TRENDING TAGS :
Pachmarhi Tourist Places: प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ उठाएं पचमढ़ी में, बेहद कम बजट में बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेस है ये
Pachmarhi Ghumne Kaise Jae: बेहद कम बजट में गर्मी के मौसम में प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ उठाना हो तो बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेस साबित होता है पचमढ़ी
Pachmarhi Top Tourist Places (Image Credit-Social Media)
Pachmarhi Top Tourist Places: मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी, जिसे "सतपुड़ा की रानी" भी कहा जाता है, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और धार्मिक महत्व का संगम है। यह हिल स्टेशन सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में स्थित है और अपनी ठंडी जलवायु, झरनों, गुफाओं और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है।
पचमढ़ी को 1857 में ब्रिटिश अधिकारी कैप्टन जेम्स फोर्सिथ ने खोजा था और इसे ब्रिटिश सेना के लिए एक सैन्य छावनी के रूप में विकसित किया गया। आज भी यहां कई ब्रिटिश कालीन चर्च और बंगले देखे जा सकते हैं। इस जगह का संबंध पौराणिक काल से भी है। मान्यताओं के अनुसार महाभारत काल में पांडवों ने अपने वनवास के दौरान यहां समय बिताया था। इसके अलावा कहा जाता है कि भगवान शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए यहां मौजूद गुफा में शरण ली थी। जहां शिवलिंग और जलधारा निरंतर प्रवाहित होती है।
प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थल के तौर पर लोकप्रिय
इस स्थल पर झरने और जलप्रपात देखना एक रोमांचक अनुभव प्रदान करता है। यह मध्य प्रदेश के हरे-भरे जंगलों, झरनों, गुफाओं और पहाड़ियों से घिरा हुआ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।अगर आप कम बजट में शानदार समर हॉलीडेज ट्रिप एंजॉय करना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए हर मायने में बेहतरीन साबित होगी। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश में मौजूद पचमढ़ी से जुड़े डिटेल्स के बारे में -
हरियाली और ऊंची-नीची घाटियां
Pachmarh (Image Credit-Social Media)
पचमढ़ी सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच स्थित है, जहां चारों ओर हरियाली फैली हुई है। यहां के घने जंगल, ऊंची-नीची घाटियां और घुमावदार सड़कें सफर को और भी रोमांचक बनाती हैं।
धूपगढ़ (Dhoopgarh)
Pachmarh (Image Credit-Social Media)
सतपुड़ा की सबसे ऊंची चोटी, जहां से घाटियों और जंगलों का शानदार नजारा दिखता है।
अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के प्रेमी हैं, तो पचमढ़ी का ये वो स्थल हैं जहां के सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। जिसे देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं और फोटोग्राफी का आनंद उठाते हैं। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य इतना खूबसूरत होता है कि लोग खास तौर पर इसे देखने आते हैं।
हांडी खो (Handi Khoh)
Pachmarh (Image Credit-Social Media)
हांडी खो नाम से मशहूर 300 फीट गहरी यह घाटी भी सूर्यास्त के समय बेहद खूबसूरत लगती है। यहां आकर इस खूबसूरत नजारे को देखना एक अलौकिक अनुभव प्रदान करता है।
प्रियदर्शिनी पॉइंट
Pachmarh (Image Credit-Social Media)
यहां से घाटियों का नजारा और सूरज की सुनहरी किरणें बेहद आकर्षक लगती हैं।
झरनों का जादू
Pachmarh (Image Credit-Social Media)
पचमढ़ी में कई सुंदर झरने हैं, जो मानसून और उसके बाद के महीनों में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन झरनों का पानी ठंडा और साफ होता है, जो गर्मी में भी ठंडक का एहसास कराता है।
जिनके नाम इस प्रकार हैं
बी फॉल्स (Bee Falls)
ये सबसे प्रसिद्ध झरना है। जहां 150 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है और धुंध जैसी ठंडी फुहारें शरीर को तरोताजा कर देती हैं।
सिल्वर फॉल्स (Silver Falls)
यह झरना सूर्य की रोशनी में चांदी की तरह चमकता है, इसलिए इसे "राजतलाई" भी कहते हैं।
डचेस फॉल्स (Dutches Falls) – जंगल के बीच स्थित यह झरना ट्रेकिंग और एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट है।
रहस्यमयी गुफाएं और प्राचीन मंदिर
पचमढ़ी में कई प्राकृतिक गुफाएं और ऐतिहासिक मंदिर हैं, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इन गुफाओं का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है।
पांडव गुफाएं (Pandav Caves)
Pachmarh (Image Credit-Social Media)
महाभारत काल से जुड़ी ये गुफाएं पांच कक्षों वाली हैं और यहां से पचमढ़ी का शानदार नजारा दिखता है।
जटाशंकर गुफा (Jatashankar Cave)
यह एक प्राकृतिक गुफा है, जहां भगवान शिव के बालों जैसी संरचनाएं बनी हुई हैं। यहां से एक ठंडा झरना बहता है।
गुप्त महादेव और बड़ा महादेव
शिव मंदिर के रूप में प्रसिद्ध ये गुफाएं भक्तों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
वन्य जीवन और जंगल सफारी
- पचमढ़ी का बड़ा हिस्सा सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान (Satpura National Park) में आता है, जो अपने समृद्ध वन्य जीवन और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
- यहां बाघ, तेंदुआ, भालू, सांभर, नीलगाय, चीतल, काले हिरण और कई तरह के पक्षी पाए जाते हैं। जंगल सफारी का मजा लेने के लिए जीप सफारी या हाथी सफारी की सुविधा उपलब्ध है।
- ट्रेकिंग और जंगल कैंपिंग करने वालों के लिए यह एक शानदार जगह है।
नीला आसमान और ठंडी जलवायु
- पचमढ़ी की जलवायु सालभर ठंडी और सुखद रहती है। गर्मी में भी यहां का तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है, जिससे यह गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट जगह बन जाती है।
- मानसून में यहां की हरियाली और झरने अपनी पूरी खूबसूरती में होते हैं। सर्दियों में यहां की ठंडी हवा और कोहरे से ढकी पहाड़ियां इसे एक जादुई रूप देती हैं।
रोमांच और एडवेंचर
अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो पचमढ़ी में कई रोमांचक गतिविधियां कर सकते हैं -
ट्रेकिंग:
धूपगढ़, प्रियदर्शिनी पॉइंट, बी फॉल्स और सतपुड़ा की पहाड़ियों में ट्रेकिंग का मजा लें।
जंगल सफारी:
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करें।
रॉक क्लाइंबिंग और पैराग्लाइडिंग :
एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह जगह बेहतरीन है।
कैम्पिंग:
- यहां आकर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच कैम्पिंग का आनंद लें।
- लोकल फूड और संस्कृति का लुत्फ
- पचमढ़ी में मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन जैसे पोहा, दाल बाफला, चटपटी चाट और स्थानीय मिठाइयां जरूर ट्राई करें। यहां के आदिवासी समुदायों की संस्कृति और लोकगीत भी बहुत दिलचस्प होते हैं।
- पचमढ़ी सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि एक संपूर्ण प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है।
मौसम और घूमने का सही समय
- गर्मी (मार्च - जून): हल्की ठंडक रहती है, तापमान 22°C से 35°C के बीच।
- मानसून (जुलाई - सितंबर): झरने और हरियाली अपनी चरम सीमा पर होती है, सफर रोमांचक हो जाता है।
- सर्दी (अक्टूबर - फरवरी): तापमान 4°C तक गिर सकता है, और यह ट्रेकिंग व घूमने के लिए आदर्श समय है।
पचमढ़ी कैसे पहुंचे?
(A) हवाई मार्ग:
- निकटतम हवाई अड्डा: भोपाल (195 किमी) और जबलपुर (250 किमी)।
- भोपाल या जबलपुर से टैक्सी या बस से पचमढ़ी पहुँचा जा सकता है।
(B) रेल मार्ग:
- निकटतम रेलवे स्टेशन: पिपरिया (52 किमी)।
- पिपरिया से पचमढ़ी के लिए टैक्सी या बस उपलब्ध है।
(C) सड़क मार्ग:
- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नागपुर और सतना से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है।
- भोपाल से दूरी: 195 किमी (5-6 घंटे का सफर)।
- बजट प्लान (2-3 दिन के लिए)
- खर्च का प्रकार अनुमानित खर्च (प्रति व्यक्ति)
- बस/ट्रेन किराया (भोपाल/पिपरिया से) ₹300 - ₹1,000
- होटल (बजट होमस्टे/गेस्ट हाउस) ₹800 - ₹2,500 प्रति रात
- स्थानीय सफर (टैक्सी/रेंटल बाइक) ₹500 - ₹1,500
- खाने का खर्च ₹500 - ₹1,200 प्रतिदिन
- दर्शनीय स्थल एंट्री और सफारी ₹500 - ₹2,000
- कुल बजट (2N/3D) ₹4,000 - ₹7,000 प्रति व्यक्ति
बचत के टिप्स:
- होमस्टे या बजट होटल में ठहरें।
- लोकल स्ट्रीट फूड खाएँ, जो स्वादिष्ट और सस्ता होता है।
- टैक्सी की बजाय शेयरिंग ऑटो या बाइक रेंट करें।
पचमढ़ी का स्थानीय भोजन और संस्कृति
- यहां के लोकप्रिय व्यंजन पोहा, दाल बाफला, चटपटी चाट और स्थानीय मिठाइयां हैं साथ ही यहां आकर आदिवासी संस्कृति, लोकगीत और परंपराएं देखने का अनोखा अनुभव मिलता है।
- प्रकृति प्रेमी के लिए झरने, जंगल और पहाड़ के बीच
- एडवेंचर लवर्स के लिए ट्रेकिंग, जंगल सफारी और कैंपिंग,
- धार्मिक पर्यटक के लिए शिव मंदिर और पौराणिक गुफाएं यानी सभी के लिए बहुत कुछ है।
- अगर आप कम बजट में, शांत और ठंडी जगह पर घूमने की सोच रहे हैं, तो पचमढ़ी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।