×

Bapatla Tourist Place: बापटला में है घूमने की एक से बढ़कर एक जगह, यहां के समुद्री नजारे कर देंगे हैरान

Bapatla Tourist Place: आंध्र प्रदेश भारत का एक बहुत ही खूबसूरत इलाका है और यहां का बापटला एक खूबसूरत शहर है। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 14 Jun 2024 10:37 AM GMT
Bapatla Tourist Place
X

Bapatla Tourist Place (Photos - Social Media)

बापटला (Bapatla) भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के गुन्टूर ज़िले में स्थित एक शहर है। पवन कल्याण ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। दुनिया भर में पहचान हासिल करने के बाद अब वह राजनीति में अपने पैर जमाते दिखाई दे रहे हैं। चलिए आज हम आपको उनके जन्म स्थान के बारे में बताते हो यहां के प्रमुख पर्यटक केंद्र कौन-कौन से हैं यह भी जानेंगे। पवन कल्याण का जन्म आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में हुआ था। राजनीति के लिहाज से इस जगह को जितना पहचाना जाता है उतना ही पर्यटन के लिए भी यह प्रसिद्ध है। चलिए आज आपके यहां के कुछ खूबसूरत स्थान के बारे में बताते हैं।

बापटला का खूबसूरत समुद्र तट (Beautiful Beach of Bapatla)

बंगाल की खाड़ी के सुंदर तटों पर बसा हुआ यह शहर आपको रेतीले समुद्र तट पर शानदार समय गुजारने का मौका देगा। यहां की समुद्री हवा आपका दिल जीत लेगी। यहां पर कई सारे पुराने मंदिर हैं जहां की रहस्यमय और आध्यात्मिक आभा आपको आकर्षित करेगी।

Beautiful Beach of Bapatla


बापटला बीच (Bapatla Beach)

अगर आप यादगार समय बिताना चाहते हैं तो आपको एक बार इस बीच पर जरूर जाना चाहिए। सूर्यालंका बीच बहुत ही खूबसूरत है और यहां का सबसे लोकप्रिय आकर्षक स्थल है। यहां के सुंदर सुरम्य समुद्र तट आपको संतोष का अनुभव देंगे। अपने परिवार दोस्तों और पार्टनर के साथ जाने के लिए यह बेहतरीन जगह है।

Bapatla Beach


प्राचीन भवनारायण स्वामी मंदिर मंदिर (Pracheen Bhavanarayana Swami Temple Mandir)

यहां पर आपको आध्यात्मिक यात्रा करने का मौका भी मिल जाएगा। यहां सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक भवनारायण स्वामी मंदिर मौजूद है। चोल शासको द्वारा इस मंदिर का निर्माण 14वीं शताब्दी में करवाया गया था। यहां की कलाकृतियां देखने लायक है और इसे अपने धार्मिक और पुरातात्विक महत्व के लिए पहचाना जाता है।

Pracheen Bhavanarayana Swami Temple Mandir


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story