TRENDING TAGS :
New Year Best Places Near Delhi: दिल्ली के पास इन जगहों पर घूमने का बनाइए प्लान, नए साल पर होगा नई ऊर्जा का संचार
New Year 2023 Best Places Near Delhi: इस खबर में आपको दिल्ली-एनसीआर के नजदीकी कुछ बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर इस मौसम में आप बड़ी मस्ती से घूमने के लिए जा सकते हैं।
New Year 2023 Best Places Near Delhi (फोटो- सोशल मीडिया)
New Year 2023 Best Places Near Delhi: नया साल आने वाला है। नए साल से लोग अपने उज्जवल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए नई-नई शुरूआत करते हैं। कुछ नए तरीके से अपनों को खुशी देने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप न्यू ईयर पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये भी बहुत अच्छा आइडिया है। वैसे हम भी इस खबर में आपको दिल्ली-एनसीआर के नजदीकी कुछ बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर इस मौसम में आप बड़ी मस्ती से घूमने के लिए जा सकते हैं। क्योंकि सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए दिल्ली के पास की ये जगहों बहुत ही खूबसूरत हैं और आपको खासा पसंद भी आएंगी।
नए साल पर घूमने की बेस्ट जगहें
Best Places to Visit on New Year
भीमताल
Bhimtal
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से लगभग 5.5 घंटे की दूरी पर भीमताल बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप काठगोदाम के रास्ते दिल्ली से भीमताल जा सकते है या फिर भीमताल जाने के लिए आप ट्रेन और फोर व्हीलर गाड़ी से भी जा सकते हैं। यहाँ के सुंदर प्राकृतिक नजारे अपने नए साल की नई सुबह को रोशन कर देंगे। यहां पर खुले मन से आने पर आपको बहुत सुकून और शांति मिलेगी। साथ ही आगे के भविष्य के लिए आपको नई ऊर्जा मिलेगी। यहां कुछ बहुत अच्छे कैफे, होटल और होमस्टे हैं जहां पर ठहरने के लिए आप पहले से भी बुकिंग करा सकते हैं।
जयपुर
Jaipur
आप 5 घंटे से भी कम समय में दिल्ली से गुलाबी शहर जयपुर पहुंच सकते हैं। जयपुर की गुलाबी सुबह में नए साल की शुरूआत करना बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है। यहां के राजसी किलो की सैर करते हुए आपको राजसी एहसास होगा। ऐसे में आपको बेशक यहां घूमने के लिए आना चाहिए। यहां पर मशहूर स्वादिष्ट व्यंजनों का खाना, संस्कृति से रूबरू होना वाकई में आपके लिए बहुत बेस्ट अनुभव होगा।
जोधपुर
Jodhpur
Image Credit- Social Media)
दिल्ली-एनसीआर से सिर्फ 1 घंटे की उड़ान आपको जोधपुर ले जाएगी। यदि आप चहल-पहल वाले बाजारों को पसंद करते हैं, जहां कई तरह की कलाकृतियां मिलती हैं, वहां जाने का आप प्लान बना सकते हैं। यहां के राजस्थानी व्यंजन, और मेहरानगढ़ किले में जाकर आप इतिहास के साक्ष्यों को नजदीकी से देख सकते हैं। जोकि आपके लिए वाकई में प्रेरणादायक साबित हो सकते हैं। जोधपुर में विरासत और शाही रिहाइश भी एक ऐसी चीज है, जो आपको बहुत ही पसंद आएगी।
कसार देवी
Kasar Devi
Image Credit- Social Media)
यदि आप छुट्टियों में एक लंबी ड्राइव के लिए निकलना चाहते हैं तो अल्मोड़ा में कसार देवी दिल्ली-एनसीआर से जाने के लिए बेस्ट जगह है। अल्मोड़ा से कसार तक पहुँचने में आपको करीबन 8 घंटे का समय लगेगा। जिसमें आपकी यात्रा घने देवदार के जंगलों से होते हुए जाएगी। कसार से नंदादेवी समेत हिमालय की चोटियों के नजारे आपको बिल्कुल प्राकृतिक सुंदरता से बिल्कुल अचंभित कर देने वाले होंगे। यहां पर बहुत लग्जरी और सुंदर होमस्टे और होटल हैं; इस जगह की हर प्रहर की सुंदरता को दिखाते हैं। ऐसे में आप यहां पर नए साल का जश्न मनाने के लिए अवश्य जाने का प्लान बना सकते हैं।
लंढौर
Landour
Image Credit- Social Media)
मसूरी के पास लंढौर दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के घूमने के लिए अच्छी जगह है। खासकर सर्दियों और नए साल के गजब से संयोग से यहां पर बहुत ही रूहानी बर्फबारी होती है, जिसे देखकर आप खुद को सपनों की दुनिया में महसूस करेंगे। ऊंची-नीचें घुमावदार सड़कों से घने देवदार को पेड़ को देखते हुए आप धनोल्टी या कनाटल की सैर करते हैं, जो आपके लिए छुट्टियां बिताने की बेस्ट जगह है।
मुक्तेश्वर
Mukteshwar
Image Credit- Social Media)
आप भीमताल के माध्यम से बहुत लोकप्रिय मुक्तेश्वर की यात्रा कर सकते हैं यदि आप नए साल पर घूमने के लिए लंबे वैकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह जगह बहुत बेस्ट है आपके लिए। यहां से आप हिमालय की चोटियों को देख सकते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे आपकी जिंदगी में नई और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर देंगे।
नैनीताल
Nainital
Image Credit- Social Media)
नैनीताल नए साल पर दिल्ली से सबसे लोकप्रिय गेटवे में से एक है क्योंकि इस समय यहां पर बर्फबारी का नजारा भी देखने को मिलता है। झील के किनारे बसा ये शहर बहुत ही खूबसूरत लगता है। यहां आने से पहले आप अपने ठहरने के लिए मनपसंद होमस्टे, होटल, रिजॉर्ट की बुकिंग करा सकते हैं। यहां पर अपने साथ खड़े बादल दिखाई देगें, झरना, कोहरा, नदियां, झीलें, पक्षी और भी बहुत कुछ आप यहां पर अनुभव कर सकते हैं।
नीमराना
Neemrana
Image Credit- Social Media)
नीमराना दिल्ली के पास एक लोकप्रिय रिसॉर्ट है। राष्ट्रीय राजधानी से बहुत नजदीक और कम दूरी पर होने की वजह से इस जगह को काफी पसंद किया जाता है। यहां लोग अपने फ्री टाइम और वोकेशन पर आते हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक आलीशान रिसॉर्ट और होटल में ठहरने के साथ ही खूबसूरत सौंदर्य से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा।
ऋषिकेश
Rishikesh
Image Credit- Social Media)
उत्तराखंड के गढ़वाल में ऋषिकेश दिल्ली एनसीआर नए साल की छुट्टियों के लिए एक बहुत ही लोकप्रिय विकल्प है। यहां आप अपने पसंदीदा एडेवेंचर एक्टीविटी भी कर सकती हैं। यहां कैफे-होपिंग से लेकर गंगा नदी के किनारे सूर्यास्त देखने, गंगा आरती देखने तक बहुत कुछ है।