×

Bharatpur Famous Pakoda: एक बार जरूर खाएं भरतपुर के मच्छर पकौड़े, स्वाद बना देगा दीवाना

Bharatpur Famous Pakoda: भरतपुर एक प्रसिद्ध इलाका है जो अपने खाने पीने के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको नेहा की एक स्वादिष्ट चीज के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 9 April 2024 3:02 PM GMT
Bharatpur Famous Pakoda
X

Bharatpur Famous Pakoda (Photos - Social Media)

Bharatpur Famous Pakoda : राजस्थान भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है और यहां के हर इलाके की अपनी अलग पहचान है। भरतपुर भी यहां का एक प्रसिद्ध इलाका है। जब आप भरतपुर पहुंचेंगे तो आपके यहां कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन खाने के लिए मिल जाएंगे। जो स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले लोगों को बहुत पसंद आते हैं। आज हम आपको भरतपुर के शानदार इस बात से रूबरू करवाते हैं। अगर आप कभी भी भरतपुर जाते हैं तो आपके यहां के मच्छर पकोड़े जरूर ट्राई करने चाहिए। नाम सुनने में अजीब जरूर है और सभी को हैरान जरूर कर देगा। लेकिन जब आप इसका स्वाद चखेंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे।

मच्छर पकौड़े

भरतपुर में मिलने वाले मच्छर के प्याज पकौड़े आज से नहीं बल्कि तीन पीढियां से यहां पर प्रसिद्ध है। प्याज की यह पकौड़ियां इतनी शानदार होती है कि अगर कोई एक बार में खा लेता है तो उसका बार-बार यहां आने का मन करता है। इस दुकान के मालिक छोटू सैनी के मुताबिक उन्हें यह काम करते हुए काफी वक्त हो गया है और उनकी तीसरी पीढ़ी ये धंधा संभाल रही है।

Bharatpur Famous Pakoda

कैसे पड़ा नाम

इस जगह का स्वाद जितना लोगों को आकर्षित करता है उतना ही यहां का नाम भी हैरान कर देने वाला है। यहां मिलने वाली पकौड़ियों के साथ चटनी परोसी जाती है जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। प्याज की ये पकौड़ियां ₹200 किलो के भाव में मिलती है। अब इसका नाम मच्छर कैसे पड़ा इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल फिलहाल यहां व्यवसाय कर रहे व्यापारी के दादाजी का बचपन का नाम मच्छर हुआ करता था। यही वजह है कि यहां मिलने वाली पकौड़ियों को भी इसी नाम से पहचान जाता है।

Bharatpur Famous Pakoda

कैसे बनती है पकौड़ी

प्याज की इन पकौड़ियों को बनाने के लिए दाल को विश्वास कर बेसन तैयार किया जाता है और उसके बाद इसमें बारीक कटी प्याज और घर में तैयार किए गए मसाले मिलाकर पकौड़ी बनाई जाती है। सबसे खास बात यह है कि इन पकौड़ियों को भट्टी पर सरसों के तेल में धीमी आंच में तला जाता है। अच्छी तरह से पक जाने के बाद इन्हें चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story