×

Places To Visit In Hastinapur: उत्तर प्रदेश में है महाभारत का हस्तिनापुर, आइए जाने इस शहर के बारे में

Places To Visit In Hastinapur: इस शहर ने पौराणिक कथाओं की भावना को भी सालों बाद भी जीवित रखा है। आइए आपको हस्तिनापुर के दर्शनीय स्थलों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 23 Nov 2022 1:22 AM GMT
Hastinapur
X

हस्तिनापुर (फोटो- सोशल मीडिया)

Hastinapur Famous Place: हस्तिनापुर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का एक शहर है। हस्तिनापुर एक प्राचीन शहर है जो महाकाव्य महाभारत की गौरवशाली कथाओं में कई जगह वर्णित है। यूपी में मेरठ के पास गंगा नदी के तट पर स्थित, हस्तिनापुर तीन जैन तीर्थंकरों का जन्म स्थान भी है, और यह जैनियों के लिए तीर्थयात्रा का एक धार्मिक और अध्यात्म केंद्र बन गया है। यह कौरवों की राजधानी थी और महाभारत जीतने के बाद पांडवों द्वारा शासित थी। उस युग से अब तक ये शहर एक लंबा सफर तय कर चुका है लेकिन इसे अभी भी महाभारत के शहर के रूप में जाना जाता है। इस शहर ने पौराणिक कथाओं की भावना को भी सालों बाद भी जीवित रखा है। आइए आपको हस्तिनापुर के दर्शनीय स्थलों के बारे में बताते हैं।

हस्तिनापुर के दर्शनीय स्थल
Places To Visit In Hastinapur

वन्यजीव अभयारण्य

हस्तिनापुर राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है, यह अभयारण्य 2073 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है जो विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीव-जन्तुओं का घर भी है।

अष्टापद

एक प्रचलित मान्यता के अनुसार, बद्रीनाथ से लगभग 160 मील आगे हिमालय की ऊँची पर्वत श्रृंखला में अष्टापद विद्यमान है। ऐसा माना जाता है कि प्रथम तीर्थंकर, भगवान ऋषभदेव ने यहीं पर मोक्ष प्राप्त किया था, महाराजा भरत चक्रवर्ती ने अष्टपद पहाड़ों में एक महल का निर्माण किया था और इसे हीरों से सजाया था।

जम्बूद्वीप जैन तीर्थ

खूबसूरत डिजाइनों में डिज़ाइन किए गए विभिन्न जैन मंदिरों का एक विशाल परिसर, जम्बूद्वीप जैनियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। इस परिसर के भीतर की वास्तुकला काफी अनोखी है और यह वास्तुकला लोगों को भी आकर्षित करती है।

जम्बूद्वीप हस्तिनापुर (फोटो- सोशल मीडिया)

बड़ा दिगंबर जैन मंदिर

हस्तिनापुर जैनियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। बड़ा दिगंबर मंदिर 40 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित एक सुंदर मंदिर है।

शास्त्री नगर

शास्त्री नगर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित है। बहुत से लोग खरीदारी करने के लिए इस जगह पर आते हैं क्योंकि यहां मिलने वाले उत्पाद अच्छी गुणवत्ता के होते हैं और उनकी उचित कीमत भी होती है। शॉपिंग के शौकीन इस जगह पर शॉपिंग के लिए निकल सकते हैं। यह सुंदर है और इसमें घूमने और आनंद लेने के लिए कई जगह हैं।

भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा

यह हस्तिनापुर से 2.5 किमी दूर सैफपुर गांव में स्थित एक सुंदर गुरुद्वारा है। इस गुरुद्वारा को सिख समुदाय के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story