Ajab Gajab Prathayein: शादी से पहले बच्चे पैदा करना पड़ता है भारत के इस जगह की लड़कियों को, जानिए क्या है ये रिवाज़

Shadi Se Pehle Ladkiyan Karti Hai Bache Paida: शादी से पहले यहाँ की लड़कियों को करना पड़ता है बच्चे पैदा जानिए भारत में कहाँ मानी जातीं हैं ये प्रथाएं और आखिर ऐसा क्यों होता है।

Shweta Srivastava
Published on: 19 Oct 2024 1:44 AM GMT
Shadi Se Pehle Ladkiyan Karti Hai Bache Paida
X

Shadi Se Pehle Ladkiyan Karti Hai Bache Paida (Image Credit-Social Media)

Shadi Se Pehle Ladkiyan Karti Hai Bache Paida: भारत बहुत बड़ा देश है वहीँ यहाँ अलग अलग प्रजाति और भाषा-भाषी लोग रहते हैं जिनके खान पान से लेकर रीति रिवाज़ तक सबकुछ काफी अलग होता है। ऐसे ही एक जगह है जहाँ लड़कियों को शादी से पहले बच्चे पैदा करने होते हैं। आइये जानते हैं कहाँ है ये जगह और आखिर क्यों है यहाँ ये रिवाज़।

भारत की इस जगह पर शादी से पहले बच्चे पैदा करतीं हैं लड़कियां

भारत के राजस्थान में एक ऐसी प्रजाति है जहाँ के रीति रिवाज़ कुछ अलग हैं। यहाँ के आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में आज भी बेहद पुरानी सामाजिक प्रथाएं लोग मानते हैं और ऐसी ही एक प्रथा है जहाँ लड़कियों को शादी से पहले बच्चे पैदा करने पड़ते हैं। आइये जानते हैं कि राजस्थान में कहाँ है ये जगह।

ये बेहद अनोखी प्रथा राजस्थान के डूंगरपुर और बांसवाड़ा के गरसिया प्रजाति में प्रचलित है। यहाँ लड़कियों की शादी तब ही की जाती हैं जब वो बच्चे पैदा कर लेतीं हैं। वहीँ यहाँ की लड़कियां अपनी शादी अपने अनुसार ही करतीं हैं। इतना ही नहीं वो किसके साथ रिलेशनशिप में हैं इससे उसके घरवालों को कोई दिक्कत नहीं होती है।

शादी से पहले इस प्रजाति की लड़कियां लिव इन रिलेशन में रहतीं हैं और बच्चे को जन्म देतीं हैं। इसके बाद उन दोनों की शादी कर दी जाती है वैसे अगर लड़की चाहे तो वो किसी और लड़के के साथ भी शादी कर सकती है। या शादी से पहले किसी और लड़के के साथ जा भी सकती है। ऐसी भी मान्यता है कि अगर लड़की शादी से पहले बच्चा पैदा कर देती है तो उसे विवाह के समय दहेज़ कम देना होता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story