×

Best Mall in Prayagraj: प्रयागराज के इन मॉल में आपकी जरूरत का सभी सामान, फन करने के लिए भी बहुत कुछ

Best Mall in Prayagraj: प्रयागराज में आपको घाटों और मंदिरों के साथ एक से बढ़कर एक शॉपिंग मॉल में भी जाने का मौका मिलेगा। इस शॉपिंग मॉल में आपको आपकी जरूरत का हर जरूरी सामान मिल जाएगा।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Oct 2022 7:29 AM GMT
prayagraj malls
X

प्रयागराज के मॉल (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Mall in Prayagraj: भारत की धार्मिक नगरी के नाम से मशहूर प्रयागराज, जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। ये शहर भी धीरे-धीरे अपने संस्कृति के साथ आधुनिक शैली को अपनाने लगा है। यहां आपको घाटों और मंदिरों के साथ एक से बढ़कर एक शॉपिंग मॉल में भी जाने का मौका मिलेगा। इस शॉपिंग मॉल में आपको आपकी जरूरत का हर जरूरी सामान मिल जाएगा। तो चलिए आपको ले चलते हैं प्रयागराज के फेमस मॉल में।

प्रयागराज फेमस मॉल
Prayagraj Famous Mall

अटलांटिस मॉल

प्रयागराज में अटलांटिस मॉल सबसे बड़ा मॉल है। यहां पर सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ देखी जाती है। 14,000 वर्ग फीट में बना ये अटलांटिस मॉल शहर का पहला मॉल है। इस मॉल की दुकानें लोगों को ब्रांड के साथ एकदम यूनिक आइट्स प्रोवाइड कराती हैं। देखने में भी ये मॉल बहुत सुंदर लगता है। खाली समय में लोग यहां शॉपिंग करने के अलावा बेस्ट टाइम स्पेंड करने या खाने-पीने भी आते हैं।

एक हिसाब से प्रयागराज में अटलांटिस मॉल एक पॉकेट-फ्रेंडली मॉल है जो अपने ग्राहकों को आकर्षक कैफे, किड्स सेक्शन और मल्टीप्लेक्स की सुविधा भी देता है।

समय: 10:30 पूर्वाह्न - 11:00 अपराह्न (सभी दिनों में)

मुख्य विशेषताएं: फूड कोर्ट, फाइव-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स, मल्टीपल ब्रांड आउटलेट।

पता: महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

विनायक सिटी सेंटर

प्रयागराज में विनायक सिटी सेंटर शॉपिंग करने के लिए बेस्ट जगह है। यह जगह युवाओं के बीच 'हैंगआउट करने के लिए मशहूर है। दोस्तों-यारों के साथ यहां आप खरीदारी भी कर सकते हैं। वुडलैंड, एरो जैसे स्थानीय ब्रांडों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों तक की दुकानों यहां एक ही जगह पर आपको मिल जाएगीं।

इलेक्ट्रॉनिक्स, किताबों की दुकानों, आईवियर से लेकर अन्य तमाम सेवाओं का लुफ्त आप इस मॉल में उठा सकते हैं। इस मॉल में पीवीआर सिनेमा भी है।

समय: 10:00 पूर्वाह्न - 10:30 रात (सभी दिनों में)

मुख्य विशेषताएं: पीवीआर सिनेमाज, हॉरर हाउस।

पता: नंबर 48/24, सरदार पटेल मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

मॉल (फोटो-सोशल मीडिया)

पी स्क्वायर मॉल

प्रयागराज के अंदर ये एक आकर्षक पी स्क्वायर मॉल है। ये मॉल आगंतुकों को तमाम सेवाएं देने के साथ स्पा और सैलून जैसी देखभाल भी देता है। पी स्क्वायर में आप केएफसी, वेज रेस्तरां जैसे खाने के तमाम मशहूर आउटलेट पर जा सकते हैं। पी स्क्वायर मॉल में किराने का सामान, परिधान से लेकर घर की सजावट तक की खरीदारी कर सकते हैं। यहां मुफ्त वाई-फाई सेवा के साथ बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी है।

समय: 10:00 पूर्वाह्न - 9:00 रात (सभी दिनों में)

हाइलाइट्स: अंडरग्राउंड पार्किंग प्लेस, फ्री वाई-फाई, गेम जोन।

पता: 218 ई/71, एमजी मार्ग, सिविल लाइन्स, माधोपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story