×

Lucknow Famous Durga Puja: लखनऊ में बनकर तैयार हुआ अबतक का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल,इस मंदिर की तरह दिखेगा नज़ारा

Lucknow Famous Durga Puja: हर साल दुर्गा पूजा पंडाल नए नए और अलग तरह से सजाये जाते हैं। वहीँ इस साल भी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ अलग देखने को मिलने वाला है।

Shweta Srivastava
Published on: 17 Oct 2023 3:30 AM GMT (Updated on: 17 Oct 2023 3:30 AM GMT)
Navratri 2023
X

Navratri 2023 (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Jankipuram Durga Puja: लखनऊ में बन रहा है अबतक का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडालइस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रही है इसके साथ ही दुर्गा पूजा भी शुरू हो जाती है जिसमे लोग पहुंचकर माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि पूजा समितियां भी इस अवसर के लिए योजना बनाना शुरू देतीं है। हर साल दुर्गा पूजा पंडाल नए नए और अलग तरह से सजाये जाते हैं। लोग भी इनकी ख़ूबसूरती देखकर बेहद आकर्षित होते हैं। वहीँ इस साल भी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ अलग देखने को मिलने वाला है।

लखनऊ में बन रहा है अबतक का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल

लखनऊ के जानकीपुरम में अबतक का सबसे बड़ा और ऊँचा पंडाल बनाया गया है। ये 135 फीट ऊंचा पंडाल है और कहा जा रहा है कि इसे प्रेम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है, जो कि वृंदावन में है और पूरा होने पर ये सबसे ऊंचा धार्मिक स्मारक होने की उम्मीद है। लखनऊ में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य आयोजन किया जाता है। इस साल भी यहाँ 100 से अधिक दुर्गा पूजा कमेटियां भव्य और विशाल पंडालों का निर्माण करवाएँगीं। यहाँ दूर दूर से लोग आते हैं और माँ दुर्गा के दर्शन करते हैं। लखनऊ के जानकीपुरम के सेक्टर एफ में प्रेम मंदिर की तर्ज पर बन रहे पंडाल का हर तरफ काफी चर्चा है और कहा जा रहा है कि यहाँ ढाक-धुनुची संग भक्ति का रस भी देखने को मिलेगा।

यहाँ इस दुर्गा पूजा पंडाल में आपको वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। कहा जा रहा है कि ये वृंदावन के प्रेम मंदिर की रेप्लिका है। हमे जानकारी मिली जय कि ये पूरा पंडाल 15 हजार स्क्वायर फिट में करीब 15 हजार बंबू से तैयार किया गया है, जिसकी ऊंचाई करीब 140 फुट है। इतना ही नहीं यहाँ आपको मधुवन भी देखने को मिलेगा। ये वहीँ स्थान है जहाँ भगवान् श्री कृष्ण और राधा रानी रासलीला किया करते थे।

इस पंडाल को मेदिनापुर के कारीगरों ने बनाया है। साथ ही इसे बनने में लगभग तीन महीने का समय लगा है। साथ ही इन्ही कारीगरों ने ही माँ दुर्गा की प्रतिमा भी बनाई है। वही आपको बता दें कि आपको यहाँ माँ दुर्गा की प्रतिमा में बांसुरी भी देखने को मिलेगी। इस पंडाल का उद्घाटन रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story