×

New Year 2023 Visit Tourist Places: नए साल की शुरूआत करें भारत की इन जगहों पर जश्न और खुशियां मनाते हुए

New Year 2023 Visit Tourist Places: नए साल की शुरुआत आमतौर कुछ यूनिक स्टाइल में और रोमांचक तरीके से करने में बहुत खुशी और मजा आती है। जिससे पूरा साल ऐसे ही खुशी-खुशी गुजरे।

Vidushi Mishra
Published on: 6 Dec 2022 2:08 AM GMT
New Year 2023 Visit Tourist Places: नए साल की शुरूआत करें भारत की इन जगहों पर जश्न और खुशियां मनाते हुए
X

New Year 2023 Visit Tourist Places: नया साल बस कुछ दिन बाद आने ही वाला है। ऐसे में बहुत से लोगों ने नए साल की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। जनवरी में खूबसूरत जगहों की यात्रा करना, खुशियां मानना और नए-नए अनुभव करना यही कुछ चीजें है जिनसे नए साल को आकर्षक और शानदार बनाया जा सकता है। तो अगर आप जनवरी 2023 में कहीं बहुत अच्छी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आपको रोमांचक जगहों की यात्रा के बारे में बताते हैं जहां जाकर आपको बहुत सुनहरे लम्हें जीने का अनुभव मिलेगा।

नए साल की शुरुआत आमतौर कुछ यूनिक स्टाइल में और रोमांचक तरीके से करने में बहुत खुशी और मजा आती है। जिससे पूरा साल ऐसे ही खुशी-खुशी गुजरे। ऐसे में हम कुछ ऐसा करने की कोशिश करते हैं जिससे हमारे करियर को नए राह मिले, नए-नए अनुभव मिले और भी बहुत कुछ। तो चलिए शुरू करते हैं नए साल की यात्रा।

गुजरात में रण उत्सव
Rann Utsav in Gujarat

(फोटो-सोशल मीडिया)

गुजरात में फरवरी तक चलने वाला रण उत्सव दुनियाभर में मशहूर है। ये उत्सव कच्छ का रण में मनाया जाता है। ये आपके लिए वाकई में एक बहुत ही आकर्षक और लुभावना अनुभव साबित हो सकता है। क्योंकि कच्छ है ही इतनी खूबसूरत जगह। है। इस उत्सव में आप कच्छ की जीवंत संस्कृति का अनुभव बेहद पास से कर सकेंगे। सफेद नमक का रेगिस्तान, कच्छ की रंगीन संस्कृति और विरासत, शानदार भोजन और पूर्णिमा की उजीयारी रातें, वाह-भई-वाह ये दृश्य मन में अपनी मनोरम छाप छोड़ देता है।

गुजरात के कच्छ का रण हजारों मील तक फैला एक शानदार नमक का रेगिस्तान, अपने आप में एक प्राकृतिक वैभव है। लगभग 30 अलग-अलग देशों के आकार से बड़ा माना जाता है, यह मौसम में बदलाव के साथ अलग-अलग बदलता है। मानसून के दौरान दलदली, और गर्मियों और सर्दियों के दौरान शानदार सफेद।

मकर संक्रांति, गुजरात
Makar Sankranti, Gujarat

(फोटो-सोशल मीडिया)

गुजराज के अहमदाबाद में मकर संक्रांति का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। अहमदाबाद जैसी मकर संक्रांति दुनियाभर में किसी जगह नहीं मनाई जाती है। इसे पतंगबाजी उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस उत्सव को भव्यतम तरीके से अनुभव करने के लिए साबरमती रिवर फ्रंट (14-15 जनवरी) पर बहुत ही लुभावना दृश्य देखने को मिलता है। पतंग बनाने की कार्यशाला से लेकर पतंगबाजी तक, यह एक ऐसा अनुभव है जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे और स्वादिष्ट पकवानों-व्यंजनों का स्वाद वो अलग।

बीकानेर ऊंट महोत्सव, राजस्थान
Bikaner Camel Festival, Rajasthan

(फोटो-सोशल मीडिया)

नए साल की शुरूआत में मनाए जाने वाले बीकानेर ऊंट महोत्सव की बात ही अलग है। ये महोत्सव राजस्थान में लगता है। इस त्योहार के दौरान, बीकानेर शहर मानों नए शुरूआत करते हुए जीवंत हो उठता है। बीकानेर कैमल फेस्टिवल (11-12 जनवरी) आपको ऊंटों को कुछ सबसे रंगीन परिधानों, रेसिंग और भी बहुत कुछ कमाल के रूप में देखने का अवसर प्रदान करता है। लोक कलाकार और फायर शो भी त्योहार का एक बड़ा हिस्सा हैं। यहां पर आपको यहां की वेशभूषा, संस्कृति-सभ्यता, विरासत का साक्षात स्पर्श करने का मौका मिलेगा।

पोंगल, तमिलनाडु
Pongal, Tamil Nadu

(फोटो-सोशल मीडिया)

पोंगल का त्योहार तमिलनाडू में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस उत्सव (15-18 जनवरी) को मनाने के लिए आपको तमिलनाडु की यात्रा करनी पड़ेगी। फसल का त्यौहार बहुत ही बड़े पैमाने पर नृत्य, मेल-मिलाप और ढेर सारे स्वादिष्ट भोजन के साथ मनाया जाता है।

केंदुली मेला, पश्चिम बंगाल
Kenduli Mela, West Bengal

(फोटो-सोशल मीडिया)

बीरभूम जिले के बोलपुर में केंदुली गांव में केंदुली मेला (14 जनवरी) का आयोजन किया जाता है। इस मेले में कई लोक कलाकारों द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जाता है। यहां की संस्कृति का इस मेला विस्तृत स्तर पर प्रदर्शन किया जाता है।

माघ बिहू, असम
Magh Bihu, Assam

(फोटो-सोशल मीडिया)

असम के सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य की यात्रा करने अपने आप में सौभाग्य की बात है। असम का प्रसिद्ध त्योहार माघ बिहू जल्द ही (15 जनवरी) आ रहा है। भोगली बिहू के नाम से भी जाना जाने वाला यह त्योहार सर्दियों के अंत में आता है। इस त्योहार में यहां की खूबसूरती का प्रदर्शन होने के साथ ही यहां के स्वादिष्ट और मशहूर पकवानों और कला-संस्कृति से रूबरू होने पर एक शानदार अनुभव आपको मिलेगा।






Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story