×

Nagpur Famous Street Food: ये हैं नागपुर के सबसे फेमस स्ट्रीट फूड, जरूर करना चाहिए ट्राई

Nagpur Famous Street Food:नागपुर महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर है, जो अपने दिलचस्प और टेस्टी फूड के कारण भी सुर्खियां बटोरता है। नागपुर के फेमस स्ट्रीट फूड का आनंद ज़रूर ले सकते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 27 Aug 2022 2:52 AM GMT (Updated on: 27 Aug 2022 2:57 AM GMT)
Famous Street Food in Nagpur
X

Nagpur Famous Street Food (Image: Social Media)

Nagpur Famous Street Food: नागपुर महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर है, जो अपने दिलचस्प और टेस्टी फूड के कारण भी सुर्खियां बटोरता है। अगर आप नागपुर से हैं या नागपुर जाने की प्लानिंग कर रहें तो आप नागपुर के फेमस स्ट्रीट फूड का आनंद ज़रूर ले सकते हैं। चाट, और करी की विभिन्न किस्मों से लेकर नागपुरी समोसा तक के शहर में चर्चे रहते हैं। आइए जानते हैं नागपुर के फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में:


तर्री पोहा

तरी पोहा नागपुर का फेमस स्ट्रीट फूड है। दरअसल नागपुर में पोहा को एक अलग नाम से पुकारा जाता है, नागपुर में इसे तर्री पोहा कहते हैं। बता दे कि चावल के गुच्छे, प्याज, टमाटर का उपयोग करके इस स्ट्रीट फूड को तैयार किया जाता है और तर्री (एक गाढ़ी ग्रेवी) के साथ इसे परोसा जाता है। इस टेस्टी फूड का आनंद आपको जरूर लेना चाहिए। पूरे नागपुर में स्ट्रीट फूड के स्टॉल पर यह मिल जाएगा लेकिन तरी पोहा का आनंद लेने के लिए आप सीता नगर में रामजी-श्यामजी पोहेवाला जाएँ।

पता है: संताजी महाविद्यालय के पास, स्नेह नगर, स्क्वायर, छत्रपति नगर, नागपुर, महाराष्ट्र 440015


संतरा बर्फी

संतरा बर्फी नागपुर की विशेषता है और संतरे से बनी इस मिठाई का स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है। दरअसल संतरा बर्फी संतरे के मीठे गूदे से बनाई जाती है और यह हर दुकान पर आसानी से मिल जाती है। इसमें चीनी और तीखे स्वाद का सही मिश्रण होता है और इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे चांदी की परत से सजाया जाता है। इस मिठाई का आनंद लेने के लिए श्री हीरा स्वीट्स पर जा सकते हैं।

पता है: शॉप नंबर, 127, अभ्यंकर मार्ग, वैरायटी चौक, सीताबुलडी, नागपुर, महाराष्ट्र 440012


मटका बिरयानी

मटका बिरयानी नागपुर का फेमस और सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला स्ट्रीट फूड है। दरअसल मटका बिरयानी को तांबे के बर्तन में परोसा जाता है, जिसे आम तौर पर मटन या चिकन के साथ परोसा जाता है, लेकिन कुछ शाकाहारी रेस्तरां में इसे सब्जियों के साथ परोसा जाता हैं। आप मटका बिरयानी का स्वाद लेने के लिए नागपुर के प्रताप नगर में करी हाउस में जा सकते हैं।

पता है: प्रताप नगर में करी हाउस, राजेंद्र नगर में बब्बू, नागपुर


महाराष्ट्रीयन स्पेशल

अगर आप नागपुर आए तो एक स्ट्रीट फूड स्थानीय महाराष्ट्रीयन स्पेशल को आजमाए बिना नहीं जाएं। यह नाश्ते का व्यंजन हो या संपूर्ण भोजन, अधिकांश रेस्तरां में महाराष्ट्रीयन भोजन का विकल्प रहता है। दरअसल थाली पीठ, पूरन पोली, खिचड़ी, और महाराष्ट्रीयन अंडा करी इसकी विशेषता हैं। आप इसे बजाज नगर में विष्णुजी की रसोई के यहां जाकर टेस्ट कर सकते हैं।

पता है: बजाज नगर में विष्णुजी की रसोई, रामदासपेठ में प्रताप फूड्स


चाइनीज भोजन

अगर आप नागपुर से हैं तो आपने चाइनीज भोजन को जरूर ट्राई किया होगा लेकिन अगर आप नागपुर से नहीं है तो आपको यह फूड जरूर ट्राई करना चाहिए। यह मसालेदार और टेस्टी फूड यानी भारतीय चीनी भोजन पूरे देश में पसंद किया जाता है। बता दे कि नागपुर में, कई चीनी स्टॉल और रेस्तरां हैं जो चीनी भोजन के लिए मशहूर हैं। चाइनीज भोजन का आनंद आप आई लव चिंग चाइनीज फूड स्टॉल के यहां ले सकते हैं।

पता है: कोराडी कॉलोनी में नानकिंग , रिंग रोड पर आई लव चिंग चाइनीज फूड स्टॉल

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story