Places to Visit Near Noida: नोएडा से थोड़ी दूरी पर घूमने की हैं ये बेस्ट जगहें, यहां जाने का बनाएं प्लान

Places to Visit Near Noida: उत्तर प्रदेश का ये शहर जो ऊंची-ऊंची इमारतों के लिए पूरे भारत में फेमस है उसका नाम है नोएडा। आइए आपको बताते हैं नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित ये खूबसूरत जगहों के बारे में।

Vidushi Mishra
Published on: 20 Nov 2022 5:38 AM GMT
noida tourism
X

नोएडा (फोटो- सोशल मीडिया)

Places to Visit Near Noida: उत्तर प्रदेश का ये शहर जो ऊंची-ऊंची इमारतों के लिए पूरे भारत में फेमस है उसका नाम है नोएडा। जीं हां तेजी से विकास की ओर बढ़ते नोएडा की खूबसूरती यहां लोगों को मिलने वाली हर लग्जरी सुविधा से झलकती है। यहां सभी के लिए एक से बढ़कर एक मॉल, रेस्तरां, पार्क, मार्केट, स्ट्रीट मार्केट-फूड, पब, डिक्को, खेल स्टेडियम समेत और भी बहुत कुछ है। नोएडा में लोग आमतौर पर खाने के बड़े शौकीन और जिंदादिल होते हैं।

अब बात करें ग्रेटर नोएडा की, तो ये उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर जिले में स्थित नोएडा का एक विस्तार है, जो राजधानी के करीब स्थित है और एक तेजी से बढ़ते आधुनिक शहर की झलक दिखाता है। ग्रेटर नोएडा को 1976 में यूपी औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम के तहत विकसित किया गया था। एक समृद्ध आईटी और आउटसोर्सिंग हब, यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का एक हिस्सा है, जो शहर को तेजी से संवारने का एक जरिया भी है।

हालाकिं ये शहर I.T हब अपने यातायात और प्रदूषण के लिए बहुत बदनाम है। ऐसे में नोएडा के पास कुछ बहुत ही सुंदर जगहें हैं जहां पर घूमने का प्लान बना सकतेहैं। आइए आपको बताते हैं नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित ये खूबसूरत जगहों के बारे में।

नोएडा के पास खूबसूरत जगहें

सूरजकुंड, फरीदाबाद - सूरजकुंड मेले का घर
Surajkund, Faridabad

फोटो-सोशल मीडिया

अरावली की नीली पहाड़ियों पर स्थित, सूरजकुंड दिल्ली से लगभग 8 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एक पुराना जलाशय है। तटबंध अर्ध-वृत्ताकार तरीके से बनाया गया है जोकि एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है। यहां पर प्राचीन सूर्य मंदिर के खंडहर भी हैं। साथ ही सिद्ध कुंड नामक एक सुंदर बगीचा है जो पूल से जुड़ा है। इसे 10वीं शताब्दी के आसपास तोमर वंश के सूरज पाल ने बनवाया था। यह जगह हर साल सूरजकुंड मेले की मेजबानी के लिए जानी जाती है, जो एक कला और शिल्प मेला है। मेले में हर साल भारी भीड़ आती है। कला और विचित्र शिल्प के चाहने वालों के बीच ये बेहद लोकप्रिय साबित हो सकता है।

नोएडा से दूरी: 21 किमी

वर्ल्ड्स ऑफ वंडर वाटर पार्क, नोएडा
Worlds of Wonder Water Park, Noida

वर्ल्ड्स ऑफ वंडर वाटर पार्क दिल्ली में एक मनोरंजन पार्क है। ये जगह मौज-मस्ती करने के लिए बहुत ही बेस्ट जगह है। नोएडा में ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल के अंदर स्थित, यह एक रोमांचक जगह होने के साथ आरामदेह दिन का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

साथ ही इस पार्क में एक बहुत स्पेशल एरिया भी है जिसे 'ला फिएस्टा' कहा जाता है। इसमें गतिविधियाँ और सवारी होती हैं, जिनका बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और कमज़ोर दिल वाले पूरी तरह से आनंद ले सकते हैं।

नोएडा से दूरी: 8 किमी

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, नोएडा
Budhha International circuit, Noida

न केवल नोएडा बल्कि पूरे देश के सबसे शानदार आकर्षणों में से एक होने के कारण, यह रेस ट्रैक क्षेत्रफल में लगभग 10 किलोमीटर वर्ग में है।

नोएडा से दूरी: 32 किमी

बॉटनिकल गार्डन नोएडा, नोएडा
Botanical Garden Noida, Noida

फोटो-सोशल मीडिया

नोएडा में बॉटनिकल गार्डन हरे भरे बगीचों से भरा हुआ है। जोकि प्रकृति का बहुत ही सुंदर दृश्य दिखाता है। यहां दूर-दूर से रंग-बिरंगी आती हैं जिनकी चह-चहाअट कई बार आपने पहली बार ही सुनी होगी।

ये बॉटनिकल गार्डन बगीचे का एक विशाल विस्तार है जो देश के सबसे विशिष्ट पौधों की अधिकता से भरा हुआ है। उद्यान शांत परिवेश और पौधों-फूलों की दुर्लभ प्रजातियों के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में प्रकृति का पूरी तरह से प्रतीक है। यह खूबसूरत उद्यान वर्ष 2002 में शुरू हुआ था।

प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग, नोएडा के बॉटनिकल गार्डन का उद्देश्य प्राकृतिक और पर्यावरणीय सुंदरता को निखारती हुई बेस्ट जगह है।

नोएडा से दूरी: 6 किमी

ओखला पक्षी अभयारण्य, नोएडा
Okhla Bird Sanctuary, Noida

कई पक्षी प्रजातियों के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए बनाया गया, ओखला पक्षी अभयारण्य ओखला पुल के पास 3.5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है जो राजसी नदी यमुना के पार है। ये अभयारण्य 1990 में स्थापित किया गया था। यहां देशी पक्षियों की 400 से अधिक प्रजातियों और लगभग 1,00,000 प्रवासी पक्षियों है, जोकि इन पक्षियों को देखने के लिए एक प्रसिद्ध आकर्षण का केंद्र है।

नोएडा से दूरी: 12 किमी

ब्रह्मपुत्र मार्केट, नोएडा
Brahmaputra Market, Noida

नोएडा के सेक्टर 29 में स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट खाने के शौकीनों का अड्डा है। स्ट्रीट स्टॉल मुंह में पानी लाने वाले स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड अलग-अलग व्यंजनों से करदानों का दिल जीत लेते हैं। बाजार में शाम और सप्ताहांत में विशेष भीड़ रहती है। इसे नोएडा के चांदनी चौक के संस्करण के रूप में भी जाना जाता है।

नोएडा से दूरी: 8 किमी

गुड़गांव, हरियाणा - मिलेनियम सिटी ऑफ इंडिया
Gurgaon, Haryana

गुड़गाव नोएडा से करीब 63 किमी की दूरी पर है। जिसे जॉब हब के तौर पर भी जाना जाता है। गुड़गावं एक समृद्ध जीवन शैली और एक जीवंत नाइटलाइफ़ के लिए बहुत फेमस है। ये जगह 24 घंटे उजागर रहती है।

नोएडा से दूरी: 63 किमी

सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च

मथुरा, उत्तर प्रदेश - भगवान कृष्ण का गृहनगर
Mathura, Uttar Pradesh

मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। यहां पर श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा बिड़ला मंदिर सबसे प्रसिद्ध है।

मथुरा जिसे भारत की सबसे पवित्र भूमि में से एक माना जाता है। यहां सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है। मथुरा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व दोनों हैं।

नोएडा से दूरी: 141 किमी

सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च

आगरा
Agra, Uttar Pradesh

दुनिया के 7 अजूबों में से एक, ताजमहल आगरा है। साथ ही आगरा अन्य यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों जैसे आगरा किले और फतेहपुर सीकरी के साथ वास्तुकला के इतिहास की एक झलक दिखाता है।

नोएडा से दूरी: 191 किमी

सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च

अलीगढ़ - तालों का शहर
Aligarh - City of Locks

उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ शहर जिसे एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र के साथ-साथ उत्तर भारत में एक वाणिज्यिक केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस शहर की स्थापना 372 ईस्वी में दोर राजपूतों द्वारा की गई थी। सन् 1875 से प्रसिद्ध अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित है। अलीगढ़ अपने ताला उद्योग के लिए भी प्रसिद्ध है।

नोएडा से दूरी: 120 किमी





Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story