Narmada Nadi Ka Itihas: अपनी दिशा से उल्टी बहती है नर्मदा नदी, पुराणों से जुड़ा है रहस्य

Narmada Nadi Ka Itihas: है। नदियां न सिर्फ देश में खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं बल्कि समाज के विकास में भी इनका काफी सहयोग रहता है। लेकिन यहां कई रहस्यमयी नदियां भी हैं

Kajal Sharma
Published on: 25 April 2023 8:06 AM GMT
Narmada Nadi Ka Itihas: अपनी दिशा से उल्टी बहती है नर्मदा नदी, पुराणों से जुड़ा है रहस्य
X
Narmada Nadi Flows (Image- Social media)

Narmada Nadi Ka Itihas: भारत को नदियों के देश के नाम से भी जाना जाता है, जहां कई नदियां बहती हैं। हमारे देश में नदियां सिर्फ पानी देने का ही काम नहीं करती हैं, बल्कि यहां पर नदियों को पूजा भी जाता है। नदियां न सिर्फ देश में खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं बल्कि समाज के विकास में भी इनका काफी सहयोग रहता है। लेकिन यहां कई रहस्यमयी नदियां भी हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद ही जरुरी है। ऐसी ही रहस्यमयी नदी है नर्मदा नदी जो अपने बहाव से उल्टी दिशा की ओर बहती है।

अपने बहाव से विपरित दिशा में बहती है ये नदी

बंगाल की खाड़ी में गिरती है नर्मदा नदी

देश में बहने वाली नर्मदा नदी अपने बहाव से विपरीत दिशा में बहती है। देश की ज्यादातर नदियां पश्चिम दिशा से पूर्व दिशा की ओर बहती है, लेकिन नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर बहती है और अरब सागर में जाकर गिरती है। वहीं बाकि नदियों की अगर बात करें तो वह बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है, लेकिन अपने विपरीत बहाव के चलते नर्मदा नदी अरब सागर में जाकर मिलती है। बता दें कि यह देश के बड़े राज्य गुजरात और मध्य प्रदेश की मुख्य नदी के तौर पर जानी जाती है।

क्या है कारण

वैज्ञानिकों की मानें तो नर्मदा नदी के विपरीत बहाव की वजह रिफ्ट वैली है, रिफ्ट वैली का मतलब होता है कि नदी का बहाव जिस दिशा में हो उसका बहाव उसके ढलान की विपरीत होता है। और यह नदी मैखल पर्वत के अमरकंटक शिखर से निकलती है, जिस वजह से इस नदी का बहाव पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर रहता है। लेकिन नदी के विपरीत बहाव के पीछे एक पौराणिक कथा भी है

क्या है पौराणिक कथा

नर्मदा नदी के विपरीत बहाव को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं, लेकिन इसके पीछे एक पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है। जिसके मुताबिक नर्मदा नदी की शादी सोनभद्र से होने वाली थी, लेकिन उनकी सहेली जोहिला की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। जिसके बाद नर्मदा और सोनभद्र की शादी टूट गई और दोनों के बीच दूरियां आ गई। जिससे नाराज होकर नर्मदा ने विपरीत दिशा में बहने का निर्णय लिए और उम्रभर कुंवारी ही रही। कहते हैं कि तब से अब तक नर्मदा नदी विपरीत दिशा में ही बह रही है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story