TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Pune Top 10 Street Food: पुणे में ये 10 स्ट्रीट फूड जरूर करें ट्राई, यहां देखें लोकेशन

Pune Top 10 Street Food: पुणे में आपको मुंबई के वड़ा पाव से लेकर साउथ का डोसा इडली भी खाने को मिलेगा, यह ऐसी जगह है जहां भारत के सभी प्रांत से लोग एकत्रित है।

Yachana Jaiswal
Written By Yachana Jaiswal
Published on: 11 July 2024 6:04 PM GMT
Pune Top 10 Famous Street Food
X

Pune Top 10 Street Food (Pic Credit-Social Media)

Pune Top 10 Street Food: पुणे के स्ट्रीट फ़ूड को खास बनाने वाली चीज़ हैं यहाँ की छोटी-छोटी खाने की दुकानें जो सालों पहले बनी थीं। यही दुकानें अब धीरे-धीरे मशहूर हो रही हैं, जो स्टॉल से छोटी दुकानों में तब्दील हो गई हैं। पुणे की अपनी यात्रा के दौरान आपको इन जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए। यहां पर हम आपके लिए पुणे की सड़कों से टॉप 10 स्ट्रीट फ़ूड आइटम की लिस्ट लेकर आए है। जहां आप खाने का सके है, यह सभी 10 जगह शुद्ध शाकाहारी लोगों के लिए है। यदि आप पुणे में है या जाने का विचार कर रहे है तो एक बार इन जगहों पर जरूर विजिट करें।

पुणे में शीर्ष 10 स्ट्रीट फूड(Pune Top 10 Famous Street Food)

1. गार्डन वड़ापाव(Garden Vada Pav)

लोकेशन : 948 और 949, बट्टी स्ट्रीट, कैंप, कैंटोनमेंट एरिया, पुणे, महाराष्ट्र 411001

यहां पर वड़ा पाव आपको जरूर ट्राई करना चाहिए, कैंटोमेंट एरिया में यहां का वड़ा पाव लोगों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध है।

2. राजू अंकल के छोले भटूरे(Raju Uncle's Chole Bhature)

लोकेशन : दुकान नंबर, 17, मेडिकल कॉलेज रोड, चंद्रभागा नगर, धनकवडी, पुणे, महाराष्ट्र 411046

छोले भटूरे खाने है वो भी मसालेदार और जायकेवाला तो राजू उनके के छोले आई ज्यादा बेहतर चीज कुछ नहीं हो सकती हैं। यदि आप चंद्र भागा नगर आते है तो बिना छोले भटूरे खाए कभी न जाइएगा।

3. इडली फ्राई(Idli Fry)

लोकेशन : कमिंस कॉलेज, कर्वे नगर , पुणे(हैप्पी डेज गर्ल्स हॉस्टल खोजें)

यहां पर इडली सिर्फ दिन में कुछ ही घंटे मिलती है। यहां की इडली बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होती है। आपको यहां पर हैप्पी डेज गर्ल्स हॉस्टल ढूंढकर खाने जरूर आना चाहिए।

4. साबूदाना वड़ा(Sabudana Vada)

लोकेशन : हिंदवी स्वराज्य साबूदाना वड़ा, पुणे

साबूदाना वड़ा व्रत में खाने वाले फूड आइटम में शौक से खाया जाता है। यह फलहारी में गिना जाता हैं। वैसे भी लोगों को ये बहुत पसन्द आता है। आप हिंदवी स्वराज्य का साबूदाना वड़ा जरूर खाना चाहिए।

5. पोहा और खिचड़ी(Poha and Khichdi)

लोकेशन : कमिंस कॉलेज, कर्वे नगर (हैप्पी डेज गर्ल्स हॉस्टल खोजें)

हैप्पी डेज गर्ल्स हॉस्टल के पास में ही बहुत ही स्वादिष्ट पोहा खिलाया जाता है। आपको यहां पर सुबह का नाश्ता जरूर खाना चाहिए।

6. स्पंज डोसा(Sponge Dosa)

लोकेशन : GV76+65V, रविवार पेठ बोहरी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड, रामेश्वर चौक, पुणे, महाराष्ट्र

स्पंज डोसा बहुत ही स्वादिष्ट और सॉफ्ट होता है। रामेश्वर चौक पर आपको इनके डोसा का स्वाद जरूर लेना चाहिए।

7. हैदराबादी डोसा(Hyderabadi Dosa)

लोकेशन : कमिंस कॉलेज, कर्वे नगर (हैप्पी डेज़ गर्ल्स हॉस्टल खोजें)

हैप्पी गर्ल्स हॉस्टल के पास हैदराबादी डोसा बहुत ही मजेदार मिलता है। आपको यहां पर डोसा जरूर खाना चाहिए।

8. अंबिका सैंडविच(Ambika Sandwich

लोकेशन : दुकान नंबर 01, चित्रशाला चौक, सिटी प्राइड शूज़ के पास, सदाशिव पेठ, पुणे, महाराष्ट्र 411030

अगर आप बेहतरीन सैंडविच की तलाश कर रहे है तो अंबिका सैंडविच सबसे बेस्ट है। यहां पर आपको सैंडविच की मजेदार वैरायटी चीज़ के साथ मिलता है।

9. मामा भेल (मामा भेळ)(Mama Bhel)

लोकेशन : FVX2+MMJ, सिंहगड रोड, सारस बाग, म्युनिसिपल कॉलोनी, पुणे, महाराष्ट्र 411030

भेल के मामले में पुणे का टक्कर कोई शहर नहीं ले सकता है। यहां पर स्ट्रीट फूड की जान है भेल। यदि आप भी स्वादिष्ट भेल खाना चाहते है तो मामा भेल से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

10. चतुर्शिंगी माता स्नैक्स सेंटर (Chaturshinghi Mata Snacks Center )

लोकेशन : महादेव चेम्बर्स, 37, पौड़ फाटा रोड, भारतकुंज -2, एरंडवाने, पुणे, महाराष्ट्र 411038

एरंडवाने/करवे रोड के बीचोंबीच स्थित यह 'शेव पाव, समोसा पाव' खाने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां लोग शौक से महाराष्ट्रीयन स्ट्रीट फूड खाते है। यहां का एक मुख्य आकर्षण इसकी मुंह में पानी लाने वाली शेव भाजी है। यह स्वादिष्ट व्यंजन, जिसमें कुरकुरी शेव (चने के आटे से बना एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता) एक स्वादिष्ट करी में डूबा होता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story