Pune Famous Place: पुणे में इस जगह पर मिलती है आध्यात्म और प्रकृति का मिश्रण

Pune Famous Puny Dham Ashram: पुणे में एक बहुत ही खूबसूरत और शांत माहौल वाला आश्रम है, जहां आपको विशाल शिव जी का मंदिर और सुन्दर बगीचे भी देखने को मिलते है।

Yachana Jaiswal
Written By Yachana Jaiswal
Published on: 1 July 2024 3:26 PM GMT
Pune Famous Ashram, Pune Famous Tourist Place
X

Pune Famous Ashram (Pic Credit-Social Media)

Puny Dham Ashram: पुणे शहर विकास करते भारत देश के साथ खूब विकसित कर रहा है। ऐसे में यहां पर जिंदगी बहुत भाग फूड भरी हो गई है। यहां जॉब करने वाले, पढ़ने वाले, हर क्षेत्र के युवा आपको मिलेंगे। ऐसे में अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ समय निकालकर कुछ शांति के पहल चाहते है तो उसके लिए पुणे में एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। जहां आपको जरूर जाना चाहिए, हम बात कर रहे हैं पुण्य धाम आश्रम की। एक मिनट आश्रम सुनकर कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे है कि आश्रम में कुछ अजनबी लोगों के बीच वृद्धा आश्रम या अनाथ आश्रम तो नहीं? तो ऐसा नहीं है यह आश्रम कुछ नहीं बहुत अलग है, यहां पर आपको मंदिर और सुंदर बगीचे साथ ही कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलते है। तो आप बिना कुछ सोचे जल्दी से यहां आ जाइए।

नाम: पुण्य धाम आश्रम (Puny Dham Ashram)

लोकेशन: सर्वे नंबर 38/39, सोमजी चौक के पास, कोंढवा-सासवड रोड, पिसोली रोड, पी.ओ., मोहम्मद वाडी, पुणे, महाराष्ट्र

समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक शाम फिर शाम 4 से 6 बजे तक

पुणे शहर में पिसोली गांव में आश्रम के स्वच्छ और शांत 10 एकड़ परिसर में स्थित है। यह कोंढवा-काटराज रोड पर सोमजी चौक से लगभग 1.5 किमी दूर है।



क्या हैं पुण्य धाम आश्रम(What Is Puny Dham Ashram)

पुण्यधाम आश्रम पुणे के पिसोली में स्थित शीर्ष हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जिसमें पारिवारिक मूर्ति देवी पार्वती और गणेश हैं। पुण्यधाम आश्रम विश्व जागृति ट्रस्ट, पुणे द्वारा संचालित एक उपक्रम है। उनका आदर्श वाक्य "मानवता की सेवा करके ईश्वर की सेवा करना" है।



आश्रम में कई चीज है करने को

मंदिर की वास्तुकला शानदार है। यहां एक गौशाला भी है, जहां आप गायों को चारा खिला सकते हैं। इसके बगल में साईं बाबा का एक और सुंदर मंदिर है, जिसमें बगीचा और बैठने की जगह है। यह एक शानदार और शांतिपूर्ण जगह है। बहुत ही सुंदर दृश्य और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बेहतरीन जगह है।



आश्रम द्वारा चलाए जाते है कई अभियान

शुद्ध पेयजल, गरीबी और आपदा का उत्थान, निःशुल्क शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य देखभाल के लिए धन जुटाना, बच्चों को शिक्षा देना, स्वच्छ जल प्राप्त कराना, आवश्यक लोगों के लिए पैसे एकत्रित करना, जैसे कई सेवाएं इस आश्रम द्वारा दी जाती है। जिसके लिए यह लोगों को डोनेशन देने के लिए प्रेरित करता है। यह आश्रम कई अनाथ बच्चों को छत देने का भी काम करता है।

ऐसे करें कॉन्टैक्ट

कॉन्टैक्ट नम्बर: +91 9021937953

ईमेल आईडी: punyadhamashram.pune@gmail.com

पोस्टल एड्रेस: Pune – 411060 (Maharashtra) INDIA



यह ट्रस्ट वास्तव में भाग्यशाली है कि उसे पद्म भूषण डॉ. विजय भटकर और शशिकांत पागे जैसे बहुत ही प्रतिष्ठित और समर्पितव्यक्तित्वों की सेवाएं प्राप्त हैं, जिन्होंने 10 वर्षों तक श्री विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर समिति, पंढरपुर के अध्यक्ष के रूप में कुशलतापूर्वक इस आश्रम का नेतृत्व किया है।

मनोरंजन में भी आगे है आश्रम

आश्रम पूरे वर्ष विभिन्न प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करता है। पुणे और देश के अन्य हिस्सों के प्रख्यात कलाकारों और कलाकारों को आश्रम में प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इन कार्यक्रमों का निवासियों और बाहरी लोगों द्वारा भरपूर आनंद लिया जाता है।


Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story