Nainital Famous Naina Devi Temple: नैनीताल नैना देवी मंदिर का दर्शन का समय, ऐसे पहुंचे यहाँ, आरती का समय भी रखें याद

Nainital Famous Naina Devi Temple: नैना देवी मंदिर, उत्तराखंड के नैनीताल शहर में स्थित है आइये जानते हैं कि यहाँ पहुंचने के लिए आपको क्या करना है और दर्शन का समय क्या है आइये जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 3 Oct 2024 5:54 AM GMT
Navratri 2024
X

Navratri 2024 (Image Credit-Social Media)

Nainital Famous Naina Devi Temple: आज से नवरात्रि के पावन त्योहार की शुरुआत हो गयी है ऐसे में भक्त माता रानी के दर्शन करने पहुंचते हैं साथ ही कुछ देवी मंदिरों की विशेष मान्यता है। वहीँ नैनीताल का नैना देवी मंदिर भी भक्तों के बीच बेहद लोकप्रिय है। ये एक प्रसिद्ध भारतीय तीर्थस्थल है साथ ही भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। अगर आप भी यहाँ पहुंचकर देवी माँ के दर्शन की सोच रहे हैं तो आइये जान लेते है कि यहाँ दर्शन का समय कितने बजे का है।

नैना देवी मंदिर (Naina Devi Mandir Nanital)

नैनीताल में जहाँ एक तरफ खूबसूरत नैनी झील है तो वहीँ दूसरी तरफ नैना देवी मंदिर है यहाँ हर साल लाखों का माता रानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस मंदिर के पीछे एक पौराणिक कथा है। कहा जाता है कि जब भगवान विष्णु ने देवी सती के शरीर को 51 अलग-अलग भागों में काट दिया तक उनकी आंख इसी जगह गिरी थी। आँखों नयन या नैना भी कहते हैं ऐसे ही इस मंदिर का नाम नैना देवी मंदिर पड़ा। इतना ही नहीं नैनीताल शहर और नैनी झील का नाम भी इसी कारण पड़ा।

Navratri 2024 (Image Credit-Social Media)

नैना देवी मंदिर को हिन्दुओं के तीर्थस्थानों में भी शामिल किया गया है और साथ ही ये देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक भी है। इसके अलावा हिमालय की महान शिवालिक श्रृंखला शहर को घेरे हुए है साथ ही मंदिर की रक्षा सबसे ऊंची चोटी माउंट नंदा देवी द्वारा होती है। नंदा देवी को नैना देवी की बहन के रूप में ही पूजा जाता है। आइये जानते हैं यहाँ दर्शन करने का समय क्या है।

Navratri 2024 (Image Credit-Social Media)

आपको बता दें कि नैना देवी मंदिर नैनीताल के अयारपट्टा, नैनी झील के पास, नैनीताल, उत्तराखंड में स्थित है वहीँ यहाँ दर्शन करने के लिए आपको सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक जाना होगा। ये सुबह 6 बजे खुल जाता है और 10 बजे बंद कर दिया जाता है। वहीँ अगर आप आरती में शामिल होना चाहते हैं तो आपको सुबह की आरती के लिए 7 बजे और शाम की आरती के लिए भी शाम 7 बजे तक मंदिर पहुंचना होगा।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story