×

Best Places New Year Celebration 2022 : साल का पहला दिन ऐसे बनाए सबसे खूबसूरत, न्यू ईयर पर यहां घूमने का करें प्लान

सर्दियों में जनवरी माह में पैंगोंग झील किसी जादुई झील से कम नहीं है। दिसंबर के अंत में जैसे ही तापमान गिरने लगता है तभी से झील पूरी तरह से बर्फ से जमकर सफेद जमीन सी हो जाती है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 9 Dec 2021 10:00 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2021 9:58 AM GMT)
Best Places New Year Celebration 2022 : साल का पहला दिन ऐसे बनाए सबसे खूबसूरत, न्यू ईयर पर यहां घूमने का करें प्लान
X

Best Places to Celebrate New Year in India 2022 : नया साल 2022 में आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में नए साल को मानने के लिए लोग पार्टी करते हैं, घूमने जाते हैं। भारत में सर्दियों के मौसम नया साल मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह कश्मीर और लद्दाख (places to celebrate new year in india) है। यहां पर घूमने की प्लानिंग बनाने की कई सारी वजहें हैं। ऊंची-ऊंची पहाड़ियों और खूबसूरत वादियों में घूमने का मजा ही कुछ और है।

खूबसूरत जगहों की बात करें तो कश्मीर और लद्दाख में कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां पर घूमना पर्यटकों को काफी पसंद आता है। हम आपको यहां की कुछ सबसे खास जगहों के बारे में बताते हैं, जहां पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन (best places to celebrate new year in india 2022) अच्छे से कर सकते हैं।

पैंगोंग लेक
pangong lake

सर्दियों में जनवरी माह में पैंगोंग झील किसी जादुई झील से कम नहीं है। दिसंबर के अंत में जैसे ही तापमान गिरने लगता है तभी से झील पूरी तरह से बर्फ से जमकर सफेद जमीन सी हो जाती है। इस जगह पर आकर कई सारी स्पोर्ट्स एक्टिविटी कर सकते हैं।

श्रीनगर
Srinagar

सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह श्रीनगर है। यहां साल के 12 महीने सैलानियों की भीड़ रहती है। श्रीनगर को यहां की खूबसूरती के लिए धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर में बर्फ से ढकी चोटियां और भारी बर्फबारी यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

पहलगाम
Pahalgam

कश्मीर में लिड्डर नदी और बेहद सुंदर घाटियों से घिरा हुआ पहलगाम घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां हरी-भरी वादियों के साथ ही आप रिवर राफ्टिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

फोटो-सोशल मीडिया

सोनमर्ग

Sonmarg

कश्मीर में सोनमर्ग को पर्यटकों की पंसदीदा जगहों में गिना जाता है। इसे सोने का मैदान के नाम से भी जाना जाता है। पहाड़ियों में मौजूद ये जगह कश्मीर की सिनिक ब्यूटी के लिए प्रसिद्ध है। सोनमर्ग को स्वर्ग का राजा कहा जाता है।

गुलमर्ग
Gulmarg

दिसंबर की शुरुआत से ही जम्मू और कश्मीर में सर्दियों की बर्फबारी होने लगती है। इस समय कश्मीर का गुलमर्ग इलाका सफेद चादर में ढक गया। जोकि पर्यटकों का काफी भाता है। साथ ही गुलमर्ग दुनिया के सबसे बड़े रोपवे के लिए प्रसिद्ध है। जोकि पर्यटकों को काफी फेमस आता है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story