×

Mumbai Wholesale Shopping : मुंबई की इन दुकानों पर मिलेंगे सबसे सस्ते कपड़े, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी वैरायटी

Mumbai Wholesale Shopping : अगर आप खरीदारी करने के शौकीन हैं और नई नई वैरायटी की चीजें आपको खरीदना पसंद हैं तो आज हम आपको मुंबई की कुछ अच्छी और सस्ती दुकानों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 29 Nov 2023 11:15 AM GMT
Mumbai Wholesale Shopping
X

Mumbai Wholesale Shopping 

Mumbai Wholesale Shopping : मुंबई जहां बॉलीवुड स्टार के नाम से और अपनी भागती लाइफ के लिए फेमस हैं वही मुंबई स्ट्रीट शॉपिंग के नाम से भी फेमस हैं। मुंबई इंडिया का एकमात्र ऐसा शहर था जहां सबसे पहले स्ट्रीट शॉपिंग की शुरुआत हुई थी। तो आज हम आपको मुंबई के सस्ते और अच्छे शॉपिंग के बारे में बताने वाले हैं। शॉपिंग करने का शौक हर व्यक्ति को होता है। सभी फैशन के साथ चलना पसंद करते हैं और इसके लिए हमेशा ऐसी चीजों को खरीदना पसंद करते हैं जो ट्रेंड में चल रहे हैं। अगर आप भी शॉपिंग करने के शौकीन हैं और नई नई चीजें खरदीना पसंद करते हैं तो आज हम आपको मुंबई के कुछ सस्ती दुकानों के बारे में बताते हैं। जहां आप बहुत ही सस्ते दामों में शॉपिंग कर सकते हैं। वैसे तो पूरी मुंबई में बहुत सारी जगह हैं जहां आपको अच्छे और सस्ते दाम में कपड़े मिल जायेंगे। पर आज हम आपको मुलुंड और जोगेश्वरी की मार्केट के बारे में बता रहे हैं, तो जो भी मुंबई जा रहे हैं और मुलुंड या जोगेश्वरी के आस पास हैं तो इस शॉप पर विजिट करना ना भूले।

50 रुपए में वेस्टर्न कपड़े

अगर आप सस्ती और अच्छी शॉपिंग करने के शौकीन हैं तो आप मुंबई की इस शॉप पर जरूर जा सकते हैं। यहां आपको सिर्फ 50 रुपए में एक से बढ़कर एक वेस्टर्न कपड़े खरीदने को मिल जाएंगे। लेटेस्ट फैशन ट्रेंड से जुड़ी हर वैरायटी आपको यहां पर मिल जाएगी। सस्ते से दामों में मिलने वाले ये कपड़े क्वालिटी में भी काफी अच्छे होते हैं। ये शॉप Mulund Cypress मालाबार हिल मार्ग, हनुमान पाड़ा, मुलुंद वेस्ट मुंबई में मौजूद है।



ऑफर प्वाइंट के ऑफर

अगर आप एक से बढ़कर एक ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो ये दुकान बिल्कुल बेस्ट साबित होने वाली है। यहां पर आपको 1000 रुपए में 4 टीशर्ट, स्वेट शर्ट, जैकेट, जींस सभी तरह के आइटम मिल जाएंगे। ये जगह न्यू स्टार रेसीडेंसी खजूर वाड़ी जोगेश्वरी वेस्ट में मौजूद है।



जैकपॉट लूट लो

मुंबई में एक और ऐसी ही दुकान है जिसका नाम जैकपॉट है। अब जब नाम जैकपॉट है तो जाहिर सी बात है यहां लोगों को एक से बढ़कर एक ऑफर मिलने वाले हैं। यहां आपको 1000 में 4 शॉर्ट्स, 1200 में 3 लग्जरी शर्ट, 1500 में एक से बढ़कर एक ट्रेंडिंग और स्टाइलिश डिजाइन के शर्ट और अन्य फैशनेबल आइटम मिल जाएंगे।


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story