×

Places to Visit near Prayagraj: प्रयागराज के पास इन जगहों पर जाना न भूलें, ये हैं यूपी की बेस्ट जगहें

Places to Visit near Prayagraj: जब आप प्रयागराज आएंगे तो यहां के आसपास की कुछ फेमस जगहों पर जाना न भूलिएगा। तो चलिए आपको प्रयागराज के आस-पास की मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 2 Nov 2022 4:46 AM GMT
Best places to visit in UP
X

यूपी में घूमने की बेस्ट जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Places to Visit near Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज को भारत के धार्मिक शहरों में गिना जाता है। गंगा-यमुना के तट पर स्थित ये शहर जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था, वो शहर आज भी पौराणिक और एतिहासिक कथाओं को अपने अंदर समेटे हुए है। जिसकी वजह पर्यटकों के लिए भी ये सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां के अनगिनत धार्मिक आस्था से भरे हुए मंदिरों, घाटों पर भक्तों का तांता लगा रहता है। वैसे तो प्रयागराज में घूमने की बहुत सारी जगहें हैं लेकिन जब आप प्रयागराज आएंगे तो यहां के आसपास की कुछ फेमस जगहों पर जाना न भूलिएगा। तो चलिए आपको प्रयागराज के आस-पास की मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं।

फोटो- सोशल मीडिया

प्रयागराज के पास घूमने की जगह

वाराणसी, उत्तर प्रदेश
Varanasi, Uttar Pradesh (The Spiritual Capital of India)

पर्यटकों को सबसे ज्यादा पसंदीदा- काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती, वाराणसी दशाश्वमेध घाट

फोटो- सोशल मीडिया

जीं हां वाराणसी दुनिया का सबसे पुराना जीवंत शहर है। जो एक ही सांस में अपने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध और आश्चर्यचकित करता है। काशी और बनारस दोनों एक ही हैं। वाराणसी को भारत की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है। ये हिंदू धर्म के सात पवित्र शहरों में से एक है। वाराणसी का पुराना शहर गंगा के पश्चिमी किनारे पर स्थित है, जो गलियों की एक भूलभुलैया में फैला हुआ है, यहां यातायात के लिए बहुत संकरी गलियां हैं। उन्ही संकरी गलियों में से हजारों की तादात में पर्यटक हर रोज होकर गुजरते हैं।

प्रयागराज से दूरी: 120 किमी

जाने के लिए बेस्ट टाइम: अक्टूबर से मार्च

चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
Chitrakoot, Uttar Pradesh

पर्यटकों की पसंदीदा जगह- कामदगिरी पर्वत, गुप्त गोदावरी, रामघाट

फोटो- सोशल मीडिया

चित्रकूट उत्तर विंध्य रेंज में स्थित एक छोटा सा शहर है। कई किंवदंतियों के अनुसार, चित्रकूट वह स्थान था जहां भगवान राम, उनकी पत्नी सीता और उनके भाई लक्ष्मण अपने चौदह वर्ष के वनवास के साढ़े ग्यारह वर्ष तक रहे थे।

प्रयागराज से दूरी: 131 किमी

जाने के लिए उचित समय: जुलाई से मार्च

सारनाथ, उत्तर प्रदेश - बौद्धों के चार सबसे पवित्र स्थानों में से एक
Sarnath, Uttar Pradesh

पर्यटकों के लिए बेस्ट जगह- धमेक स्तूप सारनाथ पुरातत्व स्थल महाबोधि सोसाइटी मंदिर

फोटो- सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश की घनी आबादी वाले राज्य के बीच स्थित एक शांत और आध्यात्मिक शहर, सारनाथ कई बौद्ध स्तूपों, संग्रहालयों, खुदाई वाले प्राचीन स्थलों और सुंदर मंदिरों के साथ ऐतिहासिक चमत्कार का एक शहर है। जो पर्यटकों के लिए अत्यधिक आश्चर्य और विस्मय का स्रोत साबित होता है। यहां शांत माहौल व्यतीत करने के लिए बेस्ट जगह है।

प्रयागराज से दूरी: 131 किमी

बेस्ट समय: अक्टूबर से मार्च

विंध्याचल, उत्तर प्रदेश
Vindhyachal, Uttar Pradesh

जाना जाता है: विंध्यवासिनी देवी मंदिर, काली खोह मंदिर, सीता कुंड

फोटो- सोशल मीडिया

विंध्याचल मिर्जापुर और वाराणसी के करीब एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल है और इसके आसपास के कई मंदिर अपनी दिलचस्प कहानियां हैं। यह शहर पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है और लोग यहां मां गंगा की पूजा करने के लिए इसमें डुबकी लगाने आते हैं।

प्रयागराज से दूरी: 84 किमी

बेस्ट समय: अक्टूबर से मार्च

फन गांव वाटर पार्क
Fun Village Water Park

फोटो- सोशल मीडिया

प्रयागराज में कौशांबी रोड पर स्थित, फन गांव वाटर पार्क, अपने नाम के अनुरूप, शहर में एक मजेदार रोमांचकारी वाटर पार्क है। इस पार्क में बहुत सारी ट्यूब स्लाइड, खुली स्लाइड, कई स्विमिंग पूल, कॉस्ट्यूम चेंजिंग रूम, लॉकर रूम, शॉवर रूम आदि हैं।

प्रयागराज से दूरी: 20 किमी

नंदन कानन वाटर पार्क
Nandan Kanan Water Park

फोटो- सोशल मीडिया

ये प्रयागराज - जौनपुर राजमार्ग पर स्थित है। पार्क में कई तरह की ट्यूब स्लाइड, खुली स्लाइड, कई स्विमिंग पूल, कॉस्ट्यूम चेंजिंग रूम है। इसके अलावा, मेहमानों की सुविधा के लिए इसमें कई रोलर कोस्टर, फूड स्टॉल, चेंजिंग और लॉकर रूम आदि हैं।

प्रयागराज से दूरी: 14 किमी

अयोध्या, उत्तर प्रदेश - भगवान राम की जन्मस्थली
Ayodhya, Uttar Pradesh

जाना जाता है: राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, अयोध्या कनक भवन

फोटो- सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या, हिंदुओं के लिए 7 पवित्र शहरों में से एक है। अयोध्या रामायण के हिंदू महाकाव्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि इसे भगवान राम का जन्मस्थान माना जाता है। अयोध्या में राम जन्मभूमि और अन्य मंदिरों भक्तों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। यहां घाट पर लोग स्नान के साथ बोटिंग भी करते हैं।

प्रयागराज से दूरी: 168 किमी

बेस्ट समय: अक्टूबर से मार्च

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story