×

Noida Famous Street Food: क्या आपने चखें है नोएडा सेक्टर 27 के फूड आइटम्स, जरूर करें एक्सप्लोर

Noida Famous Street Food: अगर आप दिल्ली या नोएडा में रहते हैं या फिर यहां पर घूमने के लिए गए हैं और खाने पीने की एक से बढ़कर एक जादू को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो चलिए कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 8 Dec 2023 8:00 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2023 8:00 AM GMT)
Noida Sector 27 street food
X

Noida Sector 27 street food

Noida Sector 27 street food : दिल्ली और यहां का नोएडा ऐसी जगह है जो आईटी सेक्टर के साथ फूड हब के तौर पर भी पहचाने जाते हैं। यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई सारे कैफे मिल जाएंगे। नोएडा में अधिकतर यादव स्टूडेंट रहते हैं कामकाज वाले लोग रहते हैं यही कारण है कि यहां पर आपको खाने पीने की एक नहीं बल्कि कई सारी जगह मिल जाएगी। सेक्टर 18 तो वैसे सभी के बीच प्रसिद्ध है लेकिन आज हम आपके सेक्टर 27 के बारे में बताते हैं। यहां पर एक नहीं बल्कि कई सारे पीजी है, यहां पर छोटे छोटे मार्केट लगती है। इस जगह को अंजलि के नाम से पहचाना जाता है जो छोटा सा फूड हब है। यहां पर आपको लोगों की बहुत भीड़ भी देखने को मिलेगी।

अगर आपको काफी पीना है या कोई शानदार फूड आइटम खाना है और दोस्तों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करना है तो आप इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। चलिए आज आपको इस जगह के बारे में जानकारी देते हैं।

मिलती है साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी

अगर आप ऑथेंटिक फिल्टर काफी का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। यहां पर एक डेक्कन कैफे है जहां पर आपको बढ़िया सी फिल्टर कॉफी मिल जाएगी। कॉफी के साथ यहां आप साउथ इंडियन फूड का आनंद भी ले सकते हैं। फ्रेश सैंडविच, बर्गर और पास्ता भी यहां बेस्ट ऑप्शन है।

वड़ा पाव और म्यूजिकल नाइट

ये कॉम्बिनेशन आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन जब आप यहां जाकर इसे देखेंगे तो आप वाकई में खुश हो जाएंगे। यहां पर आपको बहुत ही शानदार फेयरी लाइट से सजाया गया कैफे मिलेगा, जहां आपका दिल बाग बाग हो जाएगा। यहां पर आपको गिटार के सिंगिंग का टैलेंट दिखाते लोग भी नजर आ जाएंगे।

दिल खोल कर खाओ

यहां पर आपको एक शानदार रेस्टोरेंट भी मिलेगा। जहां पर आपको इंडियन से लेकर चाइनीस सभी तरह के खाने के ऑप्शन मिल जाएंगे। अगर आप पेट भरने के हिसाब से किसी कहते हैं या रेस्टोरेंट की तलाश कर रहे हैं तो आपके यहां पर जरूर जाना चाहिए। इस जगह पर आप 10 तरह के बेवरेज भी ऑर्डर कर सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story