Rameshwaram Budget Trip: केवल 7 हजार में करें रामेश्वरम की यात्रा, पंबन ब्रिज के नजारे का जरूर लें आनंद

Rameshwaram Low Budget Trip Plan: रामेश्वरम एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है जहां पर बड़ी संख्या में लोग तीर्थ दर्शन और पर्यटन के हिसाब से पहुंचते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कम बजट में यहां की यात्रा कैसे करें।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 13 March 2024 5:02 AM GMT
Rameshwaram Trip
X

Rameshwaram Trip (Photos - Social Media) 

Rameshwaram: रामेश्वरम, जिसे तमिल लहजे में "इरोमेस्वरम" भी कहा जाता है, भारत के तमिल नाडु राज्य के रामनाथपुरम ज़िले में एक तीर्थ नगर है, जो हिन्दू धर्म के पवित्रतम चार धाम तीर्थस्थलों में से एक है। यह रामेश्वरम द्वीप पर स्थित है, जो भारत की मुख्यभूमि से पाम्बन जलसन्धि द्वारा अलग है और श्रीलंका के मन्नार द्वीप से 40 किमी दूर है। भौगोलिक रूप से यह मन्नार की खाड़ी पर स्थित है। चेन्नई और मदुरई से रेल इसे पाम्बन पुल द्वारा मुख्यभूमि से जोड़ती है। रामायण की घटनाओं में रामेश्वरम की बड़ी भूमिका है। यहाँ श्रीराम ने भारत से लंका तक का राम सेतु निर्माण करा था, ताकि सीता की सहायता के लिए रावण के विरुद्ध आक्रमण करा जा सके। यहाँ श्रीराम ने शिव की उपासना करी थी और आज नार के केन्द्र में खड़ा शिव मन्दिर उशी घटनाक्रम से समबन्धित है। नगर और मन्दिर दोनों शिव व विष्णु भक्तों के लिए श्रद्धा-केन्द्र हैं।

रामेश्वरम मंदिर की खास बातें

बता दें कि रामेश्वरम मंदिर करीब 1000 फुट लंबा और करीब 650 फुट चौड़ा है। इस मंदिर में 40 फुट ऊंचे दो पत्थर इतनी बराबरी के साथ लगाए गए हैं। रामेश्वरम मंदिर का गलियारा भी विश्व प्रसिद्ध है। बता दें कि उत्तर से दक्षिण में 197 मीटर, पूर्व से पश्चिम 133 मीटर लंबा है।


जाने का समय

अक्टूबर से मार्च के बीच बेस्ट समय रामेश्वरम जाने का बेस्ट समय है। हालांकि सर्दियों का मौसम रामेश्वरम जाने का बेस्ट टाइम है।

रामेश्वरम मंदिर का इतिहास

मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने लंका विजय की कामना से लंका जाने से पहले भगवान शिव की पूजा करना चाहते थे। तब उन्होंने इस जगह पर महादेव के शिवलिंग की स्थापना कर इसकी पूजा अर्चना की थी। भगवान राम के नाम से ही इस जगह का नाम रामेश्वरम द्वीप और मंदिर का नाम रामेश्वरम पड़ा। वर्तमान रामेश्वरम् मंदिर का निर्माण करीब 350 साल पहले किया गया था। यहां की शिल्पकला बहुत ही सुंदर है। मंदिर पूर्व से पश्चिम तक लगभग 1000 फीट और उत्तर से दक्षिण में लगभग 650 फीट क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां के मुख्य द्वार पर लगभग सौ फीट ऊंचा एक गोपुरम् है।

Rameshwaram Trip


कैसे पहुंचे रामेश्वरम

अगर आप रामेश्वरम की यात्रा करना चाहते हैं तो आप सिर्फ 7000 में यात्रा पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको रामेश्वरम पहुंचने के लिए ट्रेन का सहारा लेना होगा जिसकी टिकट 500 से ₹700 तक की आ जाएगी। ट्रेन से रामेश्वरम तक की यात्रा का सबसे सुहाना सफर पंबन ब्रिज पर दिखाई देता है क्योंकि आसपास फैला हुआ समुद्र किसी का भी दिल जीत सकता है।

यहां रुके

ट्रेन से रामेश्वरम पहुंचने के बाद आप यहां होटल या फिर धर्मशाला में रुक सकते हैं। धर्मशाला में रुकने के लिए आपको ₹300 किराया देना होगा। वहीं अगर आप किसी होटल में रुकते हैं तो 500 से ₹700 किराया लगेगा।

Rameshwaram Trip


रामेश्वरम में क्या करें

जब आप अपना सामान लेकर ठहर जाएंगे उसके बाद आपको मंदिर के पास बने अग्नि तीर्थम कुंड में स्नान जरूर करना चाहिए। बताया जाता है कि रावण का वध करने के बाद भगवान श्री राम में यहीं पर स्नान किया था। इसके अलावा दर्शन करने के बाद आप मंदिर ट्रस्ट द्वारा चलाई जाने वाले भोजनालय में भोजन कर सकते हैं। गर्मी और बारिश के मौसम में रामेश्वरम जाने से बचें क्योंकि गर्मी के दिनों में यहां बहुत अधिक गर्मी पड़ती है। वहीं बारिश के मौसम में पानी भर जाने की वजह से दर्शन मुश्किल होते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story