Pleasure Marriage: पर्यटकों को ये देश देता है कुछ दिन के लिए पत्नी, वापस जाते-जाते देना होता है तलाक

इस देश में कुछ समय के लिए मिलती है पत्नी फिर व्यक्ति को उसे तलाक भी देना होता है आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

Shweta Srivastava
Published on: 11 Oct 2024 3:17 AM GMT
Pleasure Marriage
X

Pleasure Marriage (Image Credit-Social Media)

Pleasure Marriage: दुनिया घूमने का शौक कई लोगों को होता है लेकिन अगर आपको महज़ घूमने आने पर कोई देश कुछ दिन की पत्नी दे और अपने देश लौटते समय उसे तालक देकर वहीँ छोड़ने को कहे तो आपको ये काफी अजीब लग सकता है लेकिन ये बिलकुल सच है। आइये जानते हैं कौन सा है ये देश और आखिर ऐसा क्यों है यहाँ।

पर्यटकों को ये देश देता है कुछ दिन के लिए पत्नी

अगर आप कहीं बाहर घूमने जाते हैं और ऐसे में अगर आपको उस जगह की पूरी जानकारी नहीं है तो अमूमन आप एक गाइड हायर करते हैं लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहाँ आपको एक पत्नी दी जाएगी जो आपको पूरा शहर तो घुमाएगी ही बल्कि उसे आप अपनी पत्नी बनाकर भी रख सकते हैं। आपको इसके लिए अपनी मनपसंद लड़की को चुनना होगा और फिर आप इस जगह को आराम से उसके साथ घूम सकते हैं। इस तरह की शादी को यहाँ आनंद विवाह या प्लेजर मैरिज' (Pleasure Marriage) कहा जाता है।

यहाँ होती है ऐसी शादी

प्लेजर मैरिज' का चलन साउथ ईस्ट एशियन देशों में काफी तेज़ी से बढ़ने लगा है। वहीँ इसका चलन सबसे ज़्यादा इंडोनेशिया में देखने को मिला है। इतना ही नहीं इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज अब एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुका है। वहीँ इसका बड़ा कारण गरीबी है क्योंकि यहाँ की महिलाएं अपनी रोज़ी रोटी चलाने के लिए पैसे कमातीं हैं। जिसकी वजह से वो इस प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनने को तैयार हो जातीं हैं। जिससे इंडोनेशिया का टूरिज्म काफी बढ़ा है।

इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज एक प्रोफेशन बन चुका है। जिसमे गांव की महिलाएं ज़्यादा सामने आतीं हैं। वहीँ कुछ महिलाओं को उनके ही घर वाले पैसों की लालच की वजह से उनपर दबाब डालकर ऐसा करने को उन्हें मजबूर करते हैं। वहीँ कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो खुद पैसा कमाने के लिए इस काम को करने के लिए तैयार हो जातीं हैं। वहीँ यहाँ ये शादी करवाने के लिए बिचौलिये मौजूद होते हैं जो लोगों को उनकी पसंद के अनुसार लड़कियों से मिलवाकर उनकी शादी करवा देते हैं।

बेहद दर्दनाक है प्लेजर मैरिज करने वाली इस महिला की कहानी

एक महिला जिसने प्लेजर मैरिज की उसने अपनी आप बीती बताई जो आपकी रूह कंपा देगा। वैसे तो इंडोनेशिया में इस तरह की कोई भी शादी पूरी तरह से बैन है लेकिन वहीँ किसी तरह का कोई सख्त क़ानून भी इसके लिए नहीं है। जिसकी वजह से इस तरह की शादी लोग आज भी धड़ल्ले से कर रहे हैं। वहीँ प्लेजर मैरिज का शिकार हुई एक महिला ने बताया कि वो जब महज़ 17 साल की थी तब वो प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनी थी। लेकिन उनकी शादी 13 साल में ही उनके दोस्त से हो गयी थी जिससे उनकी एक बेटी भी है लेकिन प्लेजर मैरिज उन्होंने 17 साल की उम्र में की। लेकिन उनके दादा-दादी को पता चला कि एक पर्यटक है जो कुछ दिन के लिए एक दुल्हन की तलाश कर रहा है। ये पर्यटक सऊदी अरब से आया था और उसकी उम्र लगभग 50 साल थी। इस शादी के बदले उसने 850 डॉलर यानी लगभग 70 हजार रुपये दिए थे। इंडोनेशिया मरीन वो शख्स कुछ समय तक रहा तब तक वो उसके पास पत्नी बनकर रही और फिर दोनों का तलाक हो गया। वहीँ जब उनके पति को इस शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी दोनों को छोड़ दिया। लेकिन अब उनको रोज़ी रोटी भी कमानी थी इसलिए उन्होंने प्लेजर मैरिज को अपने जीवन का हिस्सा बना लिए और वो इसतरह अब तक 15 शादियां कर चुकी हैं।

वहीँ इस महिला ने बताया कि एक सऊदी अरब के व्यक्ति ने उनसे अपने साथ उसके देश चलने को कहा जिसके बदले वो उन्हें 2000 डॉलर दहेज और हर महीने 500 डॉलर देता। वो भी उसके जाल में फंस गयी और उसके सतह चल दी वहां पहुंच कर इस शख्स का बर्ताव काफी बदल गया वो महिला के सतह गुलामों जैसा व्यवहार करने लगा किसी तरह से वो अपने देश वापस आ गईं। इस तरह की हज़ारों कहानिया इस देश में सुनने को मिल जायेंगीं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story