×

Lucknow Famous Pani Batashe: लखनऊ में पानी के बहुत ही टेस्टी बताशे मिलेंगे आपको यहां, साथ ही बियर बताशा भी, जल्दी देखें पता

Best Pani Ke Batashe in Lucknow: जल्दी-जल्दी पानी भरे बताशों को खाना और खाते रहना-खाते रहना रूकने का नाम नही लेना, यही तलब होती है जब आप पसंदीदा पानी के बताश की दुकान पर होते हैं। आइए फिर आपको ले चलते हैं लखनऊ में पानी के बताशों की बेस्ट दुकानों पर।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Jan 2023 1:36 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2023 1:36 AM GMT)
Lucknow Famous Pani Batashe: लखनऊ में पानी के बहुत ही टेस्टी बताशे मिलेंगे आपको यहां, साथ ही बियर बताशा भी, जल्दी देखें पता
X

Best Pani Batasha in Lucknow: न पानी पुरी और न पुचका, यहां तक ​​कि गोल गप्पे भी नहीं, लखनऊ में बस पानी के बताशे ही कहा जाता है। कहीं का कुछ भी नाम क्यों न हो, लेकिन लखनऊ जैसा पानी के बताशों का टेस्ट कहीं जल्दी नहीं मिलता है। बताशे के अंदर पीली मटर, कटा हुआ प्याज और खूब चटपटे पानी में डूब हुआ बताशा खाने का सुकून ही कुछ और है। वो जल्दी-जल्दी पानी भरे बताशों को खाना और खाते रहना-खाते रहना रूकने का नाम नही लेना, यही तलब होती है जब आप पसंदीदा पानी के बताश की दुकान पर होते हैं। आइए फिर आपको ले चलते हैं लखनऊ में पानी के बताशों की बेस्ट दुकानों पर।

लखनऊ में बेस्ट पानी के बताशे
Best Pani Ke Batashe in Lucknow

कपूरथला पर फ्रूट बीयर और चॉकलेट बताशा
Fruit Beer and Chocolate Batasha at Kapurthala

अगर आप पानी के बताशे खाकर बोर हो गए हैं तो आपको लखनऊ में एक नई जगह बताते हैं जहां पर कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। सहारा टावर्स के पास कपूरथला में स्टॉल लगाने वाले हर्षत चाट वाला 50 तरह के मनमोहक बताशे बेचते हैं। यहां पर 50 अलग-अलग फ्लेवर्स में बताशे मिलेंगे।

यहां का सबसे लोकप्रिय आइटम चॉकलेट बटाशा जोकि वाकई में अतुलनीय है। पनीर और चॉकलेट सिरप के साथ, यह एक स्वादिष्ट छोटे कपकेक की तरह दिखता है और खाने में भी बहुत ही अद्भुत स्वाद वाला होता है।

चॉकलेट के अलावा आपको यहां आम, स्ट्रॉबेरी, लीची, ब्लूबेरी, अनानस, ब्लैकबेरी और अन्य स्वाद में भी बताशे मिलेंगे।

यहां आने का सबसे अच्छा समय

चाट की दुकान शाम 4 बजे खुलती है। रात 10 बजे तक हर रोज।

स्थान: कपूरथला, सेक्टर ए, चंद्रलोक, सहारा इंडिया भवन के पास, लखनऊ

2. रॉयल कैफे
Royal Cafe

लखनऊ में रॉयल कैफे के बताशे बहुत ही चर्चित है। यहां पर पानी के बताशों के अलावा कुरकुरी चाट और टिक्की भी खा सकते हैं।

खुलने का समय: सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक

स्थान: साहू सिनेमा हॉल के सामने, हजरतगंज और सहारा गंज मॉल के सामने, शाह नजफ रोड, लखनऊ

(Image Credit- Social Media)

3. शुक्ला चाट हाउस

Shukla Chaat House

राजधानी लखनऊ में शुक्ला चाट हाउस की ये छोटी सी दुकान 40 सालों से ज्यादा पुरानी है। बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत समेत अन्य एक्टर-एक्ट्रेस और भी बड़ी हस्तियां शुक्ला के पानी बताशे के दीवाने हैं।

समय: शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक।

स्थान: सेंट फ्रांसिस कॉलेज के पास, शाह नजफ रोड, हजरतगंज

4. जैन चाट
Jain Chaat

अगर आप पानी के बताशों के दीवाने हैं तो ये आपके लिए एक लोकप्रिय अड्डा जैन चाट भंडार साबित हो सकता है। चटपटे पानी से भरे बताशे बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।

समय: दोपहर 1 बजे रात 9 बजे तक

स्थान: लालबाग चौराहा, लखनऊ

5. परम्परा मिठाई
Parampara Sweets

प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में शाम के समय परंपरा मिठाई हाउस में चाट का स्टाल लगता है। उनके बताशे ताज़ा और कुरकुरे रहते हैं। हां यहां पर सिर्फ एक तरह का ही पानी मिलता है।

समय: शाम 4 बजे। रात 10 बजे तक

स्थान: परम्परा स्वीट्स, सप्रू मार्ग, लखनऊ

6. रवि पानी बताशा
Ravi Pani Batasha

भीड़भाड़ वाले चौक में अपना स्टॉल लगाकर रवि पानी बताशा वाला नौ तरह के पानी के बताशे खिलाता है। जिसमें आम, धनिया, पुदीना, जीरा, अदरक, चटनी, सौंफ, मिक्स्ड और खट्टे। यहां पर दोपहर से लोगों की भीड़ लगी रहती है।

समय: दोपहर 3 बजे। रात 8.30 बजे तक

स्थान: चौक पुलिस स्टेशन के पीछे, चौक, लखनऊ

7. रिट्ज महानगर
RITZ MAHANAGAR

रिट्ज महानगर की चाट काफी लोकप्रिय है। यहां के पानी के बताशों में हींग का चटक स्वाद आता है जोकि लोगों का बहुत पसंद आता हैं और यहां के बताशों को बाकियों से स्पेशल बनाता है।

समय: शाम 4 बजे। रात 8.30 बजे तक

स्थान: गोल मार्केट, महानगर, लखनऊ

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story