×

Dinner In Space: अंतरिक्ष में करवाया जाएगा दुनिया का सबसे महंगा डिनर, इसके लिए चुकाना होंगे करोड़ों रुपए

Dinner In Space: अलग-अलग तरह के एडवेंचर करना, नई जगह पर घूमना और नया-नया खाना हर किसी को पसंद आता है। चलिए आज हम आपको अंतरिक्ष में डिनर करने की जानकारी देते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 27 March 2024 12:26 PM GMT
Dinner In Space
X

Dinner In Space (Photos - Social Media)

Dinner In Space : अलग अलग जगहों पर जाकर घूमना, वहां के इतिहास और संस्कृति को पहचानना, वहां का रहन सहन, बोली, परंपरा, त्योहार और खानपान के बारे में जानना हर किसी को पसंद होता है। अक्सर जब हम घूमने का प्लान बनाते हैं और कहीं जाते हैं तो वहां की अलग चीजें हमें आकर्षित करने का काम करती है।

कहीं घूमने जाने के दौरान सबसे बेस्ट चीज वहां का स्वादिष्ट भोजन चखना होता है। हर जगह अलग अलग तरीके से व्यंजन बनाए जाते हैं जिनका स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है। आपने अब तक कई जगहों पर घुमा होगा। वहां के व्यंजनों का स्वाद भी चखा होगा। लेकिन अगर कोई आपसे अंतरिक्ष में डिनर करने को कहे तो जाहिर से बात है आप हैरान हो जाएंगे।

हालांकि अंतरिक्ष में डिनर करने का मौका अगर मिलेगा तो कोई भी व्यक्ति खुशी-खुशी इस एक्सेप्ट करेगा क्योंकि आखिरकार कौन होगा जो अंतरिक्ष में नहीं जाना जाएगा और वहां जाकर भोजन नहीं करना चाहेगा। हालांकि, स्पेसशिप में बैठकर भोजन करने का यह मौका मिलना इतना भी आसान नहीं है क्योंकि इसके लिए काफी पैसे खर्च करने होंगे। चलिए आज इसी बारे में जानते हैं।

6 लोगों का डिनर

न्यूयॉर्क की स्पेस वीआईपी नामक कंपनी 6 लोगों के डिनर का आयोजन करने जा रही है। यह दुनिया का सबसे महंगा डिनर होने वाला है क्योंकि इसे एक स्पेस बैलून पर किया जाएगा। इस डिनर का लुत्फ सिर्फ 6 लोग ही उठा सकेंगे।

Dinner In Space


कब होगा लॉन्च

सिर्फ 6 लोगों को खिलाए जाने वाला यह डिनर काफी महंगा होने वाला है। इसके लिए एक व्यक्ति को चार करोड रुपए चुकाने होंगे। 6 घंटे की यात्रा साल 2025 में फ्लोरिडा से लांच की जाएगी। में जो डिनर बनाया जाएगा उसे शेफ रैमक मंक तैयार करेंगे।

कहां होगा डिनर

यह शानदार सा डिनर स्पेस पर्सपेक्टिव की स्पेसशिप नेप्चून पर आयोजित किया जाने वाला है। यह दुनिया की पहली कार्बन न्यूट्रल शिप बताई जा रही है। एक्सप्रेस बैलून की सहायता से इसे 100000 फीट की ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। इस यात्रा के लिए पैसा सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि यात्रा के दौरान दी जाने वाली सभी तरह की सुविधाओं के लिए लिया जा रहा है।

Dinner In Space


मिलेगी ये सुविधा

इस यात्रा में शामिल होने वाले 6 लोगों को एक रेस्ट रूम दिया जाएगा, जिसे स्पेस स्पा नाम दिया गया है। फ्रेंच फैशन हाउस ओगियर यात्रियों के लिए खास आउटफिट तैयार करने वाला है। यह इनोवेटिव फैब्रिक से तैयार किए जाएंगे। यात्रा से होने वाला पूरा लाभ स्पेस प्राइज फाउंडेशन को दिया जाएगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story