एलिफेंटा केव्स
Elephanta Island

फोटो- सोशल मीडिया

मुंबई में एलीफैंटा केव्स (Elephanta Island) मुंबई के तट से कुछ दूर एक आइलैंड है। एलीफैंटा केव्स भारत के सबसे खूबसूरत और पुरानी जगहों में से एक है। इस जगह की सबसे रहस्यमयी और गौर करने वाली बात ये है कि आज तक किसी को यह नहीं पता की इसकी रचना किसने की।

एलीफैंटा केव्स को पत्थरों से काट कर बनाया गया है, जहां वास्तुकला के कई नमूने देखने को मिलते हैं। एलीफैंटा की इस खूबसूरत कृति को उपनिवेश कल मैं काफी नुक्सान पहुंचाया गया लेकिन इसकी शोभा आज भी सैलानियों को भावविभोर कर देती है। अगर आप मुंबई के शोर से कुछ दूर शांति मैं समय बिताना चाहते हैं तो एलीफैंटा आइलैंड आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है।

यहां पर अगर घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो समय का ध्यान रखना जरूरी है। एलीफैंटा केव्स पर घूमने के लिए सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ही जाना होता है। यहां का प्रवेश शुल्क सिर्फ 10 रुपये है।

मरीन ड्राइव
Marine Drive Mumbai

मुंबई में मरीन ड्राइव घूमने की एक बहुत ही अच्छी और खूबसूरत जगह है। ये गेट वे ऑफ इंडिया से कुछ ही दूरी पर है। यहां पर सबसे ज्यादा नवविवाहित जोड़े और कपल्स घूमने आते हैं। मुंबई में मरीन ड्राइव 3 किलोमीटर लंबी छः लेन वाली एक सड़क है। ये साउथ मुंबई से नॉर्थ मुंबई को जोड़ता है। मरीन ड्राइव मालाबार हिल के तलहटी पर है।

फोटो- सोशल मीडिया

हाजी अली की दरगाह

Haji Ali Dargah

हाजी अली दरगाह मुंबई में तीन रेलवे लाइन पर बसा हुआ है। ये रेलवे लाइन वेस्टर्न, हार्बर और सेंट्रल है। ये दरगाह मुंबई की सारी जरूरी जगहें और स्टेशन पश्चिमी लाइन पर ही है। इस दरगाह को सन् 1431 में दौलतमंद मुस्लिम व्यापारी सैय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी की याद में बनवाया गया था। यहां पर जाने मात्र से ही आपको बहुत सुकून मिलेगा। मुंबई में समुद्र के बीच में तैरती ये दरगाह बहुत ही भावविभोर करने वाला अनुभव देती है।

हैंगिंग गार्डन
Hanging Gardens Mumbai

मुंबई में परिवार, दोस्तों के साथ पिकनिक मानने वाली कई जगहें हैं, उनमें से हैंगिंग गार्डन बहुत ही अच्छी जगहों में से एक है। इस जगह को फिरोजशाह मेहता गार्डंस के नाम से भी जाना जाता है। सुबह टहलने के लिए और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए ये जगह काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।




Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story