×

Must Do This Train Journeys: लाइफ में एक बार जरूर करें इन ट्रेन रूट्स का सफर, खूबसूरती मोह लेगी मन

Must Do This Train Journeys : भारत अपनी संस्कृति खूबसूरती और पर्यटन के लिहाज से काफी प्रसिद्ध है। चलिए आज आपको यहां के कुछ शानदार ट्रेन रूट की जानकारी देते है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 Jan 2024 2:45 AM GMT (Updated on: 1 Jan 2024 2:46 AM GMT)
Must Do This Train Journeys
X

Must Do This Train Journeys (Photos - Social Media)

Must Do This Train Journeys : भारत में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल है जहां पर अक्सर पर्यटकों का जमावड़ा देखने के लिए मिलता है। भारत वैसे भी विविधताओं से भरा हुआ देश है और यहां पर अलग-अलग परंपराओं, संस्कृति और रहन-सहन का दीदार करने को मिलता है। यहां एक राज्य से दूसरे राज्य में घूमने जाने वाले लोगों के अलावा विदेशी पर्यटकों को भी देखा जाता है।

अब तक अपने भारत के कहीं पर्यटक स्थलों के बारे में सुना होगा और वहां का दीदार भी किया होगा। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेन रूट के बारे में बताते हैं जिनका सफर आपको अद्भुत नजारों से रूबरू करवाएगा। भारतीय रेलवे वैसे भी हमारे देश में आवागमन के सबसे सरल और सुविधाजनक साधनों में से एक है। लोगों को सबसे ज्यादा ट्रेन यात्रा करते हुए देखा जाता है क्योंकि यह सुरक्षित और आरामदायक मानी जाती है। तो चलिए जानते हैं हम खूबसूरत ट्रेन रूट के बारे में जहां आप अद्भुत प्रकृति का दीदार कर पाएंगे।

मुंबई से गोवा

सागर के किनारे से होकर गुजरने वाली मुंबई से गोवा की ट्रेन आपको अनोखे नजारे दिखाने वाली है। इसे भारत की सबसे सुंदर ट्रेन यात्रा कहा जाता है। गोवा जाने वाले अधिकतर लोग ट्रेन के जरिए सफर को तय करना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें मनोरम नजारे देखने को मिलते हैं।

मुंबई से गोवा


कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम

अगर आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम तक की यात्रा ट्रेन के जरिए करनी चाहिए। खतरा करीब 20 घंटे की होती है और कल का शिमला रेल लाइन पर गुजरने वाली यह ट्रेन किसी टॉय ट्रेन की तरह दिन नजर आती है। ये 96 किमी लंबी है।

कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम


जोधपुर से जैसलमेर

दिल्ली जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन से जवाब जोधपुर से जैसलमेर का रूट तय करेंगे तो यह पूरा रास्ता आपका दिल जीत लेगा। यहां से कर्जत नोलावला पश्चिम घाटी से गुजरती हुई जाती है। प्रकृति के गोद से गुजरती हुई यह ट्रेन आपको सुकून का एहसास करवाएगी।

जोधपुर से जैसलमेर


मंडपम से रामेश्वरम

यह ट्रेन रूट भी बहुत खूबसूरत है जो आपका दिल जीत लेने वाला है। यहां से आपको प्रकृति के जो नजारे देखने को मिलेंगे वैसे नजारे आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे। अगर आप घूमने फिरने की शौकीन है और हसीन नजारे देखना पसंद करते हैं और प्रकृति की खूबसूरती आपको आकर्षित करती है तो आपको इन ट्रेन रूट का एक बार सफल जरूर करना चाहिए।

मंडपम से रामेश्वरम


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story