×

Famous Places In Jammu: जम्मू की ये खूबसूरत जगहें दुनियाभर में है काफी फेमस, आप भी जरूर जाएं घूमने

Places To Visit In Jammu: जम्मू मां वैष्णो देवी के मंदिर के लिए दुनियाभर में सबसे प्रसिद्ध है। मां वैष्णो देवी के मंदिर के दर्शन के लिए दूर दूर से भक्त आते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 16 Jan 2024 10:52 AM GMT
Famous Places In Jammu: जम्मू की ये खूबसूरत जगहें दुनियाभर में है काफी फेमस, आप भी जरूर जाएं घूमने
X

Places To Visit In Jammu: जम्मू मां वैष्णो देवी के मंदिर के लिए दुनियाभर में सबसे प्रसिद्ध है। मां वैष्णो देवी के मंदिर के दर्शन के लिए दूर दूर से भक्त आते हैं। यहां और भी कई जगहें हैं जहां आप घूम सकते हैं। बता दें जम्मू एक नया भारतीय केंद्र शासित प्रदेश है। कश्मीर की खूबसूरती से लोग हमेशा चकित रह जाते हैं लेकिन जम्मू को अक्सर भुला जाते हैं तो आइए जानते हैं जम्मू के फेमस जगहों के बारे में:

ये हैं जम्मू की फेमस जगहें (Places To Visit In Jammu):

वैष्णो देवी मंदिर


वैष्णो देवी मंदिर दुनिया में सबसे लोकप्रिय और फेमस हिंदू पूजा स्थलों में से एक है। इस मंदिर में हर साल लाखों तीर्थयात्री मातारानी के दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर देवी महालक्ष्मी को समर्पित है और लोगों का मानना है कि अगर आप इस स्थान पर कोई मनोकामना करते हैं तो वह जरूर पूरी होती है। मंदिर एक गुफा की तरह दिखता है और समुद्र तल से यह 5200 फीट ऊपर है। ऊपर जाने के लिए आपको सीढ़ियों का इस्तेमाल करना होगा। बता दें जम्मू में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

रघुनाथ मंदिर


रघुनाथ मंदिर जम्मू का एक और प्रमुख स्थान है जहां आप आपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। बता दें यह मंदिर उन्नीसवीं सदी की शुरुआत में महाराजा रणजीत सिंह द्वारा बनाया गया था। दरअसल परिसर के प्रत्येक मंदिर में एक शिखर है जो एक जैसा दिखता है लेकिन ऊंचाई में अलग हैं। बता दें इमारत की शैली सिख और मुगल शैलियों का मिश्रण है। यहां मंदिरों के अंदर के चित्र हैं, जो महाभारत, भगवद गीता और रामायण के दृश्यों को दिखाते हैं।

बहू किला


जम्मू को “स्वर्ग का प्रवेश द्वार” कहा जाता है और बहू किले की सुंदरता और भव्यता इसका एक बड़ा कारण भी है। बता दें बहू किला तवी नदी के बाएं किनारे पर स्थित है। यह शहर के केंद्र से सिर्फ 5 किमी दूर है। जानकारी के लिए बता दें कि, लगभग 3000 साल पहले राजा बहुचोलन ने इस खूबसूरत किले का निर्माण करवाया था। यह शहर की सबसे पुरानी इमारतों में से भी एक है। ऐसा कहा जाता है कि, जम्मू शहर का निर्माण और बहू किले का निर्माण एक ही समय में हुआ हैं। यह किला देवी काली के मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध और जाना जाता है। दरअसल जम्मू में लोग देवी काली की पूजा करते हैं, जो देवी पार्वती की अवतार हैं। मां देवी काली का एक मंदिर बहू किले के अंदर भी है। यहां क्षेत्र के लोग इस पूजा स्थल को बावे वाली माता मंदिर कहते हैं।

दरगाह गरीब शाह


दरअसल यह दरगाह गरीब शाह नाम के एक संत के लिए है। दरगाह एक ऐसी जगह पर है जहां विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ आ सकते हैं।

नंदिनी वन्यजीव अभयारण्य


जम्मू में स्थित नंदिनी वन्यजीव अभ्यारण्य घूमने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। यह अभ्यारण्य तीतरों के लिए जाना जाता है। इसमें बहुत सारे अन्य जानवर भी हैं, खासकर पक्षी हैं। यहां आप कई तीतर, भारतीय मैना, ब्लू रॉक कबूतर, भारतीय मोर, लाल जंगली पक्षी और चकोर, तेंदुए, ग्रे लंगूर, रीसस बंदर, सूअर को देख सकते हैं।

नाथाटॉप


नाथाटॉप सर्दियों में हिल स्टेशन पर बर्फ की चादर छा जाती है, जिससे यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। यह अपनी पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है और देश भर से लोग यहां के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए आते हैं और वहां पैराग्लाइडिंग करते हैं। दरअसल पटनीटॉप से कुछ दूर पैदल चलने के बाद, आप नाथाटॉप पहुंच सकते है।

रणबीरेश्वर मंदिर


अगर आप शांति जगह की तलाश में हैं तो रणबीरेश्वर मंदिर जम्मू में जाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह भगवान शिव का मंदिर है, यहां आप आकर दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर का निर्माण 1883 में हुआ था और इसमें 8 फुट लंबा पत्थर का लिंगम है जो भगवान शिव को समर्पित है। इन जगहों के अलावा आप डोगरा कला संग्रहालय, सुरिनसर झील, दूधाधारी मंदिर, शीश महल, खरीदारी के लिए रघुनाथ बाजार जा सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story