Nainital Top Places: नैनीताल की इन जगहों की जरूर करें सैर, रोमांचक और यादगार बन जाएगी यात्रा

Nainital Top Famous Places: उत्तराखंड की किसी जगह पर घूमने की बात आती है तो सबको नैनीताल का नाम याद आता है। अगर आप भी कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो नैनीताल का प्लान बना सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 19 Dec 2023 8:22 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2023 8:50 AM GMT)
Nainital Top Famous Places
X

Nainital Top Famous Places

Nainital Top Famous Places: नैनीताल उत्तराखंड की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जो लोगों के बीच पर्यटक क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है। इंग्लैंड के लेक डिस्ट्रिक्ट की तर्ज पर इस जगह को 1841 में स्थापित किया गया था। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां का सुंदर वातावरण किसी का भी दिल जीत सकता है। अगर आप यहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको एक से बढ़कर एक स्थान मिलेंगे चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

नैनी झील

यह नैनीताल की सबसे प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से एक है जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यह जगह उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र है। यहां पर बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है। जब आप बोट राइड करते समय चारों तरफ फैली हुई पर्वत की श्रृंखला देखेंगे तो आपका दिल बाग बाग हो जाएगा। इस झील के आसपास प्राकृतिक वातावरण का अनुभव पास से किया जा सकता है।

नैना देवी मंदिर

यह जगह नैनीताल में ही मौजूद है और प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। स्थानीय जनता के बीच यह श्रद्धा और भक्ति का केंद्र है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। मां नैना देवी को नैनीताल की रानी के नाम से पहचाना जाता है। उनके इस मंदिर का निर्माण 15वीं शताब्दी में किया गया था जो नैनी झील के किनारे ऊंचे पहाड़ पर मौजूद है। इस पर्वत से अद्भुत मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं। यहां से पास में ही पांडव गुफा मौजूद है जिसे महाभारत काल में पांडवों ने आश्रय स्थल के रूप में उपयोग किया था।

सरिता ताल

यह नैनीताल में मौजूद एक खूबसूरत झील है जो शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इस झील के किनारे आपको प्राकृतिक सौंदर्य, चिड़ियों का आवास और शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिलेगा। आप चाहे तो यहां पर बोटिंग भी कर सकते हैं। नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य का आपके यहां भरपूर दीदार करने को मिलेगा।

टिफिन टॉप

यह नैनीताल में मौजूद एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो शहर से 4 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में भी पहचाना जाता है जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए यह बेहतरीन जगह है। यह घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है और अगर आप नैनीताल आ रहे हैं तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story