×

Mystery of Italian Train: सुरंग से कैसे गायब हुई थी ये ट्रेन, आज तक बना है रहस्य

Mystery of Italian Train: साल 1911 में एक ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चली तो लेकिन अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचीं आखिर कहाँ हो गयी ये गायब। आइये जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 21 Jun 2024 9:20 AM GMT
Mystery of Italian Train
X

Mystery of Italian Train (Image Credit-Social Media)

Mystery of Italian Train: आपने कई ऐसी घटनाएं सुनी होंगीं जो आपको हैरानी से भर देती है वहीँ रेलवे ट्रैक्स और स्टेशनों पर पारलौकिक ताकतों का बसेरा होने जैसी कई मान्यताएं भी आये दिन पता चलती रहतीं हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था 14 जून 1911 को जब एक ट्रेन लगभग 100 से ज़्यादा यात्रियों को लेकर रवाना तो हुई लेकिन अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने से पहले ही ये एक सुरंग से गायब हो गयी। अलग अलग लोग इसे लेकर अपनी अपनी थ्योरी देते हैं आइये जानते हैं आखिर क्या था इसका रहस्य और कहाँ गायब हुई ये ट्रेन।

रहस्यों से भरा वो सफर (
Mystery of Italian Train)

हम जिस ट्रेन की बात कर रहे हैं वो इटली से चली थी लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया। दरअसल ये ट्रेन रहस्यों (Italian train disappearance mystery) से भरी हुई है। साल 1911 में इटली की जेनेटी (Zanetti) नाम की कंपनी की ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले एक सुरंग में गायब हो गई इस ट्रेन में उस समय लगभग 100 से ज़्यादा यात्री सवार थे। कई सालों बाद भी इसे किसी न किसी स्टेशन पर देखा ज़रूर गया लेकिन उन सभी यात्रियों का न तो पता चल पाया और न ही इस ट्रेन की कोई खबर। आखिर कहाँ गायब हो गयी थी ये ट्रेन।

Mystery of Italian Train (Image Credit-Social Media)

100 यात्री हुए लापता

दरअसल साल 1911 में इटली की एक कंपनी Zanetti ने अपनी ट्रेन के नए मॉडल के लिए एक फ्री राइड देने का ऐलान किया। इसके लिए सभी यात्री इसमें सवार हुए और साथ में 4 रेलवे कर्मचारी भी थे। इटालियन रेलवे कंपनी Zanetti की ये ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चली ट्रेन के अंदर खाने-पीने की काफी अच्छा इंतज़ाम था। सभी यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने की राह देख रहे थे। वहीँ ट्रैन एक सुरंग में गयी और गायब हो गयी। ट्रेन चली तो लेकिन कहीं भी नहीं पहुंचीं और आज तक इसका रहस्य सामने नहीं आया है कि आखिर ये ट्रेन गयी तो गयी कहाँ। इसके बाद इस ट्रेन की काफी खोज बीन हुई लेकिन इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई।

Mystery of Italian Train (Image Credit-Social Media)

दो यात्रियों ने बताई आपबीती

कुछ समय बाद उस ट्रेन में सवार हुए दो यात्रियों का पता चला जो इससे सुरक्षित बाहर आये थे। लेकिन वो मानसिक रूप से सही नहीं थे उनकी हालत सही नहीं थी। उनका काफी लम्बा इलाज चला और मानसिक रूप से उन्हें सामान्य करने की कोशिश की गयी। कुछ समय बाद वो सही भी हुए लेकिन ट्रेन से सम्बंधित कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। लेकिन उनमे से एक यात्री ने बताया कि जैसे ही ट्रेन सुरंग में घुसने वाली थी तभी ट्रेन में अचानक धुआं भरने लगा था सभी यात्री घबरा गए उन्हें लगा कि ट्रेन के साथ कोई हादसा होने वाला है। हर तरफ चीख पुकार मच गयी। लेकिन इससे पहले की ट्रेन पूरी तरह से सुरंग में जाती ये दोनों यात्री ट्रेन से घबराकर कूद गए। उन्हें काफी चोट भी आई थी। इसके बाद उन्हें कुछ नहीं पता कि ट्रेन कहाँ गयी। लेकिन इन दोनों की जान बच गयी।

Mystery of Italian Train (Image Credit-Social Media)

कहीं टाइम लूप में तो गायब नहीं हुई

कुछ समय बाद वहां के एक डॉक्टर ने बताया कि करीब 100 लोग अपना इलाज करवाने उनके पास आये और सभी का मानसिक स्वास्थ कुछ सही नहीं लग रहा था और वो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। इलाज के बाद वो सभी कहाँ गए इसका भी कुछ पता नहीं चल पाया। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई थी ये पता नहीं चल पाया है। वहीँ ये भी अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि ये ट्रेन किसी टाइम ट्रेवल में चली गयी है। क्योंकि ये कई बार कहीं न कहीं इसे देखा भी गया। जिसके बाद इसका रहस्य और भी गहरा गया। फिलहाल अभी तक इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story