Mumbai Pune Expressway Toll Tax: यह देश का सबसे महंगा एक्सप्रेस वे, जानें यहां कितना लगता है टोल टैक्स

Mumbai Pune Expressway Toll Tax: भारत में एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए लोग एक्सप्रेसवे का सहारा लेते हैं। एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने के दौरान टोल टैक्स भी चुकाना पड़ता है। चलिए आज हम आपको देश के सबसे महंगे एक्सप्रेसवे के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 6 Sep 2024 8:06 AM GMT
Mumbai Pune Expressway Toll Tax
X

Mumbai Pune Expressway Toll Tax (Photos - Social Media)

Mumbai Pune Expressway Toll Tax: देश के विकास के लिए लगातार भारत सरकार की ओर से नए-नए हाईवे और एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। आजादी की बात से लेकर अब तक का समय देखे तो कहीं सारे एक्सप्रेस वे बन चुके हैं जो बड़े शहरों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। इन्हीं एक्सप्रेस वे की वजह से भारत की रफ्तार तेज हो गई है और लोग कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंच पाते हैं। आज हम आपको भारत के सबसे महंगे एक्सप्रेस वे के बारे में बताते हैं जिसके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज है। यहां पर आपको काफी महंगा टोल टैक्स देना पड़ता है लेकिन कमाल की बात यह है कि यह सबसे व्यस्त एक्सप्रेस वे है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे (Mumbai Pune Expressway Information in Hindi)

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे भारत की सबसे महंगे एक्सप्रेसवे में से एक है। 2002 में 1630 करोड़ की लागत से 6 लाइन वाला एक्सप्रेसवे 94.5 किलोमीटर लंबा बनाया गया था। यह देश का सबसे पुराना एक्सप्रेस वे है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, भारत का पहला कंक्रीट का छह-लेन वाला एक्सप्रेसवे हैI यह नवी मुंबई के कलंबोली से शुरू होकर पुणे के किवाले में खत्म होता हैI

Mumbai Pune Expressway

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे में महंगा है टोल टैक्स

यूं तो आपने कई एक्सप्रेसवे, ब्रिज, टनल, नेशनल और स्टेट हाईवे क्रॉस किए होंगे और टोल टैक्स भी दिया होगा। लेकिन मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स काफी महंगा है। आप फोर व्हीलर से जाएंगे तो आपको ₹320 टैक्स देना होगा जो प्रति किलोमीटर के हिसाब से 3.40 रुपए पड़ता है। यह देश के अन्य एक्सप्रेस वे की तुलना में ₹1 प्रति किलोमीटर ज्यादा है।

Mumbai Pune Expressway

हर साल बढ़ता है एक्सप्रेसवे का टोल टैक्स

इस एक्सप्रेसवे के टोल में सालाना 6% की वृद्धि की जाती है। साल 2023 में जब इसे बढ़ाया गया था तो यह ₹270 से 320 रुपए हो गया था। मिनी बस और टेंपो जैसे वाहनों के लिए यहां 420 की जगह 495 लगते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story