×

जमशेदपुर में लें अलग अलग फ्लेवर की कुल्हड़ लस्सी का आनंद, दीवाना बना देगा स्वाद

गर्मी का मौसम चल रहा है और अगर आप झारखंड में रहते हैं तो आज हम आपके यहां के जमशेदपुर में मिलने वाली खास लस्सी के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 23 April 2024 9:45 AM GMT (Updated on: 23 April 2024 9:46 AM GMT)
Famous Lassi in Jamshedpur
X

Famous Lassi in Jamshedpur (Photos - Social Media)

Famous Lassi in Jamshedpur : झारखंड भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल और धार्मिक स्थान मौजूद है जो लोगों के बीच फेमस हैं। यहां की लोहा नगरी जमशेदपुर काफी प्रसिद्ध है। इस जगह पर गर्मी काफी ज्यादा होती है और इस बार भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है और लोग परेशान हो चुके हैं।

धूप इतनी ज्यादा हो रही है कि घर से निकलते ही हर किसी को प्यास लगने का एहसास होने लगता है। गर्मी के मौसम में वैसे भी कुछ खाने से ज्यादा पीने की इच्छा ज्यादा होती है। अगर आप जमशेदपुर में रहते हैं तो आज हम आपके यहां मिलने वाली शानदार ठंडी ठंडी कुल्हड़ लस्सी की जानकारी देते हैं जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा और प्याज भी खत्म कर देगा। आमतौर पर हमने मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पी होगी लेकिन जमशेदपुर के बिस्तुपुर के खाओ गली में अशोक मटका लस्सी की दुकान मौजूद है जहां पर कुल्हड़ में लस्सी परोसी जाती है।

कितने की है लस्सी

इस दुकान पर सुबह से रात तक लस्सी पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर एक नहीं बल्कि कई वैरायटी की लस्सी अवेलेबल है। जिसमें नॉर्मल लस्सी ₹40, मैंगो, स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, लीची, बटरस्कॉच की लस्सी ₹60, काजू किशमिश लस्सी ₹70 और मिक्स स्पेशल लस्सी 90 रुपए में मिलती है।

नहीं डलता पानी

यहां मिलने वाली लस्सी खास तरीके से तैयार की जाती है। इसमें दही और बर्फ का अच्छी तरह से मिक्स किया जाता है और ऊपर से चीनी डालकर मटके में डाला जाता है। इसके बाद नारियल का बुरादा, कोको पाउडर, खोवा, मैंगो फ्लेवर, काजू, किशमिश, रूआब्जा और चेरी डालकर पेश किया जाता है। इस रास्ते में पानी की एक भी बूंद नहीं डालती है।

Famous Lassi in Jamshedpur


सालों से मशहूर है लस्सी

इस दुकान सालों से चलाया जा रहा है और कुल्हड़ में लोगों को लस्सी दी जा रही है। खासकर गर्मी के दिनों में यह लोगों को बहुत पसंद आती है। यहां पर अलग-अलग लस्सी के फ्लेवर पहले एक्सपेरिमेंट कर तैयार किए जाते हैं उसके बाद ग्राहकों को परोसे जाते हैं। यह दुकान सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story