New City in UP: उत्तर प्रदेश में बसने जा रहा नया शहर, 40 गांवों से ज़मीन लेकर बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

New City in UP: उत्तर प्रदेश में नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है जो हर तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस होने वाला है।

Shweta Srivastava
Published on: 18 Oct 2024 11:38 AM GMT
New City in U.P
X

New City in U.P (Image Credit-Social Media)

New City in UP: उत्तर प्रदेश दिनों दिन नवीनीकरण की ओर बढ़ रहा है वहीँ इसके कई शहर आधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुके हैं। वहीँ अब यहाँ एक नया शहर बसने जा रहा है। इतना ही नहीं इस शहर में कई तरह ही सुख सुविधाएं भी मिलेंगीं। इसके साथ ही यहाँ 144 गांवों को भी शामिल किया गया है। आइये जानते हैं आखिर क्या क्या चीज़ें इसमें शामिल हैं और कैसे बनेगा ये आधुनिक।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यूपी का नया शहर

उत्तर प्रदेश में एक नया शहर बसने वाला है जिसमे आपको हर तरह की सुख सुविधाएं भी मिलेंगीं। जिसमे मेट्रो रेल और सुपरफास्ट ट्रेन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसके साथ साथ पर्यावरण संरक्षण को भी इसमें शामिल किया गया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा फेस 2 के मास्टर प्लान को मान्यता दे दी है। जिसके तहत इसे 55,970 हेक्टेयर जमीन पर बनाया जाएगा। वहीँ बताया जा रहा है कि इसे गौतम बुद्ध नगर से गुलवथी, यानी बुलंदशहर तक बढ़ाया जाएगा। वहीँ इसमें कुल 144 गांव शामिल हैं जो गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ और धौलाना के अंतर्गत आते हैं। वहीँ यहाँ विश्वविद्यालय मेडिकल कॉलेज, मैकेनिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज सभी खुलेंगें। जो 10.4% जमीन पर खोला जायेगा। इस मास्टर प्लान में 13.2% ज़मीन परिवहन के लिए आरक्षित है। वहीँ इसमें मेट्रो रेल और सुपरफास्ट ट्रेन जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

वहीँ यहाँ की कुल ज़मीन का 17.40% आवासीय योजनाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीँ 4.8% जमीन को शॉपिंग सेण्टर और व्यापारिक हब के लिए आरक्षित किया गया है। वहीँ औद्योगिक विकास के लिए सबसे अधिक 25.4% जमीन आरक्षित की गयी है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story