×

Popular Party Venue in Noida: दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बेस्ट है नोएडा के ये पॉपुलर Venue

Popular Party Venue in Noida: अगर आप नए साल पर दोस्तों के साथ पार्टी करने की सोच रहें तो नोएडा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। नोएडा में कई ऐसी महंगी और पॉपुलर रेस्टुरेंट और बार हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 6 Dec 2022 6:00 AM GMT
Best venue in Noida
X

Popular Venue in Noida (Image: Social Media)

Popular Party Venue in Noida: अगर आप नए साल पर दोस्तों के साथ पार्टी करने की सोच रहें तो नोएडा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। नोएडा में कई ऐसी महंगी और पॉपुलर रेस्टुरेंट और बार हैं, जहां आप न्यू ईयर पार्टी प्लान कर सकते हैं। पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ साथ आप इन जगहों पर न्यू ईयर का जश्न पूरी रात डांस, म्यूजिक और बीयर के साथ कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं नोएडा की इन बेस्ट Venue के बारे में:

ये हैं नोएडा के बेस्ट पार्टी वेन्यू

Time Machine

दिल्ली एनसीआर में स्थित यह पॉपुलर जगह पार्टी करने के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां आप न्यू ईयर पार्टी से लेकर बर्थडे पार्टी प्लान कर सकते हैं। यहां की सुविधा काफी बेहतर है। यहां आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप भी अपने दोस्तों के साथ यहां न्यू ईयर एंजॉय कर सकते हैं।

पता है - प्लॉट नं. ए2, सेक्टर 38, नोएडा

Timing - सोमवार से रविवार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

Black Bottle +Kitchen

नोएडा में पार्टी करने करने के लिए यह जगह काफी खूबसूरत और पॉपुलर है। ब्लैक बॉटल + किचन में पार्टी करने के लिए आपको कई सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। खास बात यह है कि इसकी अपनी माइक्रोब्रेवरी है, जो किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट है।

यहां जन्मदिन की पार्टी से लेकर न्यू ईयर पार्टी तक प्लान किया जा सकता है।

पता है - लोअर ग्राउंड फ्लोर, एच1ए/32 कमर्शियल मार्केट, एच ब्लॉक, सेक्टर 63, नोएडा

Timing - सोमवार से रविवार , दोपहर 1:00 बजे से रात 11:30 बजे तक

The Gaming Vegas

नोएडा में स्थित गेमिंग वेगास में पार्टी प्लान करना काफी शानदार होगा क्योंकि यह गेमिंग जोन होने के साथ साथ यहां की सुविधा काफी अलग और बेहतर है।

The Gaming Vegas

दोस्तों के साथ गेम प्लान करने के अलावा आप यहां कई चीजों का आनंद ले सकते हैं। बच्चों के लिए पार्टी प्लान करने की सोच रहें तो यह बेस्ट ऑप्शन है।

पता है - तीसरी मंजिल, सर्विस रोड सेक्टर 32, लॉजिक्स सिटी सेंटर मॉल, नोएडा

Timing- सोमवार से रविवार - सुबह 11:00 बजे से सुबह 9:30 बजे तक

Barrack 62 The Gastro Pub

क्या आप ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी बिना किसी रोकटोक के मना सके तो यह बेस्ट जगह है। खूबसूरत सजावट के साथ साथ हल्की लाइट के बीच पार्टी करना काफी शानदार होगा। नोएडा में यह सबसे अच्छे जगहों में से है जहां आप जन्मदिन पार्टी प्लान कर सकते हैं। यहां बेहतरीन माहौल में टेस्टी भोजन का आनंद ले सकते हैं।

पता है – यूनिटेक इन्फोस्पेस पार्क, फादर एग्नेल स्कूल के पास, सेक्टर 62, नोएडा

Timing: सोमवार से रविवार, दोपहर 1:00 बजे से रात 11:30 बजे तक

Noida Pub Exchange

अगर आप डिनर पार्टी की योजना बना रहे हैं तो यह निश्चित रूप से आपको यह जगह पसंद आएगी। नोएडा पब एक्सचेंज, नोएडा में सबसे अच्छे जन्मदिन पार्टी या किसी भी तरह की पार्टी के लिए बेस्ट जगहों में से एक है, इसमें एक ठाठ और अलग सा खिंचाव है, जो आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा। डिनर पार्टी को एंजॉय करने के लिए आपको कम रोशनी के साथ डार्क इंटीरियर मिलेगी और आप यहां निश्चित रूप से टेस्टी फूड का आनंद ले सकेंगे।

पता है - A501, B504, चौथी मंजिल, DLF मॉल ऑफ इंडिया, मॉल रोड, सेक्टर 18, नोएडा

Timing - सोमवार से रविवार, दोपहर 12:30 बजे से 12:00 बजे तक



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story