×

Banda Famous Places: बेहद ही सुंदर और ऐतिहासिक है बांदा पास बनी यें जगहें, प्रकृति दृश्यों का करवाती है दीदार

Places to Visit in Banda: बांंदा में कई ऐसी जगहें हैं जो न सिर्फ देखने में मोहक हैं, बल्कि इनका इतिहास भी काफी दिलचस्प है। ऐसी ही एक जगह है उत्तर प्रदेश का बांदा।

Kajal Sharma
Published on: 6 March 2023 2:05 AM GMT
Banda Famous Places: बेहद ही सुंदर और ऐतिहासिक है बांदा पास बनी यें जगहें, प्रकृति दृश्यों का करवाती है दीदार
X

Places to Visit in Banda: अपनी संस्कृति और रिवाज के लिए विश्व प्रसिद्ध भारत की आधुनिक और ऐतिहासिक धरोहर को देखने के लिए देश-विदेश के लोगों में भारी उत्साह देखा जाता है। इतना ही नहीं भारत के रंगो की अगर बात करें तो यहां हर राज्य की अपनी अलग बोली प्रथा और संस्कृति है, जिसका महत्व जानने के लिए लोगों में भी काफी इच्छा होती है। यहां हर धर्म जाती का सम्मान किया जाता है, इतिहास से जुड़ी इस धरती पर कई ऐसी जगहें हैं जो न सिर्फ देखने में मोहक हैं, बल्कि इनका इतिहास भी काफी दिलचस्प है। ऐसी ही एक जगह है उत्तर प्रदेश का बांदा। यहां कई ऐसी जगह हैं जो न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं बल्कि इनका इतिहास भी काफी दिलचिस्प। यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों का चयन किया जा सकता है।

बांदा में घूमने की जगह (Banda Mein Ghumane Ki Jagah)


चित्रकूट धाम

बांदा के पास देखने के लिए कई ऐसी जगहें हैं जो देखने में काफी सुंदर हैं। बांदा में एक प्राकृतिक और आध्यात्मिक स्थान चित्रकूट धाम जहां वनवास के दौरान भगवान श्रीरामचंद्र जी 11 साल बिताए थे। मानव हृदय को शुद्ध करने और प्रकृति के आकर्षण को पाने के लिए यह बेहद ही आकर्षक स्थान है। पर्यटकों को आकर्षित करने वाला यह चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है।


बृहस्पति कुंड झरना

बांदा से कुछ ही कि.मी. की दूरी पर स्थित बृहस्पति कुंड झरना भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह बेहद ही खूबसूरत झरना है, जिसे भारत का नियाग्रा फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान बांदा से मात्र 85 किमी की दूरी पर है और बांदा के आसपास सबसे लोकप्रिय झरनों में गिना जाता है। यह झरना सामान्यत: पन्ना में स्थित है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार झरने के लिए जाना जाता है। इस झरने की ऊंचाई 400 फीट है यह झरना लगभग 200-300 फीट चौड़ा है।


धारकुंडी आश्रम

चित्रकूट के पास स्थित धारकुंडी आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान में गिना जाता है। जहां आप अपनी आत्मा को शांत कर सकते हैं। यह प्राकृतिक रूप से बेहद ही खूबसूरत जगह है। अपनी तनावपूर्ण भरी जिंदगी से कुछ समय की राहत पाने के लिए आप इस जगह पर जा सकते हैं। श्री सच्चिदानंद जी महाराज ने चित्रकूट में सती अनुसूया आश्रम में 11 वर्षों तक ध्यान किया और 1956 में इस धारकुंडी आश्रम की स्थापना की थी। उन्होंने अपनी आध्यात्मिक शक्ति से इस सुन्दर आश्रम के माध्यम से इस प्राकृतिक स्थान को सार्थक रूप दिया।


शबरी जलप्रपात

यदि आपको प्रकृति से लगाव है और जलप्रपात का शौक रखते हैं, तो शबरी जलप्रपात आपके लिए काफी आराम दायक स्थान साबित हो सकता है। यह जगह चित्रकुट में स्थित है, जो बांदा से करीब 100 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां हरी-भरी हरियाली, विस्तारित जमीन, चट्टानों के ऊपर से दूर तक बहता पानी, और फिर चट्टानों से नीचे गिरने वाले पानी प्रकृति के सुंदर दृश्य दर्शाता है।


कालिंजर का किला

कालिंजर का किला भी लैंडस्केप फोटोग्राफरों के लिए सोने की खान माना जाता है। यहां आपको कई मनोरम और मनमोहक दृश्य देखने को मिल सकते हैं। यह भारत की इतिहास में एक निर्विवाद स्थान है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story