Parampara Baati Chokha Gorakhpur: परंपरा पर लें स्वादिष्ट बाटी चोखा का आनंद, 275 रुपए में मिलेगी थाली

Parampara Baati Chokha Gorakhpur : गोरखपुर उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है। अगर आप इस शहर में शानदार बाटी चोखा का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको परंपरा रेस्टोरेंट जाना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 5 Aug 2024 3:11 PM GMT
Parampara Baati Chokha Gorakhpur
X

Parampara Baati Chokha Gorakhpur (Photos - Social Media)

Parampara Baati Chokha Gorakhpur : गोरखपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में, नेपाल की सीमा के पास, गोरखपुर ज़िले में स्थित एक प्रसिद्ध नगर है। यह जिले का प्रशासनिक मुख्यालय और पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय भी है। गोरखपुर ज़िले की सीमाएँ पूर्व में देवरिया एवं कुशीनगर से, पश्चिम में संत कबीर नगर से, उत्तर में महराजगंज एवं सिद्धार्थनगर से, तथा दक्षिण में मऊ, आज़मगढ़ तथा अम्बेडकर नगर से लगती हैं। जानकारी के अनुसार, 17वीं शताब्दी में अख्तरनगर का नाम बदलकर गोरखपुर सरकार रखा गया। इसी शताब्दी में वर्ष 1659-1707 के दौरान औरंगजेब के शासन में गोरखपुर सरकार का नाम बदलकर मोअज्जमाबाद रखा गया। गोरखपुर में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है, जहां अक्सर पर्यटकों को घूमते हुए देखा जाता है। जिन लोगों को संस्कृति और इतिहास में रुचि है वह अक्सर यहां पर घूमने पहुंचते हैं। गोरखपुर में पर्यटक स्थलों के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन आज हम आपके यहां के बेस्ट बाटी चोखा के बारे में बताते हैं।

जाना होगा परंपरा बाटी चोखा (Gorakhpur Famous Parampara Baati Chokha)

अगर आप स्वादिष्ट बाटी चोखा का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको परंपरा रेस्टोरेंट जाना होगा। जब आप यहां पर एंट्री करेंगे तो आपको दीवारों पर सुंदर पेंटिंग्स बनी हुई दिखाई देगी जो आपको पुराने जमाने की याद दिलाएगा। यहां आपको कहीं करके फूड आइटम्स मिल जाएंगे जिनमें से एक बाटी चोखा थाली भी है।


परंपरा बाटी चोखा में मिलेंगे ये आइटम्स ( Parampara Baati Chokha Have So Much Verity)

यहां की बाटी चोखा थाली में आपको दो बाटी, चोखा, दाल, चावल, रायता, पापड़, सलाद और चटनी मिलेगी। यहां सालसा और केसरिया खीर भी मिल जाती है। यह सारी चीज आपको केवल 275 रुपए में मिल जाएगी। यहां लार्ज और स्मॉल दो तरह की थाली मिलती है।


कहां है रेस्टोरेंट परंपरा बाटी चोखा (Parampara Baati Chokha Address)

ये शानदार रेस्टोरेंट राप्तीनगर, केडी कॉम्प्लेक्स, ऑपोजिट पीएनबी ब्रांच, राप्तीनगर फेस 4 गोरखपुर उत्तर प्रदेश में है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story