×

Famous Market in Ludhiana: लुधियाना की इन बाजारों में करें खरीदारी, सिर्फ वूलन ही नहीं पटियाला-लहंगे भी यहां खूब जबरदस्त

Popular Markets for Shopping in Ludhiana: अब सर्दियां भी हैं और फेस्टिव सीजन भी शुरू हो गया है, तो अगर आप लुधियाना से खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये वाकई में बहुत अच्छी बात है। क्योंकि यहां पर आपको वूलन कपड़ों से लेकर एक से बढ़कर एक जरी वाले दुल्हन के लहंगे, पटियाला सलवार-कुर्ता, पंजाबी छन-छन वाली जूतियां समेत बहुत कुछ आपकी जरूरत के हिसाब से मिलेगा।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Jan 2023 5:28 AM GMT
Popular Markets for Shopping in Ludhiana
X

लुधियाना में खरीदारी के लिए पसंदीदा बाजार (फोटो- सोशल मीडिया)

Popular Markets for Shopping in Ludhiana: सर्दियां शुरू होते ही शहरों में वूलन कपड़ों की दुकानें लग जाती है। जिनमें से कई दुकानें लुधियाना वूलन स्टोर के नाम से होती है और जब भी कोई गरम और अच्छे स्वेटर-शॉल के बारे में बताता है तो भी लुधियाना नाम सबसे पहले आता है। जीं हां इसका मतलब ये हुआ कि लुधियाना अपने वूलन के लिए सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मशहूर है। वैसे तो पंजाब अपनी खूबसूरत हस्तकला जैसे गहने, फुलकारी और लाख की लकड़ी के काम के लिए प्रसिद्ध है।

ऐसे में अब सर्दियां भी हैं और फेस्टिव सीजन भी शुरू हो गया है, तो अगर आप लुधियाना से खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये वाकई में बहुत अच्छी बात है। क्योंकि यहां पर आपको वूलन कपड़ों से लेकर एक से बढ़कर एक जरी वाले दुल्हन के लहंगे, पटियाला सलवार-कुर्ता, पंजाबी छन-छन वाली जूतियां समेत बहुत कुछ आपकी जरूरत के हिसाब से मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि लुधियाना में आप किन जगहों पर दिल खोलकर शॉपिंग कर सकते हैं और कम दामों में अच्छा सामान भी खरीद सकते हैं।

लुधियाना में खरीदारी के लिए पसंदीदा बाजार
Famous Markets for Shopping in Ludhiana

अकालगढ़ बाजार

अकाल गढ़ मार्केट लुधियाना का टेक्सटाइल हब है जो बेहतर गुणवत्ता वाले कपड़ों और थोक सामानों के लिए जाना जाता है। सन् 1984 के दंगों में पीड़ित सभी सिखों के पुनर्वास के प्रयास में अकाल मार्केट 1984 के बाद अस्तित्व में आया। तभी से शुरू हुआ ये बाजार बहुत पसंद किया जाता है।

चौरा बाजार

चौरा बाजार खरीदारी के लिए आकर्षण का केंद्र है। चौरा बाजार लुधियाना की व्यावसायिक राजधानी के तौर पर जाना जाता है जहां रोजाना करोड़ों का कारोबार होता है। यहां पर आप साधारण कपड़े खरीदने से लेकर शादी के लिए भी खरीदारी कर सकते हैं। इस बाजार में दूर-दूर से लोग सामान खरीदने के लिए आते हैं। क्योंकि ये बाजार सबसे ज्यादा साड़ी और लहंगा के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर बहुत यूनिक गहने, मेकअप का सामान और पर्स मिलती हैं।

(Image Credit- Social Media)

मोछपुरा बाजार

लुधियाना मूल रूप से अपने वूलन सामानों के लिए जाना जाता है। जब भी आपका ऊनी कपड़ों खरीदने का मन करता है तो आप लुधियाना वूलन के बारे में एक बार जरूर सोचते हैं। इसलिए ये बाजार सबसे ज्यादा अपने ऊनी गरम कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है।

गुड़ मंडी

गुड़ मंडी वर्षों से शहर में थोक कारोबार का केंद्र है। यहां सभी प्रकार के व्यापारी और थोक व्यापारी हैं जो आपको फुटकर सामान भी बेचने के लिए तैयार रहते हैं और थोक में सामान खरीदने की इजाजत भी देते हैं।

घुमार मंडी

पहले मिट्टी के बर्तनों के लिए मशहूर घूमर मंडी जानी जाती थी। अभी भी इस बाजार में कुछ कुम्हार ऐसे हैं जो मटके बेचकर अपनी रोटी कमाते हैं। लेकिन अब घूमर मंडी शहर के बीचोबीच शॉपिंग हब बन गई है। यहां पर जरूरत का लगभग सारी सामान आपको मिल जाएगा।

दाल बाजार

दाल बाज़ार ऊनी वस्तुओं और होज़री का पारंपरिक भंडार गृह है जहाँ से वे न केवल भारत में बल्कि यूके, यूएसए, यूरोप और अन्य पश्चिमी देशों के कई हिस्सों में निर्यात किए जाते हैं। यहां होने वाले बड़े पैमाने पर निर्यात और परिधान उत्पादन के लिए लुधियाना को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। थोक दरों और कपड़ों में दी जाने वाली विशाल विविधता के लिए पूरे भारत से खुदरा विक्रेता इस स्थान पर आते हैं।

कार बाज़ार

लुधियाना में कार बाजार सेकंड हैंड कारों की बिक्री और खरीद के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। शिमला, श्रीनगर और चंडीगढ़ जैसे दूर-दराज के इलाकों से लोग पुरानी कार खरीदने या बेचने के लिए लुधियाना आते हैं। पुरानी कारों के ज्यादातर आउटलेट फिरोज गांधी मार्केट और ज्ञान सिंह रारेवाला मार्केट में हैं।

बाजवा नगर

बाजवा नगर खरीदारी के लिए बहुत मशहूर है। यहां पर ऊनी, होजरी कपड़े अच्छे दामों में मिलते हैं। इस बाजार में शॉल, ऊनी कुर्ते, महिला कार्डिगन और बेडशीट सबसे ज्यादा बिकती हैं।बाजार लुधियाना शहर के केंद्र से 9 किमी की दूरी पर स्थित है।

कल्याण नगर

कल्याण नगर का चहल-पहल भरा बाजार घुमक्कड़ों और खरीददारों के लिए जाना जाता है। होज़री और ऊनी परिधान कल्याण नगर में बहुत प्रसिद्ध हैं। पर्यटक और स्थानीय लोग इस बाजार में खरीदारी के लिए आते हैं। इस बाजार में बिताया गया एक दिन हमेशा एक अच्छी तरह से संजोई हुई याद है। क्योंकि यहां पर आपको स्वादिष्ट व्यंजनों के कई फूड स्टॉल मिल जाएंगे, जहां पर खरीदारी के साथ पेट-पूजा भी कर सकते हैं।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story