×

Party Venues in Kanpur: अपने चाहनेवाले के लिए प्लान कर रहे हैं पार्टी, तो देखें इन बेस्ट जगहों के लिस्ट

Birthday Party Venues in Kanpur: अगर आप कानपुर में हैं और आपको अपने किसी चाहनेवाले के लिए पार्टी ऑर्गेनाइज करनी है तो यहां हम आपको कानपुर के बेस्ट रेस्टोरेंट, कैफे और होटल्स के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 4 Feb 2023 5:25 AM GMT
Party Venues in Kanpur
X

Party Venues in Kanpur (Photo - Social Media)

Party Venues in Kanpur: कानपुर उत्तर प्रदेश का काफी मशहूर शहर है जो पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है। कानपुर यूपी की वाणिज्यिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में अगर आप कानपुर में हैं और आपको अपने किसी चाहनेवाले के लिए पार्टी ऑर्गेनाइज करनी है तो यहां हम आपको कानपुर के बेस्ट रेस्टोरेंट, कैफे और होटल्स के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने पार्टनर के लिए बेस्ट पार्टी प्लान कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कानपुर के बेस्ट बजट फ्रेंडली किफायती पार्टी प्लेसेस और पार्टी होटल्स के बारे में।

कानपुर में पार्टी करने के लिए बेस्ट कैफे-होटल
Best Cafe-Hotel To Party In Kanpur

1. हवेली रेस्तरां
Haveli Restaurant

हवेली रेस्टोरेंट कानपुर में पार्टी मनाने के लिए सबसे पुराने और बेहतरीन जगह है। परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए ये एक किफायती पंजाबी रेस्टोरेंट है।

पता: लक्ष्मी रतन कॉलोनी, लाजपत नगर, शास्त्री नगर, कानपुर, उत्तर प्रदेश

Address: Laxmi Ratan Colony, Lajpat Nagar, Shastri Nagar, Kanpur, Uttar Pradesh

2. लिटिल शेफ होटल
Little Chef Hotel

लिटिल शेफ होटल कानपुर में पार्टी मनाने के लिए एक शानदार होटल है। ये 3 स्टार सेमी-लक्जरी होटल है जो परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए हॉल और बैंक्वेट हॉल प्रदान करता है।

पता: सिविल कोर्ट के पास, सिविल लाइंस, कानपुर, उत्तर प्रदेश

Address: Near Civil Court, Civil Lines, Kanpur, Uttar Pradesh

(Image Credit- Social Media)

3. द हिडन लाउंज

The Hidden Lounge

कानपुर में दोस्तों के साथ घूमने के लिए और पार्टी करने के लिए द हिडन लाउंज एक शानदार जगह है। ये पार्टी के जश्न करने के लिए सबसे अच्छे कपल फ्रेंडली कैफे है। अगर आप एक ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां आप डांस, म्यूजिक, ड्रिंक्स के साथ डीजे पर झूमना चाहते हैं तो ये आपके बेस्ट जगह है।

पता: स्वरूप नगर, कानपुर, उत्तर प्रदेश

Address: Swaroop Nagar, Kanpur, Uttar Pradesh

4. द लैंडमार्क
The Landmark

द लैंडमार्क टावर्स कानपुर का 5 स्टार होटल है। यहां आप शानदार पार्टी करने का प्लान कर सकते हैं। द लैंडमार्क टावर्स कानपुर में पार्टी के लिए सबसे अच्छा होटल है। कपल्स के लिए पार्टी करने के लिए ये होटल कानपुर के सबसे रोमांटिक रूफटॉप रेस्टोरेंट में से एक है।

पता: द मॉल, कानपुर, उत्तर प्रदेश

Address: The Mall, Kanpur, Uttar Pradesh

5. मन्नत बैंक्वेट
Mannat Banquet

मन्नत बैंक्वेट कानपुर में जन्मदिन / सालगिरह / सगाई पार्टियों करने के लिए एक बेस्ट जगह है। कानपुर में परिवार के साथ जन्मदिन की पार्टी का जश्न करने के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

पता: लाल बांग्ला, जेके पुरी, कानपुर, उत्तर प्रदेश

Address: Lal Bangla, JK Puri, Kanpur, Uttar Pradesh


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story