×

Prayagraj Famous Markets: प्रयागराज की इन मशहूर बाजारों में मिलेगा जरूरत का सारा सामान, वो भी किफायती दामों पर

Prayagraj Famous Markets: अब अगर खरीदारी की बात करें तो प्रयागराज में इतनी मशहूर बाजारें हैं जहां पर आपको प्राचीन कलात्मक वस्तुएं, आभूषण, स्वादिष्ट व्यंजन और बाकी जरूरत के लगभग सभी सामान आसानी से मिल जाएंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jan 2023 12:44 PM GMT
Best Markets in Prayagraj
X

प्रयागराज के सबसे मशहूर बाजार (फोटो- सोशल मीडिया)

Famous Markets in Prayagraj: प्रयागराज उत्तर प्रदेश में घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। धार्मिक महत्व के साथ ही यहां पर कई एतिहासिक विरासतें भी हैं, जो आज भी इतिहास के कई रहस्यों को अपने अंदर संजोय हुए है। विश्व प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम और कुंभमेले के आयोजन के बारे में आपने सुना ही होगा। इतना विशाल कि यहां पर एक साथ लाखों लोग के आने-जाने की व्यवस्था होती है। अब अगर खरीदारी की बात करें तो यहां पर इतनी मशहूर बाजार हैं जहां पर आपको प्राचीन कलात्मक वस्तुएं, आभूषण, स्वादिष्ट व्यंजन और बाकी जरूरत के लगभग सभी सामान आसानी से मिल जाएंगे।

प्रयागराज की मशहूर बाजार
Popular Markets of Prayagraj

चौक
Chowk

चौक प्रयागराज के सबसे बड़े और सबसे पुराने व्यापारिक बाजारों में से एक है। चौक का घंटाघर, प्रयागराज की ऐतिहासिक घड़ी भी है। खरीदारी के मामले में; एथनिक वियर, हैंडीक्राफ्ट और होम डेकोर आइटम आपको यहां पर किफायती दामों पर मिल जाएंगे। आप यहां स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकते हैं। मशहूर चाट, कुल्फी फालूदा, दही जलेबी और भांग कुल्फी जैसी मिठाइयां किसी के भी मुंह में पानी ला सकती हैं। चौक का फूड कोर्ट 'लोकनाथ गली' के नाम से मशहूर है।

एमजी मार्ग
MG Marg

प्रयागराज में खरीदारी की बात की जाए तो एमजी मार्ग बेस्ट प्लेस है। यहां प्रयागराज के प्रसिद्ध मॉल, स्ट्रीट शॉपिंग, हर समय मिलने वाले पसंदीदा स्ट्रीट फूड आपकी आत्मा को तृप्त कर देंगे। यहां पर सबसे स्वादिष्ट गाठिया, नमकीन, रसगुल्ले, गुलाब जामुन आपको बहुत पसंद आएंगे।

विवेकानंद मार्ग
Vivekananda Marg

इस जगह को प्रयागराज का सरोजिनी बाजार कहें तो बिल्कुल गलत नहीं होगा। यहां आपको किफायती दामों पर अच्छा कलेक्शन मिल जाता है। यह घूमने के लिए बजट अनुकूल जगह है। यह हर किसी के लिए शॉपिंग करने की अच्छी जगह साबित हो सकती है।

सिविल लाइन्स
Civil Lines

(Image Credit- Social Media)

सिविल लाइंस प्रयागराज की बहुत चर्चित बाजार है। यहां पर आपको ब्रांडेड स्टोर के साथ ही स्ट्रीट मार्केट में भी खरीदारी करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप यहां पर हस्तशिल्प सामान भी खरीद सकते हैं। जब आप प्रयागराज में आए हों, तो यहां पर खरीदारी करना न भूलें। यहां आपको यूनिक सामान मिल सकता है।

कटरा
Katra

कटरा प्रयागराज में स्थित लोकप्रिय बाजार है। शहर में आने वाले खरीदारी प्रेमियों के लिए ये एक बेस्ट जगह है। यहां हस्तशिल्प से लेकर अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के शोरूम हैं। इस बाजार का लेआउट ऐसा है कि इसमें तीन लेन हैं - पुराना कटरा, कटरा विस्तार और नया कटरा। एक हिसाब से ये बहुत बड़ी बाजार है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story