TRENDING TAGS :
Udupi Krishna Temple: उडुपी के इस कृष्ण मंदिर में झरोखे से करें कन्हैया के दर्शन, अद्भुत है मूर्ति
Udupi Krishna Temple: भगवान कृष्ण के अनेकों मंदिर देश भर में मौजूद है। आज हम आपको उडुपी के एक खास कृष्ण मंदिर की जानकारी देते हैं।
Udupi Krishna Temple (Photos - Social Media)
Udupi Krishna Temple : कृष्ण अपने भक्तों से कितना प्रेम करते हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है। वह किसी न किसी रूप में अपने भक्तों की सहायता के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। एक ऐसी कथा है जिसके मुताबिक भगवान ने खुद अपने भक्त को दर्शन देने का रास्ता बनाया। कर्नाटक के उडुपी में एक बहुत ही अनोखा मंदिर मौजूद है जो इस घटना का साक्षी है। इस समय गर्मी की छुट्टियां चल रही है और सभी कहीं ना कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कर्नाटक के उडुपी में मौजूद इस कृष्ण मंदिर के दर्शन जरूर करना चाहिए।
मंदिर से जुड़ी मान्यता
उडुपी मंदिर की स्थापना 13वीं सदी में वैष्णव संत श्री माधवाचार्य द्वारा की गई थी। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण के एक अनन्य भक्त थे कनकदास। लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें मंदिर में अंदर नहीं जाने दिया जाता था। उन्होंने कन्हैया से दर्शन देने की प्रार्थना की। तो श्रीकृष्ण ने उन्हें अपने दर्शन कराने का अनोखा रास्ता निकाला। उन्होंने पहले से स्थापित उस मंदिर के पीछे एक खिड़की बना दी। कहा जाता है कि कनकदास ने मंदिर की उसी खिड़की से कन्हैया के दर्शन करें। इसके बाद से यह परंपरा ही बन गई। आज भी भक्त उसी खिड़की से कन्हैया के दर्शन करते हैं।
Udupi Krishna Temple
अद्भुत है मूर्ति
इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की जो मूर्ति है वह भी काफी अनोखी है क्योंकि इसमें उन्हें युवावस्था में दिखाया गया है। वह अपने हाथों में मखानी और रस्सी पकड़े हुए हैं। उनकी प्रतिमा काफी अट्रैक्टिव है।
Udupi Krishna Temple
इस समय कर सकते हैं दर्शन
अगर आप इस मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं तो सुबह 6:30 से लेकर दोपहर 1:30 तक और उसके बाद शाम 5:00 बजे से मंदिर में दर्शन किए जा सकते हैं। सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 के बीच सुबह की पूजन पाठ का यहां पर विधान है।
Udupi Krishna Temple