×

Nagaland Shilloi Lake Mystery: बेहद ही सुंदर है नागालैंड की झील, लेकिन समाए हुए कई रहस्य, जानकर हो जाएंगे हैरान

Nagaland Shilloi Lake Mystery: हमारा देश तो है ही प्राकृतिक खूबसूरती का पिटारा जहां कई ऐसी जगह हैं जिनकी सुंदरता आपको कैसे भी अपनी दिवाना बना ही लेगी। फिर चाहे बात नदी की हो या तालाब की हमारे देश में कई ऐसी जगहें हैं

Kajal Sharma
Published on: 11 March 2023 4:12 AM GMT
Nagaland Shilloi Lake Mystery: बेहद ही सुंदर है नागालैंड की झील, लेकिन समाए हुए कई रहस्य, जानकर हो जाएंगे हैरान
X

Nagaland Shilloi Lake: अपने जीवन में तालाबों के बारे में तो हर किसी ने सुना है, तालाबों के आस-पास की सुंदर दृश्य लोगों को काफी दिवाना बना लेते है। यही कारण है कि कोई अपनी फैमिली तो कोई अपने पार्टनर के साथ तालाब किनारे पिकनिक मनाने और अच्छा समय बिताने पहुंच ही जाते हैं। और फिर हमारा देश तो है ही प्राकृतिक खूबसूरती का पिटारा जहां कई ऐसी जगह हैं जिनकी सुंदरता आपको कैसे भी अपनी दिवाना बना ही लेगी। फिर चाहे बात नदी की हो या तालाब की हमारे देश में कई ऐसी जगहें हैं जो घूमने के लिहाज से लोगों को काफी पसंद आती है। लेकिन कई जगह खूबसूरती के साथ रहस्य भी अपने अंदर समाए हुए हैं। जो न सिर्फ लोगों को डराते हैं, बल्कि कई बार यह रहस्य हैरान भी कर देते हैं, आज हम आपको भारत के एक ऐसे तालाब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी न सिर्फ आपको हैरान करेगी, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देगी कि ऐसा कैसे।


दिलचस्प है ये तालाब

यह दिलचस्प तालाब भारत के नागालैंड में स्थित है, जिसका नाम शिल्लोई झील या शिल्लोई तालाब के नाम से जाना जाता है। इस झील की खास बात यह है कि यहां कोई नहीं डूबता है। अगर कोई व्यक्ति गलती से इस झील में गिर भी जाए तो वो डूबता नहीं है। ऐसा क्यों होता है इस बारे में आज तक पता नहीं चल पाया है। यदि आपको तैरना नहीं भी आता है तो भी आप बे-झिझक इस तालाब में छलांग लगा सकते हैं। जहां आपकों डूबने का कोई खतरा या कोई डर नहीं रहता है।

बेहद ही सुंदर होता है दृश्य

बता दें कि नागालैंड में स्थित यह तालाब बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक भी है। जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंचते हैं। कहते हैं कि यह झील देखने में एकदम पैरों के निशान के आकार की लगती है। जिसे स्थानीय लोग लत्सम के नाम से भी जानते हैं। यह झील लगभग 4 मीटर गहरी है, जिसे आप म्यांमार की सीमा से सटे रेंज की ढलान से भी देख सकते हैं।


झील से जुड़ी है प्राचीन कहानी

नागालैंड की इस रहस्यमयी झील के पीछे प्राचीन कहाना जुड़ी हुई है। यहां रहने वाले गांववासियों का कहना है कि एक बार एक कपल अपने परिवार के साथ यहां घूमने आया था, और रहस्यमय तरीके से कपल ने अपनी छोटी बच्ची को इस झील में खो दिया था। जिसे ढूंढने के लिए कई तरह के प्रयास भी किए गए, लेकिन सब प्रयासों के बाद भी बच्ची को तालाब से नहीं निकाला जा सका। माना जाता है कि वो बच्ची इस झील की रानी बन गई और लोग उस लेक को लत्सम के नाम से ही जानने लगे। इस कहानी की वजह से पानी को कोई भी पीने के लिए, सिंचाई के लिए या मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल नहीं करता। कहा जाता है कि उस बच्ची की वजह से इस झील में अगर कोई गिर जाए तो वो डूब नहीं सकता। यदि आप भी इस झील के पास घूमने का प्लान कर रहे हैं तो सूबह के समय जाकर यहां के सुंदर नज़ारों का आनंद ले सकते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story