Prayagraj Top 3 Veg Restaurants: ये है प्रयागराज के 3 बेस्ट वेजिटेरियन रेस्टोरेंट, यहां मिलेगा बेस्ट से बेस्ट खाना

Prayagraj Top 3 Veg Restaurants: प्रयागराज कैसी जगह है जिसे हम सभी धार्मिक नगरी के नाम से पहचानते हैं। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ वेज रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 5 Sep 2024 9:21 AM GMT
Prayagraj Famous Veg Restaurants
X

Prayagraj Famous Veg Restaurants (Photos - Social Media)

Prayagraj Top 3 Veg Restaurants: हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है। प्रयाग सोम, वरूण तथा प्रजापति की जन्मस्थली है। इलाहाबाद किला, त्रिवेणी संगम, स्वराज भवन, हनुमान मंदिर, इलाहाबाद उच्च न्यायालय खुसरौ बाग, पब्लिक लाइब्रेरी, शिवकुटी यह प्रयागराज के प्रसिद्ध स्थान हैI प्रयागराज भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह प्राचीन ग्रंथों में 'प्रयाग' या 'तीर्थराज' के नाम से जाना जाता है और इसे भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। क्योंकि यहां गंगा, यमुना और सरस्वती का अद्भुत मिलन होता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान विष्णु अमृत से भरा कुंभ (बर्तन) लेकर जा रहे थें कि असुरों से छीना-झपटी में अमृत की चार बूंदें गिर गई थीं। यह बूंदें प्रयाग, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन रुपी तीर्थस्थानों में गिरीं। लेकिन आज हम आपके प्रयागराज के प्रसिद्ध वेज रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं।

मक्खन वेज रेस्टोरेंट प्रयागराज (Makhan Veg Restaurant Prayagraj)

अगर आप स्वादिष्ट खाने का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको प्रयागराज के मक्खन रेस्टोरेंट जाना चाहिए। यहां पर आपको नॉर्थ के पराठे से लेकर साउथ इंडियन फूड की ढेर सारी वैरायटी मिल जाएगी। यहां पर किंग साइज मेनू और स्पेशली किंग साइज थाली जरूर ट्राई करनी चाहिए।

Makhan Veg Restaurant Prayagraj

बड़ी कोठी प्रयागराज (Badi Kothi Prayagraj)

यह दारागंज में मौजूद एक बहुत ही शानदार वेज रेस्टोरेंट है। 400 साल पुराना हेरिटेज होटल है जहां पर आप इतिहास के लम्हों के बीच परिवार के साथ शानदार खाने का आनंद लेसकते हैं। यहां आप शाही डिशेज ऑथेंटिक इलाहाबादी डिशेज ट्राई कर सकते हैं। । यहां पर कॉन्टिनेंटल फूड भी मौजूद है। सर्विस और हॉस्पिटैलिटी यहां काफी शानदार है।


वैजी वेज प्रयागराज (Veggie Veg Prayagraj)

सिविल लाइन का वैजी वेज रेस्टोरेंट भी काफी मशहूर है। यहां पर आप दिल्ली की चाट, मुंबई का वड़ा पाव, गुजरात की दाबेली और दार्जिलिंग के मोमो खा सकते हैं। यहां पर आपको और भी कई सारे डिशेस ऑफ़ थालिया मिल जाएंगी। यहां के छोले भटूरे और चाट बेस्ट है।


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story