×

Places To Visit in December: दिसंबर में घूमने की इन बेस्ट पर जाने का बनाएं प्लान, देखें कितना मजा आएगा

Places To Visit in December: सर्दियों में घूमने के लिए भारत में कुछ ऐसी बेहद खूबसूरत जगहें हैं जहां आपको स्वर्ग सा एहसास होगा। इन जगहों पर घूमने के लिए सबसे बेस्ट महीना दिसंबर का है।

Vidushi Mishra
Published on: 22 Nov 2022 11:58 AM GMT
places to visit in december in india
X

सर्दियों में घूमने की बेस्ट जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Places To Visit in December in India: सर्दियों में घूमने के लिए भारत में कुछ ऐसी बेहद खूबसूरत जगहें हैं जहां आपको स्वर्ग सा एहसास होगा। इन जगहों पर घूमने के लिए सबसे बेस्ट महीना दिसंबर का है। क्योंकि इसी समय आप यहां की निखरती छटा का दीदार कर पाएंगे। हां-हां परेशान न होईए, आपको बताते हैं सर्दियों में भारत में घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में।

दिसंबर में घूमने की बेस्ट जगहें

औली, उत्तराखंड

फेमस है- औली त्रिशूल पीक औली रोपवे में स्कीइंग

सर्दी और बर्फ दोनों का नजदीकी से एहसास करने के लिए दिसंबर के महीने में औली में आइए। इन दोनों को महसूस करने के लिए इससे बेहतर जगह और क्या हो सकती है। भारत का स्कीइंग गंतव्य होने के लिए प्रसिद्ध ये जगह देश-विदेश के पर्यटकों से भरा रहता है। यहां बर्फबारी होने का सबसे सटीक समय दिसंबर है। जहां पर अपने पार्टनर के साथ स्नोबॉल से लड़ाई-मौज-मस्ती का आनंद ले सकते हैं और स्कीइंग और अन्य साहसिक खेलों का आनंद ले सकते हैं। अपने रिसॉर्ट से आप हिमालय के सुंदर दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं।

फोटो- सोशल मीडिया

कच्छ, गुजरात

फेमस है: कच्छ कच्छ रेगिस्तान वन्यजीव अभयारण्य धोलावीरा का रण

कच्छ दिसंबर में उत्सव, अनगिनत रंगों, कला और संस्कृति के केंद्र में बदल जाता है क्योंकि यह अपने भव्य रण महोत्सव की मेजबानी करता है। रण में सर्दियाँ काफी ठंडी होती हैं और तापमान कभी-कभी 0 डिग्री तक गिर जाता है। दिसंबर में भारत के इस चाँद जैसे रेगिस्तान की यात्रा करें जो आपको एक नया अनुभव देगा। दिसंबर में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है क्योंकि रण उत्सव आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

सर्वोत्तम समय: जुलाई से मार्च

गोवा - पार्टीय राजधानी

फेमस हैं: गोवा में कलंगुट बीच फोर्ट अगुआड़ा क्रूज

पश्चिमी तट पर स्थित गोवा दिसंबर में घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। इसकी हिप्पी संस्कृति, सर्दियों में गर्म एहसास देने वाले समुद्र तट आपको सबसे स्वादिष्ट समुद्री भोजन और पसंदीदा ड्रिंक का आनंद कर सकते हैं। दिसंबर में क्रिसमस पार्टियां और नए साल का जश्न आपको पूरे गोवा में मनाने को मिलेगा।

सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च

फोटो- सोशल मीडिया

जैसलमेर, राजस्थान

फेमस है: जैसलमेर गढ़ीसर झील में जैसलमेर किला डेजर्ट सफारी

पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित गोल्डन सिटी थार रेगिस्तान से निकटता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। स्थानीय गतिविधियों जैसे कैमल डेजर्ट सफारी, रेगिस्तान सूर्यास्त के शानदार रंगों को देखने या शानदार डेजर्ट कैंपिंग की रात का आनंद लेने के लिए सर्दियां एक आदर्श समय है।

सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च

अल्लेप्पी, केरल - बैकवाटर, बीच और लैगून - पूर्व का वेनिस

फेमस है: हाउसबोट मारारी बीच अलप्पुझा बीच

वैसे इसे आधिकारिक तौर पर अलप्पुझा कहा जाता है, अल्लेप्पी दक्षिण भारतीय राज्य केरल का एक शहर है। लक्षद्वीप समुद्र की सीमा से लगा हुआ। पाम-फ्रिंजेड नहरों को बैकवाटर कहा जाता है और बीच के आस-पास बने आयुर्वेदिक रिसॉर्ट्स जोकि पर्यटकों की बहुत भाते हैं।

सर्वोत्तम समय: जून से मार्च

पांडिचेरी

फेमस है: पैराडाइज बीच, पांडिचेरी अरबिंदो आश्रम ऑरोविले

पुडुचेरी भारत में सबसे बड़ा फ्रांसीसी उपनिवेश था और शहर पर फ्रांसीसी प्रभाव आज तक देखा जा सकता है। पांडिचेरी दिसंबर के महीने में सुहावने मौसम के साथ एक खूबसूरत समुद्र तट का अनुभव कराने वाला शहर है। यहां दर्शनीय स्थलों पर घूमने के साथ आरामदेह समुद्र तटों पर छुट्टियां बिताने वाकई में बेस्ट समय लगता हैं। आप प्रसिद्ध अरबिंदो आश्रम में जा सकते हैं। पांडिचेरी की जगमगाती नाइटलाइफ का आप अनुभव कर सकते हैं।

सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च

शिलांग, मेघालय

फेमस है: एलिफेंट फॉल्स शिलांग पीक उमियाम झील

प्रकृति की गोद में जन्मा, शिलांग मेघालय की राजधानी है और घूमने-फिरने की शौक रखने वालों के लिए शिलांग बहुत ही जबरदस्त जगह है। यहां पर दिसंबर में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी कोमल हवाएं हमेशा चलती रहती हैं। जोकि इस हिल स्टेशन पर आने के बाद आपके आनंद को और बढ़ा देती हैं। शिलांग को अपनी रोमांचक पर्वत चोटियों, क्रिस्टल झीलों, लुभावनी सुंदर गोल्फ कोर्स और संग्रहालयों के कारण 'स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट' के रूप में भी जाना जाता है।

सर्वोत्तम समय: सितंबर से मई

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story