×

Place To Visit in Jaipur: आप भी ले राजस्थानी कल्चर का मजा ,एक बार जरूर विजिट करे जयपुर चोखी ढाणी

Place To Visit in Jaipur : यह राजस्थान की जीवंत संस्कृति, कला, लोककथाओं और परंपरा को प्रदर्शित करता है, आगंतुक ग्रामीण जीवन का अनुभव कर सकते हैं और राजपूत वीरता के इतिहास के बारे में जान सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 31 Jan 2024 5:28 AM GMT
Chokhi Dhani Jaipur
X

Chokhi Dhani Jaipur (Photos - Social Media)

Place To Visit in Jaipur : जयपुर के मुख्य शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर, 'चोखी ढाणी' नामक एक नकली गाँव है, जो राजस्थानी संस्कृति, भोजन, परंपराओं और विरासत का एक आदर्श दर्पण है। चोखी ढाणी नाम का शाब्दिक अर्थ राजस्थानी संस्कृति है। पर्यटकों को प्रामाणिक राजस्थानी संस्कृति और विरासत से परिचित कराने और आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया यह गाँव 1989 में 10 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया गया था। इसके तुरंत बाद, 1994 तक, चोखी ढाणी ने दुनिया भर के पर्यटकों के बीच अपनी प्रसिद्धि हासिल कर ली। चूँकि यह राजस्थान की जीवंत संस्कृति, कला, लोककथाओं और परंपरा को प्रदर्शित करता है, आगंतुक ग्रामीण जीवन का अनुभव कर सकते हैं और राजपूत वीरता के इतिहास के बारे में जान सकते हैं।


करें ये एक्सप्लोर

चोखी ढाणी जयपुर के अंदर यह बहुत ही ज्यादा सुंदर भी है। अगर आपको ट्रेडीशनल वे में खाना खाना है तो आप 1100 वाली नेट टिकट खरीद सकते है। यह सारी एक्टिविटीज यहां पर होती है। यहां पर गंगा आरती, कैमल राइड, बोर्ड राइट भी होती है। यहां पर बहुत ही शानदार हॉर्स राइड भी है और टॉयलेट की भी सुविधा है। यहां पर आप चाय और गरमागर्म पकौड़े एंजॉय कर सकते हैं। फिर उसके बाद आप रबड़ी भी गरम-गरम टेस्ट करें जो कि बहुत ही शानदार होती है उसके बाद आप खाना खाने जा सकते हैं। अंदर हॉल में एंट्री लेने के बाद आपको यहां पर बहुत ही प्यार से और बहुत ही अच्छे से खाना खिलाया जाता है और बहुत सारी वैरायटी होती है। आप देख-देख के थक जाओगे आपका ऐसे ही पेट भर जाएगा। आप यहां पर कठपुतली डांस भी देख सकते हैं क्योंकि यहां पर पूरा युद्ध दर्शाया गया था। हल्दीघाटी का घाट देख सकते हैं, जहां पर गंगा आरती भी होती है। वहीं, रात में चोखी ढाणी बहुत ही सुंदर लगता है। यहा पर आप मैजिक शो देखा देखने के साथ ही महिलाएं मेहंदी भी लगवा सकते हैं। यहां पर फ्री में एकदम जो चार्ज में मेहंदी और भी बहुत सारी एक्टिविटीज है। यहां आप डांस भी कर सकते हैं।



पता

स्थान चोखी ढाणी विलेज रेस्टोरेंट,

वाटिका जयपुर के माध्यम से 12 मील टोंक रोड,

राजस्थान, भारत 303905

ईमेल:cdrajasthani@chokhidhani.com



Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story