Mumbai Mini Thailand: ये है मायानगरी मुंबई का मिनी थाईलैंड, यहां की खूबसूरती बना देगी दीवाना

Mumbai Mini Thailand: मुंबई को अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के लिए पहचाना जाता है। आज हम आपको यहां के मिनी थाईलैंड के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 16 May 2024 1:07 PM GMT
Seagull Island Mumbai
X

Seagull Island Mumbai (Photos - Social Media)

Mumbai Mini Thailand : मुंबई को माया नगरी के नाम से पहचाना जाता है और यह जगह व्यस्तता से भरी लेकिन बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर दूर दूर तक फैले समुद्र के नजारे और किनारे आपका दिल जीत लेंगे। इस जगह को घूमने करने के लिए काफी ज्यादा पहचाना जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। मुंबई और यहां की बेहतरीन जगह के बारे में तो आपने सुना होगा और आप में से कुछ लोगों ने यहां पर घूम भी होगा लेकिन आज हम आपको मुंबई के मिनी थाईलैंड के बारे में बताते हैं। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ 30 मिनट के लिए खुलता है। अगर आपने इसका दीदार नहीं किया है तो एक बार आपके यहां छुट्टी जरूर बितानी चाहिए।

मुंबई का मिनी थाईलैंड

मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी के तौर पर पहचानी जाती है। यह महाराष्ट्र का सबसे बड़ा महानगर है और अपने ग्लैमर के लिए पहचाना जाता है। हालांकि अपने ग्लैमर के अलावा यह अपने बीच और आईलैंड के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर माजागांव, परेल, माहिम, कोलाबा समेत कई सारे आइलैंड है। अगर आप महाराष्ट्र की तरफ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके यहां के सिंगल आइलैंड जरूर जाना चाहिए।


नेचर और एडवेंचर का मिक्स

मुंबई का यह शानदार आइलैंड देवबाग साइट के बीच समुद्र में मौजूद है। एडवेंचर की शॉपिंग लोगों के लिए यह बिल्कुल जन्नत की तरह है। वहीं जिन लोगों को प्राकृतिक सुंदरता अच्छी लगती है उनके लिए भी यह बेस्ट है। यह मुंबई की ऑफबीट डेस्टिनेशंस है चलिए आपको उसकी खासियत के बारे में बताते हैं।

Seagull Island Mumbai


सीगल आइलैंड की खासियत

यह आइलैंड दूसरे आइलैंड की तुलना में थोड़ा अलग है। यहां की सबसे खास बात यह है कि यह केवल 30 मिनट के लिए खुलता है। आप देवबाग बीच से आखिर तक आइलैंड तक पैदल जा सकते हैं। इसका वाटर लेवल ज्यादा से ज्यादा 3 फीट का होता है। अगर आप यहां पर जाना चाहते हैं तो आपको वोट का सहारा लेना होगा जिसके लिए 500 से ₹800 किराया लगता है हालांकि आप चाहे तो थोड़ा मोल भाव कर सकते हैं।


गांव से भी छोटा

यह आइलैंड बहुत छोटा है लेकिन काफी सुंदर है। वैसे तो यह किसी गांव से भी छोटा है लेकिन अपने साफ और नीले पानी और चारों तरफ सी साइड के लिए काफी मशहूर है। आप यहां पर आराम से सन बात ले सकते हैं और फिशिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

Seagull Island Mumbai


क्यों नाम पड़ा सीगल

इस आयरलैंड का नाम सीगल क्यों रखा गया इसके पीछे भी एक वजह है। दरअसल आपको यहां पर कई सारे पक्षी देखने को मिलेंगे। लेकिन सीगल जैसे विदेशी पक्षियों का यह घर है यही वजह है कि इसका नाम सीगल पड़ा।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story