×

Noida Unlimited Food: नोएडा में के खाएं 99 में अनलिमिटेड खाना, स्वादिष्ट व्यंजन जीत लेंगे दिल

Noida Unlimited Food: खाने पीने की शौकीन हमेशा ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां पर उन्हें एक से बढ़कर एक फूड आइटम्स मिल जाए। आज हम आपको नोएडा की एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 20 March 2024 1:16 PM GMT
Noida Unlimited Food: नोएडा में के खाएं 99 में अनलिमिटेड खाना, स्वादिष्ट व्यंजन जीत लेंगे दिल
X

Unlimited Food In Noida:अगर आप है खाने के शौकीन, तो आप पहुंच चुके है एकदम सही जगह आप पर। आज इस आर्टिकल में हम एक ऐसे रेस्त्रो के बारे में बात करेंगे जहां कम दामों में स्वादिष्ट खाना मिलता है। अगर आप ढूंढ रहे है कम दामों में ज्यादा वैरायटी, तो यह जगह आप ही के लिए है। यह रसोई नोएडा में स्तिथ है। इस किचन में आपको मात्र 99 रुपए में अनलिमिटेड खाना मिलेगा। सब्जी-रोटी, दाल-चावल के साथ मिठाई और सलाद के साथ अन्य कई स्वादिष्ट भोजन भी उपलब्ध है।

लोगों को बहुत पसंद है खाना

यह रसोई नोएडा सेक्टर 62 के आईटम टॉवर में स्तिथ है। इसे नोएडा के सेक्टर 71 में रहने वाली अंजू गिरी ने शुरू किया है। अंजू ने अपने शुरूआती दौर में टिफिन सर्विस शुरू की थी। क्यूंकि उन्हें खाना बनाने का काफी शौक है। उनका खाना कई कंपनियों तक पहुँचता था। जहां के लोग भी उनके हाथों से बने भोजन को बेहद पसंद करते है। अंजू ने अपनी लोकप्रियता के बाद एक उन्होंने गृहणी किचन खोल लिया। यहां पर वे मात्र 99 रुपए में अनलिमिटेड खाना परोसती है।

Unlimited Food In Noida

सिर्फ 99 में भरपेट भोजन

अंजू अपने इस किचन में मात्र 99 रुपए में भरपेट घर जैसा खाना मिलता है। अंजू ने बताया कि वे साफ़-सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है। वे खुद ही रोह खड़े मसाले लाती है और पीसकर इस्तेमाल करती है। उन्होंने बताया कि वे हर रोज अलग-अलग व्यंजन तैयार करती है। क्यूंकि आने वाले लोग एक जैसे खाने से ऊब ना जाए। इसके साथ वे ऑनलाइन डिलीवरी भी करती है।

समय

अगर हम यहां के टाइमिंग की बात करें तो, यहां दोपहर का लंच 12 बजे से 4 बजे तक रहता है। फिर इसके बाद शाम के 7 बजे से होकर रात 12 तक रहता है। यहाँ दिन के खाने के लिए मात्र 99 रुए है। मगर, रात के खाने के लिए आपको 120 रुपए देने होंगे।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story