Kanpur Famous Street Food: कानपुर की इन जगहों पर खाएं मजेदार स्ट्रीट फूड, खुश हो जाएगा दिल

Kanpur Famous Street Food Shop : कानपुर उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है। अगर आप यहां घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपके यहां के कुछ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद भी जरूर लेना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 14 Aug 2024 8:20 AM GMT
Kanpur Famous Street Food Shop
X

Kanpur Famous Street Food Shop (Photos - Social Media)

Kanpur Famous Street Food Shop : असली घुमक्कड़ वो है जो घूमने के साथ ही साथ अच्छे अच्छे स्वाद को भी एक्सप्लोर करें।घुमक्कड़ी का सबसे अहम हिस्सा खाना है क्योंकि हम कहीं भी जाए खाना हमारी पहली जरूरत है। अच्छा खाना अगर मिल जाएं तो घूमने का मजा दोगुना हो जाता है।तो आज हम आपको बताते उत्तर प्रदेश के एक ऐसे ही शहर के बारे में जो अपने उद्योग के साथ ही साथ अपने अच्छे स्ट्रीट फूड के लिए भी प्रसिद्ध है।जी हां हम बात कर रहे हैं कानपुर शहर की जहां आप घूमने के साथ अच्छे स्वाद का मजा भी ले सकते हैं।इस शहर में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है।तो जब भी आप यहां घूमने का प्लान बनाए तो यहां के फेमस जगहों के फूड ट्राई करना ना भूलें।

सम्राट छोले भटूरे (Samrat Chole Bhature)

इस स्थान पर आपको बहुत ही स्वादिष्ट छोले भटूरे खाने को मिलेंगे।यह कानपुर के सबसे बढ़िया और स्वादिष्ट छोले भटूरे के लिए जाना जाता है।कुरकुरे भटूरे और मसालों में डूबा इनके छोले पेट के साथ ही साथ आपकी मन भी तृप्त हो जायेगा।आप यहां सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक जा सकते हैं।

स्थान :-सम्राट छोले भटूरे - 123/495, गोविंद नगर रोड, फजलगंज, शास्त्री नगर

दो लोगों के लिए : 60 ₹।


बचाउलाल की कचौड़ी (Bachaulal's Kachori)

हमारे भारत में कचौड़ी हर देशी आदमी का पसंदिदा खाना होता है। गर्मा गर्म कचौड़ी और सब्जी सुबह सुबह अगर मिल जाएं तो पूरा दिन बन जाता है।कानपुर के बचाउ लाल के कचौड़ी पूरे शहर में फेमस है ।शहर के बीचों बीच होने की वजह से यहां काफी भीड़ होती हैं।ये गर्मा गर्म कचौड़ी के साथ रायता और चटनी भी परोसते है जो इसका स्वाद दोगुना कर देते है।

स्थान :-बचाउलाल -संदर्भ नगर, मधुराज अस्पताल के पास

दो लोगों के लिए : 80 ₹।


बाबा बिरयानी (Baba Biryani)

बिरयानी का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल हैदराबाद का आता है।पर यकीन मानिए अगर आप कानपुर में बाबा की बिरयानी खा लेंगे तो आपको हैदराबाद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर आपको नॉन वेज के सभी वैरेटी मिल जायेगी।चाहे वह बिरयानी हो, कबाब, टिक्का या ग्रेवी आइटम, आपके संपूर्ण रात्रिभोज के लिए यहां सब कुछ है। यहां के व्यंजनों से आती देसी घी की दिलकश महक आपको सपने में भी अपनी ओर आकर्षित कर लेगी।

स्थान :-बाबा बिरयानी - आर्य नगर, नवीन मार्केट, चमनगंज, जाजमऊ, रावे मोती।

दो लोगों के लिए : 400 ₹


मुरली के बताशे (Murli's Batashe)

गोलगप्पे का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है।हर शहर में आपको कई ऐसे ही गोलगप्पे की दुकानें मिल जाएंगी जो लोगो के बीच काफी फेमस होती है।कानपुर में ऐसी ही एक जगह है मुरली के बताशे।ये शहर के सबसे पुराने दुकानों में से एक है और लगभग 35 वर्षों से ये शहर की सेवा में लगा हुआ है।इनके बताशे इतने टेस्टी होते है कि आपका पेट भर जाएगा पर मन नहीं।

स्थान : मुरली बताशे - 59/28, बिरहाना रोड, नौघरा, जनरल

दो लोगों के लिए : 100₹


रामस्वरूप चाट (Ramaswaroop Chaat)

30 साल से शहर के उत्तरी भाग में स्थित एक फूड स्टॉल है यह स्थान बहुत ही उचित मूल्य पर स्वादिष्ट चाट पापड़ी और अन्य हल्का जलपान प्रदान करता है ,जो काम पैसे में आपको भर पेट और स्वादिष्ट भोजन परोसता है।इनके चाट इतने स्वादिष्ट होते है कि जिस किसी को भी अगर चाट पसंद नही होगा वो भी इनके चाट का दीवाना बन जायेगा।

स्थान : रामस्वरूप चाट - बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा के पास

दो लोगों के लिए : 60 ₹।


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story