×

Durga Puja West Bengal: इस साल बहुत भव्य होगी पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा, इस पैकेज में घूमिए सुंदरवन समेत ये जगहें

Navaratri 2022 West Bengal: नवरात्र के शुरू होने के साथ ही भक्तों को दुर्गा पूजा का भी इंतजार रहता है। जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं, कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध कोलकाता में होने वाली दुर्गा पूजा है।

Vidushi Mishra
Published on: 4 Sep 2022 2:06 PM GMT
Durga Puja Package
X

 दुर्गा पूजा पैकेज (फोटो- सोशल मीडिया)

Click the Play button to listen to article

Durga puja package in West Bengal: नवरात्र के शुरू होने के साथ ही भक्तों को दुर्गा पूजा का भी इंतजार रहता है। जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं, कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध कोलकाता में होने वाली दुर्गा पूजा है। कोलकाता की दुर्गा पूजा को देखने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। यहां की दुर्गा पूजा में आज भा सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। बिल्कुल इसी तरह से पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा सबसे बड़ा त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यहां पर जगह-जगह बड़े-बड़े दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन किया जाता है।

ऐसे में पश्चिम बंगाल की सरकार 10 दिन का टूर पैकेज लाई है। जिससे हर कोई पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का भरपूर आनंद उठा सकें। पश्चिम बंगाल में समुद्र से लेकर पहाड़ियों तक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक रोड मैप तैयार करने के लिए, राज्य सरकार ने सात पैनल बनाए हैं, जिनकी अध्यक्षता आतिथ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ कर रहे हैं। इसकी घोषणा हाल ही में राज्य के पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रियो ने की थी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ऐसे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि पैनल में से एक ऐसे तरीके से इस बार दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित करेगें, जिससे दुर्गा पूजा को हर जगह देखा जा सके। ताकि दुर्गा पंडाल के जश्न को पूरे शहर में कॉर्निवल की तरह मनाया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि वे बंगाल को आधुनिक बनाने के लिए सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों को शामिल करते हुए परियोजनाएं शुरू करेंगे, जो कि पहाड़ियों, समुद्रों और जंगलों से समृद्ध है, पर्यटकों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है, और वे नदियों के साथ पर्यटन सर्किट की भी सावधानीपूर्वक योजना बनाएंगे।

इस पर और विस्तार करते हुए, उन्होंने कहा कि विचार-मंथन सत्रों की एक श्रृंखला के बाद, पैनल सितंबर के अंत तक अपने विचारों और स्थानों को साझा करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि दुर्गा पूजा उत्सव, इसके विभिन्न पक्षों का पता लगाने के लिए 10-दिवसीय पैकेज आगंतुकों को उपलब्ध कराया जाएगा, और वे 15-दिवसीय गंगासागर पैकेज शुरू करने के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं, जिसके हिस्से के रूप में पर्यटक बाबूघाट से एक क्रूज पर सवार हो सकते हैं, विभिन्न घाटों को छू सकते हैं और सागर द्वीप तक पहुंच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पैकेज में सुंदरबन की यात्रा को भी शामिल किया जाएगा। उनका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नदी के किनारे पर्यटन सर्किट शुरू करना भी है।

इस बारे में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दस दिवसीय पैकेज में दुर्गा पूजा के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें यात्री देख सकते हैं। दुर्गा पूजा के साथ ही 15 दिन का गंगासागर पैकेज भी शुरू करने की चर्चाएं तेज हैं। जिसमें यात्रियों के लिए एक क्रूज टूर भी शामिल होगा।

इस क्रूज टूर में पर्यटक बाबूघाट से एक क्रूज पर सवार हो सकते हैं और विभिन्न घाटों की यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद सब जगह का दर्शन करने के बाद गंगा सागर द्वीप समूह तक पहुंच सकते हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story