×

New Year 2023 Travel Plan: साल के पहले दिन इन मंदिरों में जरूर करें दर्शन, अच्छा गुजरेगा नया साल

New Year 2023 Travel Plan: कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नए साल पर ज्यादातर लोग मंदिरों में पूजा पाठ करना पसंद करते हैं। साल के पहले दिन मंदिर जाकर नई शुरुआत करें।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 14 Dec 2022 8:03 AM GMT
Ganpati Bappa Moreya
X

Siddhivinayak Temple (Image: Social Media)

New Year 2023 Travel Plan: कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नए साल पर ज्यादातर लोग मंदिरों में पूजा पाठ करना पसंद करते हैं। अगर आप भी साल के पहले दिन मंदिर जाकर अपने नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन है क्योंकि यहां भगवान का आशीर्वाद लेने के साथ नए साल में उन्नति और खुशहाली की फरियाद लगाते हैं। ऐसा कहते है कि किसी भी काम की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करना अच्छा रहेगा। तो आइए जानते हैं विस्तार से:

नए साल पर जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन

सिद्धिविनायक मंदिर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के प्रभा देवी में स्थित भगवान गणपति का मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर दुनियाभर में मशहूर है।


नए साल पर बप्पा के दर पर भक्ति की लंबी भीड़ लगती है। इस दिन भक्त बप्पा का दर्शन कर नए साल की शुरुआत करते हैं।

काशी विश्वनाथ

उत्तर प्रदेश के काशी में स्थित भगवान भोलेनाथ का मंदिर विश्वनाथ मंदिर पूरे विश्वभर में मशहूर है। यह 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए यहां नए साल पर भक्तों की भारी भीड़ होती है।


दरअसल मान्यता यह है कि भगवान शिव की त्रिशूल पर काशी बसी है और खुद भोलेनाथ भगवान यहां निवास करते हैं। यहां कि गंगा आरती दुनियाभर में मशहूर है।


नए साल पर सोमनाथ भगवान का भी दर्शन जरूर करना चाहिए शुभ होता है।

शिरडी साईं बाबा

महाराष्ट्र में स्थित शिरडी साईं बाबा का दर्शन करने नए साल पर लाखों की संख्या में भक्त आते हैं।


बता दें साईं बाबा के मंदिर में दर्शन करने भारत के अलावा अन्य देशों से भी भक्त आते हैं। दरअसल बता दें कि शिरडी साई बाबा की जन्मभूमि है।

वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू में माता वैष्णो देवी का मंदिर स्थित है। नए साल पर मां का दर्शन करने लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। माता वैष्णो देवी का यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।


दरअसल माता शक्ति को समर्पित होने के कारण दुनियाभर में माता वैष्णो देवी का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। बता दें यह मंदिर परिवार के साथ आनंद लेने का एक बड़ा तीर्थस्थल है। यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी हो जाती हैं। आप इस मंदिर पर पहंचकर 2023 के पहले दिन सूर्य की पहली किरण के साथ माता के दर्शन नए साल का स्वागत जरूर करें।

तिरुपति बालाजी

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु नए साल पर भगवान तिरुपति बालाजी का दर्शन करने आते हैं। यह प्रसिद्ध हिंदू और जैन मंदिर है।


बता दें समुद्र तल से 3200 फीट ऊंचाई पर स्थित तिरुमला की पहाड़ियों पर बना श्री वेंकटेश्वर मंदिर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। यहां दर्शन करने से भक्त की सभी मनोकामना पूरी हो जाती हैं। इसलिए बता दें नए साल पर इन मंदिरों का दर्शन कर नए साल की शुरुआत करना अति शुभ होता है। नए साल पर ज्यादातर लोग मंदिरों में पूजा करना पसंद करते हैं। साल के पहले दिन मंदिर जाकर नए साल की शुरुआत करें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story